गर्मी का मौसम आया है तो अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आया है। ऐसे में फैशन और स्टाइल के बारे में सोचा भी नहीं जाता है, खासकर तब जब घर से बाहर निकलना पड़ता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ स्पेशल स्टाइलिंग टिप्स, जिनकी मदद से आप खुद को तेज गर्मी में निखार सकती हैं। क्योंकि यह तो हम सब जानते हैं कि आउटफिट्स हमारी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा हैं और अच्छी ड्रेस पहनकर आपका कॉन्फिडेंस अपने आप अच्छा महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप एक्सेसरीज की भी मदद ले सकते हैं। आज हम बात्कारेंगे बांदना के बारे में, आप किस तरह इसे अपनी रोजाना की लाइफ में इस्तेमाल में ला सकते हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि बांदना कुछ सेकेंड एमन ही आपके पूरे लुक को इन्हैंस करने की क्षमता रखता है।

रैप अप करें

यह सबसे आसान तरीका है बांदना के इस्तेमाल का, जो आपके आउटफिट को स्टाइलिश बना देता है। इसे सिर के ऊपर बांधा जाता है। इसे बांधने के लिए बांदना को आधे में फ़ोल्ड करें, ऐसे कि इसका त्रिकोण बन जाए। दो कोने जुड़ जाते हैं और तीसरा अकेला रह जाता है। अब इसे सिर पर रखें और दोनों हिस्सों को पीछे की ओर ले जाकर बांध लें। यह कमाल का स्टाइलिश लुक देता है।

हेड बैंड की तरह

आजकल यह लुक बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। हिना खान का इन्स्टाग्राम इस लुक से भरा पड़ा है। सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पाटनी, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे सब इस तरह से बांदना को बांधती हैं। जिस दिन आपका बैड हेयर हो, उस दिन भी आप इसका इस्तेमाल करके स्टाइलिश दिख सकती हैं। खुले बालों से लेकर बंधे बालों में भी यह लुक कमाल का दिखता है। इसके लिए आपको बांदना को फ़ोल्ड करके हेयर बैंड की तरह बनाना है और सिर पर इसे रख कर दोनों हिस्सों को पीछे की ओर बांध लेना है।

हेयर टाई की तरह

यह लुक 90 के दशक में बहुत फ़ेमस है। अब यह फिर से लौट आया है। इसके लिए आपको अलग से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ बांदना को लेना है और अपने बालों की पोनी टेल बनाकर बांध लेना है। आप चाहें तो पूरे बांध सकती हैं या फिर आधे ही। इसके लिए कलर फुल और प्रिन्टेड बांदना लें तो ज्यादा सुन्दर लगेगा। यह बहुत क्यूट लुक देता है।

गले के पास

यह लुक एकदम टॉमबॉय वाला है। यदि आपको गले में कुछ पहनना है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या तो बांदना को फ़ोल्ड करके गले में बांध लें। इसके नॉट को आप सामने की ओर बीच में या फिर किनारे की ओर बांध सकती हैं। यह कमाल की एक्सेसरी बन जाता है और बहुत स्टाइलिश दिखता है।  

बस्ट के पास

इसके लिए आपको बड़े साइज के बांदना की जरूरत पड़ेगी। जिस तरह से आप बालों पर रैप की तरह बांदना का इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह अपने बस्ट पर भी करना है। बांदना को त्रिकोण करें, फिर बस्ट पर रखें और दोनों हिस्से को पीछे की ओर ले जाकर बांध दें। अगर आप थोड़े क्रिएटिव होना चाहती हैं तो इसके लिए दो अलग- अलग कलर और प्रिंट के बांदना का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप सिर्फ बांदना नहीं पहनना चाहती हैं तो फिर किसी प्लेन टी- शर्ट के ऊपर भी इसे बांध सकती हैं। यह कॉरसेट जैसा लुक देगा।

यह भी पढ़ें-

स्ट्रीट स्टाइल लुक को कैरी करने से पहले ये जानें 

आलिया भट्ट पर भारी पड़ी हिना खान