Expensive Weddings: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में बी टाउन की सबसे चर्चित शादी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की रही है। शादी की खबर आते ही मीडिया की नजर कैटरीना और विक्की पर ही टिकी रही। राजस्थान में बड़े ही रॉयल अंदाज में कैट और विक्की ने अपनी शादी रचाई। जिसकी खबरें मीडिया में छाई रही हैं हालांकि यह पहली शादी नहीं थी बॉलीवुड की जिसकी चर्चा हो रही हो। आज इस लेख में हम उन्हीं सेलिब्रिटी के Expensive Weddings बारे में बात करेंगे।
प्रियंका निक की शादी
अब तक की सबसे महंगी शादी की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बताया जाता है कि इस शादी में करीब 105 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका ने राजस्थान में ही रॉयल अंदाज में शादी की थी। यहां हिंदू रीत रिवाजों के साथ ही निक के क्रिस्चन रिवाजों का भी ध्यान रखा गया था।
ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी

बॉलीवुड की महंगी और सबसे चर्चीत शादियों में शुमार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी भी रही है। इस शादी में ऐश्वर्या की साड़ी सबसे हटके थी। नीता लूला द्वारा डिजाइन की गई य़ह साड़ी कोई सामान्य साड़ी नहीं थी बल्कि इसमें क्रिस्टल और सोने के धागे से जड़ी हुई थी। इस शादी का खर्चा करीब 40 करोड़ तक का बताया जा रहा हैै।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी

बॉलीवुड की महंगी शादियों में शिल्पा शेट्टी की शादी भी रही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह शादी 80 करोड़ की रही थी। इस शादी में शिल्पा की साड़ी की कीमत 50 लाख थी। इस साड़ी में शिल्पा बेहद ही सुंदर लग रही थी।
करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी

नवाब सैफ अली खान की दुल्हन बनी करीना कपूर भी अपनी शादी में पूरी बेगम की तरह ही नजर आ रही थी। इस शादी में करीना के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट की कीमत ही 50 लाख थी, जबकि इनकी शादी 20 करोड़ रुपयों की रही थी।
विराट अनुष्का की शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। इटली में हुई इस शादी में करीब 90 करोड़ रुपयों तक का खर्चा हुआ था।
रितेश और जैनिलिया की शादी

बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी रितेश देशमुख और जैनिलिया डिसूजा की शादी ने भी काफी सुर्खियां बटौरी थी। रितेश और जैनिलिया ने एक ईसाई विवाह और महाराष्ट्रीयन विवाह दोनों ही परंपरा के अनुसार शादी की थी। इस शादी में दोनों को 25 करोड़ तक का खर्चा हुआ था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी
दीपिका और रणवीर की शादी भी देश विदेश की सबसे चर्चीत शादियों में से एक रही थी। इटली की लेक कोमो में हुई इस डेस्टिनेशन वेडिंग में भी पानी की तरह पैसा बहा था। इस शादी में करीब 95 करोड़ रुपये तक का बजट बना था।
