Woman looking worried while using a laptop and holding a credit card with shopping bags nearby.
One should think properly before spensing.

Summary: युवाओं के लिए स्मार्ट मनी मैनेजमेंट: बचत और निवेश के 6 आसान तरीके

अच्छी कमाई के बावजूद अगर सही तरीके से बचत और निवेश नहीं किया जाए, तो भविष्य आर्थिक रूप से असुरक्षित हो सकता है। समय रहते बजट, बचत और सही निवेश की आदत डालकर आप अपनी फाइनेंशियल लाइफ को मजबूत बना सकते हैं।

Reasons for No Savings: आजकल के युवा जहाँ एक और भारी पैकेज पा रहे हैं, वहीं वो पैसे खर्च करने से पहले एक बार सोचते भी नहीं हैं। अपनी लाइफस्टाइल को मेन्टेन करने के लिए खर्चे पर कोई अंकुश नहीं लगाते हैं। लेकिन, याद रखिये आपकी यह आदत बिलकुल सही नहीं है। आप चाहें कितना भी कमा लें, लेकिन अगर आपने बचत और निवेश पर ध्यान नहीं दिया तो आप कभी भी मुश्किल में पढ़ सकते हैं। खासतौर पर प्राइवेट नौकरियों का कोई भरोसा नहीं है, ऐसे में समय रहते ही सही तरह से इस और ध्यान देना जरूरी है, तभी आप बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। अगर आप भी अब तक इस तरफ ध्यान नहीं देते थे, तो अब सचेत हो जाइये। चलिए हम आपको बताते हैंबचत और निवेश के तरीके-

बजट बनाएं

अपनी मासिक आय के हिसाब से अपना बजट बनाएं और ध्यान रखें कि इस बजट के अंदर ही सारा खर्चा करें। हर दिन का हिसाब मेन्टेन करने की आदत डालें। इसके लिए डायरी या मोबाइल एप का इस्तेमाल करें।

A woman writing her budget
Making monthly budget helps you keeping track of your income and expenditure

अनावश्यक खर्चे से बचें

आजकल के अधिकाँश युवाओं के लिए शॉपिंग एक टाइम पास और स्ट्रेस बस्टर बन गया है इसलिए वो कुछ ना कुछ सामान खरीदते रहते हैं, जबकि असलियत में उनको उनकी जरूरत ही नहीं होती। अगर आपकी भी ये आदत है तो इस पर अंकुश लगाने की कोशिश करें।

Woman surprised after spending lot of money
One should think before spending money. By this way we can save our valuable money

कम से कम 25 फीसदी निवेश में लगायें

अपनी सैलरी के हिसाब से बचत और फिर निवेश का बजट तय करें। सामान्यतः कोशिश करें कि अपनी आय का 25 फीसदी पैसा बचत करके निवेश में लगाएं। अगर पैसा सेविंग अकाउंट में पढ़ा रहता है तो आपको कुछ भी लाभ नहीं मिलता ।इसलिए हमेशा ध्यान रखें पैसे को म्यूच्यूअल फंड्स, एफ डी, एस आई पी या पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड में लगाएं।

अलग-अलग जगह निवेश करें

सारा पैसा एक ही जगह लगाने की जगह आप थोड़ा-थोड़ा पैसा अलग -लग जगह पर निवेश करें, जिससे आपको फायदा ज्यादा होगा और आप अपनी जरूरत के हिसाब से जब चाहेंगे तब पैसा निकाल भी सकते हैं। अगर आप कम निवेश करना चाहते हैं तो छोटे-छोटे 1000 या 2000 रूपए के एस आई पी से भी शुरुआत कर सकते हैं। अधिक अमाउंट को म्यूच्यूअल फण्ड में लगाएं।

दो अकाउंट रखें

हमेशा पैसा दो अकाउंट में रखें। एक में दिन प्रतिदिन के खर्चे के लिए पैसे रखें और एक अकाउंट बचत और निवेश के लिए बनाएं। सैलरी का एक तय हिस्सा इस अकाउंट में रखें जिसमें से अलग अलग जगह पैसा निवेश करें। कुछ पैसा इमरजेंसी के लिए भी अलग रखें।

निवेश सलाहकार से मिलें

अगर आप जोखिम वाले फंड्स में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए पहले निवेश सलाहकार से मिल सकते हैं। शेयर में बिना जानकारी के निवेश करने से कई बार नुकसान हो जाता है। इसलिए पहले अच्छे से पता करने के बाद ही निवेश करें। आप स्वयं भी इंटरनेट से जानकारी ले सकते हैं।

तो, आप भी बचत और निवेश के लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...

Leave a comment