Wedding Theme Idea: शादियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस खास मौके को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए कुछ नया ट्राई करना बनता है। ऐसे में कुछ खास लेटेस्ट वेडिंग आइडियाज काम आ सकते हैं।
शादी लड़के की हो या लड़की की, हजारों तैयारियों के बीच जो सबसे मुश्किल भरा काम होता है, वो है वेडिंग थीम को तय करना। वेडिंग थीम को रोमांटिक रखना है या मॉडर्न, वेडिंग थीम में लेटेस्ट क्या चल रहा है और क्या ओल्ड फैशन हो चुका है, इन बातों को लेकर काफी ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है। क्योंकि वेडिंग थीम अगर निश्चित होगी तो आगे के काम अपने आप होते चले जाएंगे। वैसे भारत में थीम वाली वेडिंग का चलन काफी नया है। जहां विदेशों में फेयरी टेल से लेकर लेटेस्ट इको फ्रेंडली थीम तक में शादियां होती हैं, वहीं अब भारत की शादियों में भी लोग विदेशी वेडिंग थीम का तड़का लगाना पसंद कर रहे हैं। भारतीय और विदेशी वेडिंग थीम के आइडियाज को लेकर किसी को भी अब कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपके लिए ऐसी वेडिंग थीम के प्लान के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद आपका कन्फ्यूजन ऐसे ही दूर हो जाएगा। तो चलिए फिर शुरू करते हैं-
बोहिमियन वेडिंग थीम

बोहिमियन वेडिंग थीम में लकड़ी के मेहराब, मेज और कुर्सियों का चयन किया जाता है। इस थीम में फ्लोरल टेबल को सजावट का हिस्सा बनाया जाता है। इस थीम में एक तरह के रंग पैलेट में कई प्रिंट के पोशाक हल्के और बेहद आकर्षित पहने जाते हैं। इस थीम को काफी सेलिब्रेटी ने अपनी शादियों में आजमाया है।
क्लासिक वेडिंग थीम
क्लासिक वेडिंग थीम आजकल काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इस थीम में रंगों से लेकर पोशाक तक के रंग काफी सॉफ्ट रंगों के होते हैं। साथ ही इसमें फ्लोरल प्रिंट के हल्के रंगों के साथ डेकोरेशन की जाती है, जो काफी हटकर होती है। इसमें ब्राइडमेड्स की ड्रेसेस भी काफी हल्के रंगों और प्रिंट की होती है।
गार्डन वेडिंग थीम
गार्डन यानी की बागीचे की थीम में शादी की थीम को आजमाना काफी जुदा अंदाज हो सकता है। इस थीम में चारों ओर ग्रीनरी का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही सेंटर टेबल को भी हरियाली की तरह सजाया जाता है। इस थीम में दूल्हा और दुलहन की ड्रेस हवादार होती है।
इको फ्रेंडली वेडिंग थीम
इको फ्रेंडली वेडिंग थीम में ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं होती। इसके लिए शादी का वेन्यू कोई भी गार्डन हो सकता है। इसमें जितना हो सके उतना प्लास्टिक का इस्तेमान करने से बचें। बात दूल्हा और दुलहन के पोशाक की करें, तो वो भी काफी लाइट वेटेड होता है।
रस्टिक वेडिंग थीम
इस थीम में खूब सारे फूलों के साथ, लकड़ी के फर्नीचर और सजावट के लिए मेसन जार और बेमेल तरह के फ्लावर पॉट्स और कैंडल का इस्तेमाल होता है। इसमें पहने जानी वाली पोशाक अर्थ टोंड फ्लोरल प्रिंट की चुनी जाती है।
बीच वेडिंग थीम

लेटेस्ट शादी ट्रेंड्स की बात करें तो बीच वेडिंग थीम को कोई कैसे भूल सकता है भला। अगर आपके शहर में बीच नहीं है तो इसके लिए आपको किसी दूसरे शहर का चुनाव करना होगा। शादी का वेन्यू वही चुनें जहां बीच में शांति का माहौल हो। पब्लिक बीच का चुनाव परेशानी का सबब बन सकता है। इस थीम में शादी के लिए वेडिंग ड्रेस हल्के और पेस्टल रंग के सबसे ज्यादा फबते हैं।
विंटेज वेडिंग थीम
पुराने जमाने में होने वाली शादियों की तरह ही इस थीम में पूरा डेकोरेशन किया जाता है। पुराने जमाने के फर्नीचर से लेकर क्लासिक वास्तुकला और पीतल की कटलरी का इस्तेमाल होता है। विंटेज वेडिंग थीम में दूल्हा-दुलहन की हेयरस्टाइल से लेकर कपड़े सब कुछ पुराने जमाने की तरह चुने जाते हैं।
फ्रेंच वेडिंग थीम
चार्जर प्लेसमैट और टेबल लिनन की खासियत के साथ इस थीम को प्लान किया जाता है। इसमें पीतल की कटलरी और पेस्टल रंगों का अनोखा तालमेल देखने को मिलता है, जो इस शादी को यादगार बना सकता है। इस तरह की शादी में ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं होती। कम पैसों में भी इस थीम पर काम किया जा सकता है।
मॉडर्न ट्रॉपिकल वेडिंग थीम

ये थीम काफी आधुनिक थीम में से एक है। इसमें विदेशी फूलों के साथ सजावट होती है और ग्रीनरी के साथ कैंडल्स का भी खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल होता है। ये थीम आजकल काफी ट्रेंड में है। इस थीम में दूल्हा और दुलहन की पोशाक भारतीय होने के साथ मॉडर्न टच में होती है।
फेयरी टेल वेडिंग थीम
परियों के देश की तरह फेयरी टेल वेडिंग करना ज्यादातर लड़कियों का सपना होता है। इसलिए आप चाहें तो शादी को फेयरी टेल वेडिंग थीम पर प्लान कर सकते हैं। इसमें पेस्टल रंगों का इस्तेमाल सजावट में खूब किया जाता है। वहीं डेकोरेशन की बात करें इसमें दुलहन के लहंगे से लेकर ब्राइडमेड्स तक की ड्रेसेस काफी हल्के और पेस्टल रंगों में होती है। सफेद और गुलाबी थीम से वेन्यू की सजावट होती है। साथ ही फेयरी टेल के क्युटोस का भी इस्तेमाल किया जाता है।
राजस्थानी वेडिंग थीम

शादी को ट्रेडिशन और राजस्थानी टच देना चाहते हैं तो राजस्थानी वेडिंग थीम को चुन सकते हैं, क्योंकि इस थीम का अपना अलग ही मजा होता है। मेहंदी से लेकर संगीत तक में कई तरह के राजस्थानी टैग का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं शादी में फोक म्यूजिक पूरे फंक्शन में जान फूंक देता है। इस थीम में चाहें तो राजस्थानी भाषा में लिखे क्युटोस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
शादी शुद्ध भारतीय टच में तो ज्यादातर लोग करते हैं, लेकिन लेटस्ट वेडिंग थीम की बात करें तो आज कल यही थीम ज्यादातर ट्रेंड में चल रही हैं। अगर आपके घर में भी किसी की शादी नजदीक है और पहले से ही वेडिंग थीम निश्चित कर चुके हैं, तो उस थीम में थोड़ा सा फेरबदल कर सकते हैं। इसके लिए ऐसा जरूरी नहीं है कि ढेर सारे पैसे खर्च किया जाएं। ग्रांड तरीके से भी ये काम काफी आसानी से हो सकता है। ये लेटेस्ट वेडिंग थीम ऐसी हैं, जो भारतीय शादियों में जान और रौनक दोनों ही डालने में मददगार हो सकती हैं।
यह तो थी वेडिंग डेकोरेशन थीम, लेकिन अगर आप लोग भूल रही हैं तो बता दे जब वैन्यू पर मेहमान पहुंचते हैं तो उसकी सबसे पहले नजर आप के मुख्य द्वार पर ही पड़ती है। इसलिए वह भी कुछ अलग तरह से लोगों को अपनी ओर खींचने वाली डेकोरेशन होनी चाहिए। आइए जानते हैं उसके लिए टिप्स।
वेडिंग वेन्यू का एग्जिट
मैरिज डेकोरेशन या मुख्य द्वार के डेकोरेशन के बाद जो अनछुआ रहता है वह है वेडिंग वेन्यू का एग्जिट कैसा हो आइए जानते हैं।
मैरिज मैन्यू से बाहर निकलते समय आप फूलों का, कलरफुल स्मोक का, विशिंग फ्लोटिंग लाइट्स का, लेड बैलून्स, आदि का प्रयोग किया जा सकता है। ठ्ठ