जैसे कि हम सभी जानते है कि ब्राइड किसी भी देश की क्यों न हो उसका श्रृंगार तभी पूरा होता है जब वह ज्वैलरी पहनती है। ब्राइडल ज्वैलरी न केवल दुल्हन की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि उसके लुक को भी पूरा करती है। जैसे दुल्हन मेकअप के बिना अधूरी है वैसे ही वह बिना ज्वैलरी के भी। तो आज हम आपको दिखाएंगे पांच ऐसी ज्वैलरी जो किसी भी ब्राइड को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।
पोलकी चोकर नेकलेस
चोकर इंडो वेस्टर्न ज्वैलरी है, जिसे इंडियन आउटफिट के साथ पेयरअप किया जाता रहा है। अगर इसे आप ब्राइडल लहंगे के साथ पहनती हैं तो इसका लुक अलग ही निखर कर आएगा।

डुअल फिंगर रिंग
मल्टी फिंगर रिंग ज्वैलरी काफी ट्रेंड में रहती है। इस तरह की रिंग को आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। ब्राइड्स इसे गाउन या लहंगे के साथ कैरी कर सकती हैं।

ब्रेसलेट्स
बदलते दौर के साथ अब वुमन्स चूड़ियों कि जगह ब्रेसलेट्स ज्यादा वियर करती हैं। जोकि आपको क्लासी लुक भी देता है। ब्रेसलेट्स को आप किसी भी लुक के साथ कैरी कर सकती हैं चाहे वो इंडियन हो या वेस्टर्न लुक।

मल्टी लेयर नेकलेस
मल्टी लेयर नेकलेस को टेम्पल ज्वैलरी भी कहा जाता है। इस तरह के नेकलेस कई सेंचुरी से चला आ रहा है और हमेशा इस ज्वैलरी को लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया गया है। खास तौर से इस तरह की ज्वैलरी पहनने के बाद आपका लुक सबसे हट कर नजर आता है।

झुमके
झुमके हर लेडीज की ज्वैलरी कलेक्शन में होने चाहिए। क्योंकि झुमके भी कई सेंचुरी से चले आ रहे हैं और वह कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। लेकिन फैशन के हिसाब से इनमें बदलाब किए जाते रहे हैं, देखिए कुछ डिजाइन।

