ट्रैडीशनल ब्राइडल लुक

यह ट्रैडीशनल ब्राइडल लुक है। इस लुक को फॉलो करने के लिए ब्राइड व्हाइट कुंदन का चोकर, कुंदन का लंबा हार, कुंदन मांग टीका और कुंदन की ईयरिंग्स पहनेें। जैसा कि इस लुक में आंखों का बोल्ड मेकअप किया गया है तो आप भी इसे करवा सकती हैं। मेकअप में शिमर की मात्रा थोड़ी कम रखें।
राजवाड़ी लुक

यह सिंपल राजवाड़ी लुक है। इस लुक को फॉलो करने के लिए ब्राइड लहंगे के साथ गोल्ड का चोकर हार और गोल्ड व कुंदन में टिकली वाला लंबा महारानी हार पहनें। छोटा रेड स्टोन और कुंदन वाला छोटा मांग टीका पहनें। छोटी लाल बिंदी आपके लुक को और भी एलिगेट बनाएगी। रेड बिंदी के साथ रेड लिप कलर और पीच व गोल्डन आईमेकअप करवाएं।
एलिगेंट ब्राइडल लुक

एलिगेंट ब्राइडल लुक अपनाने के लिए बालों को कर्ल करा कर ओपन मैशी रखें। जैसा कि ड्रेस में मरून व ग्रीन बेस पर गोल्डन हैवी वर्क है तो ब्राइड ज्वैलरी और मेकअप में इन कलर्स को हाईलाइट कर सकती है। ब्राइड ज्वैलरी में रेड, व्हाइट और ग्रीन कुंदन वाला छोटा हार पहने। इर्यरिग्स में बडा चांद बाला और कुंदन का मांग टीका पहनें। इस लुक में भी ब्राइड बड़ी बिना चेन वाली नाक की नथ पहनें। आंखों का मेकअप पिकॉकी लुक यानी ग्रीन और लिपकलर मरून एप्लाई करें।
रॉयल ट्रैडीशनल लुक

यह रॉयल ट्रैडीशनल लुक है जो कि काफी डिफरेंट है। इस लुक को अपनाने के लिए ब्राइडस मैरून स्टोन के साथ व्हाइट कुंदन का बड़ा हार, सेट की मैचिंग की बड़ी कुंदन की हैंगिंग इर्यरिंग्स के साथ कुंदन की माथा पट्टी और बड़ी नाक की नथ पहनें। आंखों के बोल्ड मेकअप के साथ डिफरेंट बिंदी लगाएं, जो आपकी ड्रेस में सबसे डार्क हो। आंखों का मेकअप बोल्ड करें और लिप कलर लाइट रखें।
मॉडर्न ब्राइडल लुक

यह मॉडर्न ब्राइडल लुक है। आजकल कुछ ऐसी भी ब्राइडस में जो मॉडर्न के साथ डिफरेंट लुक चाहती हैं। तो ब्राइड इस लुक को फॉलो करने के लिए ओपन हेयरस्टाइल रखें। इसमें वन साइडेड बालों को पिनअप करके ज्वैलरी में पासा लगाएं। पासा आजकल फैशन में है। इसके साथ व्हाइट और ग्रीन बड़े कुंदन पोल्की का लंबा हार पहनें और ईयरिंग्स भी। हाथों में बड़ी रिंग पहनें। आईमेकअप बोल्ड रखें और पिंक लिपकलर लगाएं।
