Bridal Jewellery on Rent

Bridal Jewellery on Rent: शादी सभी के लिए खास होती है इसलिए हर लड़की चाहती है कि वो अपने इस खास दिन पर सबसे सबसे अलग लगे। दुल्हन के लुक को खास बनाने का काम करती है उसकी ज्वेलरी। लेकिन आजकल दुल्हन की ज्वैलरी में कई स्टाइल आ गए हैं जो इसे महंगा बना देते हैं। अगर आप महंगी ज्वैलरी पर पैसा बर्बाद नहीं करना चाहतीं तो रेंट पर ज्वेलरी लेना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अगर आप इस ऑप्शन पर विचार करने का सोच रही हैं तो हम आपको कुछ मार्केट के बारे में बता रहे है जहां आप अफोर्डेबल प्राइस पर ब्राइडल ज्वैलरी रेंट पर ले सकती हैं।

तिलक नगर

Bridal Jewellery on Rent
Bridal Jewellery on Rent

तिलक नगर दिल्ली की फेमस मार्केट में से एक है। यहां पर सिर्फ ज्वैलरी ही नहीं, बल्कि शादी में काम आने वाले कई तरह के सामान मिल जाएंगे। यहां आपको कतार में एक के बाद दुकानें देखने को मिलेंगी, जिसमें 2000 से 6000 रुपये तक की ज्वैलरी आसानी से खरीद सकती है। लेकिन यह बहुत भीड़भाड़ वाला इलाका है इसलिए अपना वाहन न लेकर मेट्रो या ऑटो से जाएं।

राजौरी गार्डन

दिल्ली का राजौरी गार्डन शादी की शॉपिंग के लिए फेमस है। यहां आपको बड़े से बड़े डिजाइनर की डिजाइन किए गए सभी सामान मिल जाएंगे, जिसमें आउटफिट से लेकर ज्वैलरी तक शामिल है। यहां ज्वैलरी ही नहीं आउटफिट भी आसानी से कम दाम में रेंट पर मिल जाएंगे। यहां 3000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक में ब्राइडल ज्वैलरी आप रेंट पर ले सकती है , जो आपके लुक में डिजाइनर नाम के साथ चार चांद लगा देगी। यहां तक पहुंचने के लिए मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन ले सकते हैं। यहां का नियर मेट्रो स्टेशन राजौरी गार्डन ही है।

उत्तम नगर

Bridal jewellery on rent
Bridal jewellery on rent

अगर आप कोई बजट फ्रेंडली मार्केट ढूढ़ रहे हो तो आपकी तलाश उत्तम नगर पर जाकर खत्म हो जाएगी। क्योंकि उत्तम नगर में आर्य समाज रोड इस चीज के लिए बेहद फेमस है। यहां 1500 से 5000 तक की ब्राइडल ज्वैलरी रेंट पर ले सकती हैं। सस्ती मार्केट होने के कारण यह बहुत भीड़भाड़ वाला मार्केट होता है इसलिए यहां मेट्रो या ऑटो से जाना ठीक रहेगा। यहां पहुंचने के लिए उत्तम नगर वेस्ट और उत्तम नगर ईस्ट किसी भी स्टेशन पर उतर सकती है। यह मार्केट दोनों स्टेशन के बीच मौजूद है।

करोलबाग

करोलबाग होलसेल और रेंट के सामान के लिए फेमस मार्किट है। यहां से आप रेंट पर ब्राइडल ज्वैलरी आराम से खरीद सकती है। यहां आपको 1500 से लेकर 2000 रूपए तक के खूबसूरत नेकलेस मिल जाएंगे। यदि आप पूरा सेट रेंट पर लेना चाहती है तो वो 3500 रूपए में मिल जाएंगे।

दरीबा कलां, चांदनी चौक

Bridal Jewellery on Rent
Bridal Jewellery on Rent

दिल्ली का दरीबा कलां ज्वैलरी के लिए फेमस है। यहां सोने, चांदी से लेकर एंटिक ब्राइडल की ज्वैलरी भी रेंट पर मिल जाती है, जिसमें आपको सस्ते दामों से लेकर महंगे दामों तक सभी तरह की ज्वैलरी मिल जाएंगी। जिसमें 2000 से लेकर 10000 तक की ज्वेलरी रेंट पर मिल जाती है।