साड़ी पहनना हर लड़की को पसंद होता ही है। भले ही वो इसे रोज न पहने लेकिन खास मौकों पर या फिर शादी के बाद कुछ दिन तो वो इसे पहनना चाहती ही हैं। मगर इसमें एक दिक्कत आती है। साड़ी पहनना हर लड़की को आता ही नहीं है। दरअसल समय बदलने के साथ लड़कियों का पहनावा बदला है। इस बदलाव के चलते उन्हें कभी साड़ी पहनने के दबाव का सामना करना ही नहीं पड़ा। और फिर जरूरत तब ही बनी जब कोई खास मौका आया। कभी किसी ने पहना दी तो कभी किसी ने ठीक कर दी। पर हर बार कोई मदद के लिए तैयार ही हो, ये जरूरी तो नहीं। फिर वही सवाल कि आखिर साड़ी पहनी कैसी जाए। ये मौका आपकी शादी के बाद के दिन भी हो सकते हैं। तब शर्माती हुई आप साड़ी पहनने में मदद मांगेगी किससे? तब साड़ी के लिए दूसरों पर निर्भर होने से अच्छा है कि आप खुद ही इसको पहनना सीख लें। इसके लिए कोई बहुत लंबी क्लास आपको नहीं लेनी होगी, बल्कि छोटी बातों की गांठ बांधनी पड़ सकती है। इन बातों के साथ ही आपके लिए साड़ी पहनना आसान हो जाएगा- 
कोने की गांठ-
साड़ी पहनने के बेस्ट रिजल्ट चाहिए तो आपको एक खास गांठ को ध्यान रखना होगा। ये गांठ साड़ी के उस कोने में बनानी होगी, जो इसको पहनने के लिए आप सबसे पहले पकड़ती हैं। इस कोने पर एक छोटी गांठ बनानी होगी। फिर इसको पेटीकोट में फंसाना होगा। जो हिस्सा आप बस ऐसे ही साड़ी में लगा लेती थीं अब उसमें गांठ होगी जो अंदर डालने पर अच्छे से फंस जाएगी। इस तरह से साड़ी के गिरने या खुलने का डर नहीं रहेगा। 
अगर पहली बार पहनें तो-
अगर आपने साड़ी पहनने की बस शुरुआत ही की है तो याद रखिए कि साड़ी को एक निश्चित ऊंचाई तक पहनना होगा। साड़ी इतनी ऊंची होनी चाहिए कि बस आपके पैर की उंगलियां ही दिखें। अगर एंकल दिखेंगे तो आपका लुक खराब लगेगा। दूसरी तरह अगर ये पैर की उंगलियों से लंबी हुई तो गिरने का डर रहेगा। 
प्लेटें बनें ऐसे- 
साड़ी में आगे की ओर लटके कपड़े से प्लेटें बनाने की बारी आए तो अंगूठे और सबसे छोटी उंगली से किनारे को पकड़ना होगा। अब आगे के कपड़े को इंडेक्स और मिडिल फिंगर के बीच कपड़े को फंसा लें। ये कपड़ा करीब 4 इंच लंबा होगा। अब इसी तरह से घुमा घुमा कर प्लेटें बना लें। कम से कम 6 से 8 प्लेटें बन जाएंगी। अब इन प्लेटों को पेटीकोट में फंसा लें। ध्यान रखें सारी प्लेटें नीचे से बराबर हों। इन पर सेफ़्टी पिन जरूर लगाएं। 
पल्लू घुटने से नीचे-
साड़ी के पल्लू की लंबाई को लेकर अक्सर एक दिक्कत रहती है। लड़कियां समझ नहीं पाती हैं कि आखिर इसको लंबा कितना रखें। इसकी एक ट्रिक है कि आप इसे घुटने से ठीक नीचे तक रखें। 
ये भी पढ़ें-