Whatsapp Channel Feature: मेटा स्वामित्व वाला मोस्ट पॉपुलर मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए बेहद ही खास फीचर लेकर आया है। इस फीचर के आने के साथ ही वॉट्सऐप के इस्तेमाल का तरीका बहुत हद तक बदल जाएगा। कंपनी ने अपने चैनल फीचर को लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं ये केवल भारत में नहीं बल्कि 150 देशों में रोलऑउट किया गया है। ये फीचर इंस्टाग्राम के ब्रॉडकास्ट फीचर की ही तरह काम करेगा।
क्या है फीचर
एक से ज्यादा लोगों के जुड़ने के लिए वॉट्सऐप ग्रुप और कम्युनिटी की सुविधा है, जो यहां पर एक सीमित संख्या में ही लोगों को जुड़ने की अनुमति देता है। लेकिन चैनल फीचर के जरिए यूजर बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ पाएंगे। यहां आम यूजर्स ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। कंपनी एडमिन को कई राइट्स देती है, जैसे-उसे अपने चैनल में किसे जोड़ना है किसे नहीं।
कैसे काम करता है फीचर

वॉट्सऐप का चैनल फीचर टेलीग्राम के फीचर से कई हद्द तक मिलता-जुलता है। वॉट्सऐप चैनल नए टैब में आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ‘अपडेट’ के नाम से दिखाई देंगे। इस टैब में वॉट्सऐप स्टेटस फीचर के साथ चैनल फीचर भी शामिल होगा, जिसके जरिए यूजर एनहैंस्ड डायरेक्टर तक पहुंचकर देख सकते हैं कि कौनसा चैनल लोकप्रिय है या कौनसा चैनल सबसे एक्टिव है। अगर चैनल फीचर आपके फोन में नजर नहीं आ रहा तो हो सकता है आपको इसलिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़े। कंपनी के मुताबिक चैनल फीचर में चैनल को फॉलो करने वाले की पहचान अन्य फॉलोवर्स से छुपी रहेगी लेकिन एडमिन अपने फॉलोवर्स को देख पाएगा और चैनल का एडमिन ही फोटो, वीडियो या टेक्स्ट शेयर कर सकते हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कंपनी ने मिलाया हाथ
वॉट्सऐप से पहले टेलीग्राम पर इसी तरह का फीचर मौजूद है, जहां यूजर्स अपने नाम से चैनल बनाकर फोटो, वीडियो और टेक्स्ट शेयर करते हैं। वॉट्सऐप ने इस फीचर को प्रमोट करने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी से हाथ मिलाया है, जिन्हें कैटरीना कैफ, नेहा कक्कर, अक्षय कुमार आदि शामिल हैं। अगर आपके फोन में ये फीचर आ गया है तो आप इन सेलिब्रिटी को फॉलो कर सकते हैं।
