हमारे कपड़ों पर पड़े चुन्नटों की तरफ़ ,अक्सर हम ध्यान नहीं दे पाते और जब ,अचानक कहीं जाना होता है तो ऐसी अफ़रातफ़री का माहौल बन जाता है कि जी चाहता है कि सब कुछ छोड़ छाड़ कर कहीं चले जाएँ या चुपचाप बैठ जायँ.यदि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है और आपके कपड़ों पर चुन्नट पड़े हैं और आस पास कहीं आइरन भी नहीं दिखाई दे रही तो ,घबराने की ज़रूरत नहीं.अपनाएँ ये तरीक़े-

१-हेअर ड्राइअर का इस्तेमाल करें-टेबल या किसी फ़्लैट समतल वाले स्थान पर कपड़े को फैला दें और एक या दो इंच की दूरी पर हेअर ड्रायर का इस्तेमाल करें. ड्रायर की गरमी से तुरंत ही रिनक्ल्स हट जाएँगे.

२- शावर और बाथरूम में कपड़े को स्टीम के पास रखें. सफ़र के दौरान आप जो कुछ पहनना चाहते हैं उन्हें बाथरूम में टाँग दें,और खिड़कियाँ और दरवाजों को पूरी तरह सील कर दें. रिंकल्स पूरी तरह नम पड़ जाएँगे.अब उनपर दबाव के साथ हाथ घुमाएं.

३- गीला टौवल इस्तेमाल करें- सीधे सरफ़ेस पर कपड़े को फैला दें और उस पर गीला टोवल फैला दें  और टोवल पर दबाव डालें.बाद में कपड़े को सुखाने के लिए टाँग दें,टोवल को न सुखाएँ

४-व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल करें-यद्यपि रिंकलस को हटाने के कई तरीक़े हैं,व्हाइट विनेगर ,पूरी तरह एक कैमिकल फ़्री ,असरदार विकल्प है.१-हिस्सा विनेगर ,३ हिस्से पानी में मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें फिर इस का छिड़काव कपड़े पर करें. चुंन्नट ग़ायब हो जाएँगे.

५-ड्रायर का इस्तेमाल करें- यदि आपका कपड़ा ड्राइअर फ़्रेंड्ली है तो इस पर पानी छिड़क कर,ड्रायर में रखें साथ में एक गीला कपड़ा,( जैसे सॉक्स) भी रखें,. आप दो या तीन क्यूब बर्फ़ के भी सकती हैं १५ मिनट स्पिन करें,काफ़ी हद तक चुन्नट मिट जाएँगे.

६-कौलर को उलट दें-यदि आप घर से बाहर निकलना नहीं चाहतीं और सिर्फ़ कौलर को ही प्रेस करना चाहती हैं,तो एक फ़्लैट टेबल पर कपड़ा फैला दें और उस पर कौलर को उलट दे . पानी के छींटे डालकर,उसे हाथ से खींचे. चुंनट ग़ायब हो जाएँगे.

७-सिर्फ़ पानी का इस्तेमाल करें-छोटे छोटे चुन्नटों के लिए अपनी उँगलियों का इस्तेमाल पानी की छींटे डालने के लिए करें फिर धीरे से कपड़े को खींचें, हैंगर पर टाँग कर सुखाएँ.

यह भी पढ़ें-कहीं आप ईगो का शिकार तो नहीं

  1. 4 चीजें जो आपको अपनी रसोई के सिंक के नीचे नही रखनी चाहिए और 5 ऐसी चीजें जो रखनी चाहिए

  2.  कोरोना से सुरक्षा एंटीवायरस कपडे 

  3. 10 गूदेदार पौधे आप घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं

  4. लाॅन्डरी स्ट्रिपिंग क्या है?

  5. क्वारनटाइन के दौरान अपने साथ क्या रखना चाहिए और क्या नहीं