Wedding Traditions: जी हां, वैसे तो हमारे भारतीय शादी के ख्याल से ही जश्न का माहौल बन जाता है, जेहन में शादी की खूबसूरत रस्मों और मौज-मस्ती की यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ जगहों पर शादी के दौरान बेहद अजीबो-गरीब रस्में भी होती हैं। दरअसल, हर समाज विशेष की अपनी अलग संस्कृति होती है और उसके अनुसार ही वहां शादी की रस्में भी होती हैं। ऐसे में कई देशों में शादी के दौरान बेहद अजीबोगरीब रस्म भी होती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्मों में होने वाली शादी की ऐसी ही कुछ बेहद अजीबो-गरीब रस्में हम आपके लिए लेकर आए हैं।
कोरिया

कोरिया में तो शादी के रस्म के दौरान दूल्हे के साथ बेहद बूरा सलूक किया जाता है, असल में यहां शादी के बाद दूल्हे-दुल्हन कितने वक्त के लिए मिलेंगे, ये बेहद अजीब तरीके से निकाला जाता है। इसके लिए दूल्हे के पैरों को बांधकर उसके तलवे पर पीटते हैं और इस मार को दूल्हा जितनी देर तक सहता है उसे दुल्हन से मिलने के लिए उतना ही समय दिया जाता है।
चीन

चीन में युगुर जाति में शादी के दौरान अलग ही रस्म निभाई जाती है। इसमें शादी के समारोह के दौरान ही दूल्हे को दुल्हन को 3 बार तीर कमान मारना होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से उनके बीच कभी भी लड़ाई नहीं होती।
स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड में तो शादी के पहले ही दूल्हे के दोस्त दुल्हन को अगवा कर लेते है, इसके बाद दुल्हन की सहन शक्ति की कई तरीके से परिक्षा ली जाती है। इसके लिए उसके ऊपर खराब खाना, सड़ी गली चीजें, तारकोल, अंडे और दूसरी गंदी चीजें फेंकी जाती है। माना जाता है कि दुल्हन जितना बर्दाश्त कर सके उसके वैवाहिक जीवन के लिए उतना ही अच्छा होता है।
जर्मनी

जर्मनी में भी शादी के दौरान बेहद अजीबो-गरीब रस्म निभाई जाती है। यहां सभी मेहमान दूल्हा-दुल्हन को चीनी मिट्टी के बर्तन गिफ्ट करते है और फिर इन बतर्नो को वहीं शादी के समारोह में तोड़ देते हैं, जिसका कचरा शादीशुदा जोड़े मिलकर साफ करते हैं।
आयरलैंड

आयरलैंड में शादी दौरान दूल्हन को डांस करते वक्त अपने पांव फर्श से नहीं उठाने होते हैं। ऐसा करना बुरा सगुन माना जाता है, मान्यता है कि अगर ऐसा दुल्हन करती है, तो उसे शैतान उठा कर ले जा सकता है।