bridal-tips-in-bollywood-style

Bridal tips : फिल्मों में सजी-धजी दुल्हनों को देखकर किसका दिल नहीं चाहेगा अपनी शादी पर भी उसी अंदाज में सजने का। यहां हम आपको अलग-अलग तरह की फिल्मी दुल्हनियां बनने के तरीके बता रहे हैं। तीज-त्योहार हो या पार्टी फंक्शन, महिलाएं हर एक मौके पर सबसे हसीन नज़र आना चाहती हैं। तो ज़रा खुद ही सोचिए जब बात अपनी शादी की हो, तो क्या महिलाओं को हुस्न की परी नहीं नज़र आना चाहिए। बस, इसी बात का ख्याल रखते हुए हमने बात की फैशन डिज़ाइनर, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं मेकअप आर्टिस्ट से ताकि आप बन सकें बॉलीवुड अंदाज़ में बिल्कुल फिल्मी दुल्हनिया।
पंजाबी दुल्हनिया
अगर आप पंजाबी दुल्हनिया बनने जा रही हैं, तो ज़रा एक दफा फिल्म ‘तनु वेड्स मनु में कंगना रानौत, फिल्म ‘थ्री इडियट्स में करीना कपूर खान और फिल्म ‘हीरोज में प्रिटी जिंटा के दुल्हन वाली पोशाक और गहनों पर गौर फरमाएं और फिर उन्हीं की तरह बॉलीवुड अंदाज़ में पंजाबी दुल्हनियां बन जाएं।
कैसे चुनें ऑउटफिट?
पारंपरिक पोशाक पहनना चाहती हैं, तो लाल रंग के चूड़ीदार-कुर्ते का चुनाव कर सकती हैं। हां, अगर मॉडर्न दुल्हन बनना चाहती हैं, तो रेड, मरून, पिंक जैसे डार्क शेड्स की घाघरा-चोली पहन
सकती हैं।
कैसे करें ज्वेलरी का चुनाव?
फिल्मी स्टाइल में पंजाबी दुल्हनिया बनने के लिए चूड़ा, गोल्डन पंजा, बड़ी गोल नथ और बिग साइज मांगटीका जरूर पहनें।
कैसा हो मेकअप?
अगर रेड कलर का ऑउटफिट पहन रही हैं, तो लिपस्टिक का शेड रेड रखें। आई मेकअप को थोड़ा हैवी लुक दें और चीक बोन को हाईलाइट करने के लिए लाइट शेड चुनें।
मुस्लिम दुल्हनिया
फिल्म ‘वीर-ज़ारा में एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा का अंदाज और फिल्म ‘रॉकस्टार में कश्मीरी दुल्हन बनीं नर्गिस फाकरी का बेशुमार हसीन लुक मुस्लिम दुल्हन बनने में आपके लिए मददगार साबित हो
सकता है।
कैसे चुनें ऑउटफिट?
हरे रंग का शरारा मुस्लिम दुल्हन के लिए परफेक्ट है। हैवी लुक के लिए हरे रंग के साथ सिल्वर या गोल्ड वर्क किए हुए शरारे का चुनाव करें।
कैसे करें ज्वेलरी का चुनाव?
गोल नथ, साइड मांगटीका, कानों में झालर, गले में हैवी नैक पीस पहनकर आप मुस्लिम ब्राइड-सा लुक पा सकती हैं।
कैसा हो मेकअप?
ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाएं। आई मेकअप को आकर्षक लुक देने के लिए ब्लैक कलर का आई लाइनर लगाकर ग्रीन कलर का आई शैडो लगाएं।
तमिल दुल्हनिया
तमिल दुल्हन सा लुक पाने के लिए हॉट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चैन्नई एक्सप्रेस को याद करें। अगर फिर भी बात न बने तो एक बार फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में तमिल दुल्हन बनीं श्रद्धा कपूर की खूबसूरती पर भी गौर जरूर फरमाएं और फिर बन जाएं फिल्मी तमिल दुल्हनिया।

कैसे चुनें ऑउटफिट?
तमिल दुल्हन बनने के लिए बॉर्डर वाली सिल्क की कांजीवरम साड़ी का चुनाव करें और इसे प्योर तमिल अंदाज में ड्रेप करें। साड़ी के डार्क एंड ब्राइट शेड को तवज्जो दें।

कैसे करें ज्वेलरी का चुनाव?
लक्ष्मी हार, रूबी झुमका, रूबी मांगटीका, छोटा-सा नोज रिंग, कमर पट्टा, रूबी चोटी और क्लिप जरूर पहनें वरना आप दीपिका पादुकोण की तरह तमिल दुल्हन नहीं दिख पाएंगी।
कैसा हो मेकअप?
मरून कलर की लिपस्टिक के साथ डार्क मरून शेड की बिंदी लगाना न भूलें। आंखों को काजल और आई लाइनर से हैवी लुक दें और लाइट शेड का
ब्लश ऑन लगाएं। ध्यान रहे तमिल लुक तभी कम्पलीट होगा जब आप भरपूर गजरा भी लगाएंगी।
मराठी दुल्हनिया
मुम्बईया दुल्हनियां बनना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘कमीने में पीसी का लुक देख सकती हैं। इसी तरह असल जिंदगी में एक्ट्रेस जिनेलिया डीसुजा, समीरा रेड्डी, काजोल भी मराठी दुल्हन के अंदाज में नजर आ चुकी हैं, आप इनके अंदाज को भी अपना सकती हैं।
कैसे चुनें ऑउटफिट?
नववारी साड़ी मराठी दुल्हन की पहचान होती है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें। हरे रंग के किसी भी शेड का चुनाव कर सकती हैं, मगर ध्यान रहे कि साड़ी का बॉर्डर सुनहरा हो।
कैसे करें ज्वेलरी का चुनाव?
मंगल सूत्र, हरे रंग की चूड़ी, नाक का नथ, मोतियों से बना मुकुटनुमा लटकन महाराष्ट्रियन दुल्हन के रूप को निखरता है।
कैसा हो मेकअप?
आप हरे रंग की साड़ी पहन रही हैं, इसलिए मेकअप के लिए ब्राउन शेड का चुनाव करें। लाइट आई मेकअप करें और चीक बोन का ब्लश ऑन भी लाइट रखें।