Best Water Dispenser: गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरत ठंडे पानी की ही होती है। तपती गर्मी हो या गलन वाली सर्दी, डिहाइड्रेशन से बचना हर मौसम में बेहद जरूरी है। ऐसे में जलती-तपती गर्मी में ठंडा पानी ही राहत देता है। वहीं गर्मी के मौसम में अपनी प्यास बुझाने के लिए हम फ्रिज पर निर्भर होते हैं, जिससे हमें ठंडा पानी पीने को मिलता है। वैसे तो ठंडे पानी के लिए लोग और भी कई पारंपरिक तरीकों का प्रयोग करते हैं, जैसे मिट्टी के घड़े का प्रयोग लेकिन हर जगह हम इसको अपने साथ तो लेकर जा नहीं सकते हैं। इसलिए वैक्यूम बॉटल, वाटर कूलर बॉक्स, मिट्टी के बोतल आदि का प्रयोग करते हैं।
आप ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाते हैं तो पानी को ठंडा रखने के लिए पानी में आइस क्यूब्स मिलाकर रख सकते हैं। फ्रिज का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में चीजों को ठंडा रखने के लिए किया जाता है। इससे किसी भी खाद्य पदार्थों को खराब होने से भी बचाया जाता है। लेकिन अगर आपको सिर्फ पानी ही ठंडा करना है तो वाटर कूलर डिस्पेंसर बेस्ट ऑप्शन है। वाटर कूलर डिस्पेंसर की मदद से आप हर घंटे में 3 से 4 लीटर पानी ठंडा कर सकते हैं। वाटर कूलर डिस्पेंसर फ्रीज की अपेक्षा बहुत कम बिजली खपत करता है और यह ठंडा, नॉर्मल, गर्म पानी उपलब्ध कराता है।
वाटर कूलर डिस्पेंसर क्या है और कैसे कार्य करता है?

वाटर कुलर डिस्पेंसर एक ऐसी मशीन है, जो अक्सर एक रेफ्रिजरेशन यूनिट के साथ पानी को ठंडा या गर्म करने का काम करती है। इन्हें बनाने के लिए मजबूत प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया जाता है। वाटर कूलर डिस्पेंसर पानी को ठंडा रखता है या कम बिजली खपत करने वाला मीडियम साइज का मशीन है।आप वाटर डिस्पेंसर से तुरंत ठंडा पानी तो प्राप्त कर ही सकते हैं। इसके अलावा आप गर्म और ठंडे पानी के डिस्पेंसर से गर्म पानी सर्दियों के मौसम में भाप से चलने वाली चाय भी बना सकते हैं। यह एक ऐसा उपकरण है, जिसका उपयोग करके अपनी पानी की जरूरतों को पूरे साल पूरा कर सकते हैं। पहले ये कंपनियों और शॉपिंग सेंटरों में नजर आते थे, लेकिन अब इसका इस्तेमाल घरों में भी किया जाने लगा है। हम आपके लिए यहां सबसे अच्छे डिस्पेंसर्स की लिस्ट लेकर आएं हैं, जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है।
वाटर डिस्पेंसर का पानी पीने के फायदे
नल के पानी में क्लोरीन, बैक्टीरिया और कई तरह के हानिकारक तत्व पाए जाते हैं , जो हमारी बॉडी में जाने के बाद गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।वाटर डिस्पेंसर का इस्तेमाल इनसे से बचने के लिए किया जाता है। यह पानी को शुद्ध और साफ रखने में मददगार होते है। इसमें इनबिल्ट सिस्टम होता है, जो बैक्टीरिया को फिल्टर करने का काम करता है। वाटर डिस्पेंसर की सबसे खास बात ये है कि इसको बच्चे भी बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा नहीं कि पानी इसमें संग्रहित होने के बाद इसका स्वाद बदल जाता है बल्कि इसके पानी का टेस्ट भी काफी अच्छा होता है। कभी-कभी अचानक चाय कॉफी पीने का मन होने लगता है ऐसे में वाटर डिस्पेंसर की मदद से ये काम और आसानी से हो सकता है, जो एक हेल्दी ऑप्शन है।
पानी में मिलाएं आइस क्यूब्स

गर्मी के मौसम में अगर आप अपने साथ हमेशा ठंडा पानी कैरी करना चाहते हैं तोजब भी आप बाहर निकले तो इसके पहले अपने पानी के बोतल आधे पानी में आधा बर्फ के टुकड़ों को डालकर भर दें। ऐसा करने से बर्फ के टुकड़े बोतल के पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप पानी प्लास्टिक की बॉटल में रख रहे हैं तो उसे अखबार से कवर करके ही रखे नहीं तो पानी गरम तापमान होने की वजह से जल्दी ही नॉर्मल होने लगेगा।
घड़े के पानी को ऐसे रखें अधिक ठंडा

गर्मी के मौसम में कई लोग घड़े में पानी रखते हैं, तो घड़े का पानी सामान्य पानी की तरह ही होता है। तो आप कुछ टिप्स को अपनाकर आसानी से मिट्टी के घड़े में पानी को अधिक समय तक और शुद्ध पानी को स्टोर कर सकती हैं। वहीं घड़े का पानी कम समय में ज्यादा ठंडा हो जाए इसके लिए मिट्टी के घड़े के आसपास मिट्टी रख सकती हैं या अगर मिट्टी नहीं रख सकती तो जिस जगह पर आपको घड़ा रखना है, वहां एक बर्तन में सैंड को रखकर उसके ऊपर से मिट्टी के घड़े को रखें। इस तरीके को अपनाने से मिट्टी का घड़ा नहीं टूटेगा इसके साथ ही आपको हेल्दी और शुद्ध पानी भी आसानी से मिल सकेगा।
मिट्टी के बोतल में पानी भरकर रखें
मिट्टी के घड़े के साथ ही मार्केट में अब आपको मिट्टी की बोतलें भी काफी आसानी से मिल जाएंगी। ये आपको ठंडा पानी प्रदान करते ही हैं साथ ही इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते है। ये पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और पूरे दिन ठंडा पानी पीने के लिए बेस्ट ऑप्शन भी हैं। मिट्टी के बर्तनों में कूलिंग गुण होते हैं जो आपके पानी को ठंडा रखने में मदद करते हैं ऐसे ही य़े बोतल भी काम करते हैं।
कॉपर वाटर डिस्पेंसर
कॉपर वॉटर डिस्पेंसर का इस्तेमाल करने का विशेष लाभ यह है कि मुख्य रूप से कॉपर में एंटी बैक्टिरील गुण मौजूद होते हैं जो इसके अंदर रखे के पानी को साफ और सुरक्षित रखने में सहायता कर सकते हैं। कई स्टडी में पता चला है कि कॉपर संपर्क के कुछ ही घंटों के भीतर साल्मोनेला, स्टैफिलोकोकस और ई. कोलाई, जैसे हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं। तो साफ बात है कि कॉपर डिस्पेंसर में संग्रहित पानी हानिकारक माइक्रो-बैक्टीरिया से मुक्त रहेगा और वो पानी हमारे सेहत के लिहाज से सुरक्षित होगा।
कॉपर वाटर डिस्पेंसर स्टैंड

ये 5 लीटर के कॉपर वाटर डिस्पेंसर स्टैंड और ग्लास के साथ आते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो पानी को स्टोर करने का स्वस्थ तरीका ढूंढते हैं। BPA मुक्त और तांबे के स्वास्थ्य लाभों के साथ मिलकर इसे घरों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है। रस्टप्रूफ , एर्गोनॉमिक डिज़ाइन और मजबूत सामग्री के साथ ही आसान रखरखाव के कारण यह डिस्पेंसर दैनिक उपयोग के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनाते हैं।
वाटर कूलर बॉक्स
बाजार में वाटर कूलर बॉक्स इन दिनों बड़ी ही आसानी से मिल जाते हैं और कार से यात्रा करते सम यह आपके पानी को ठंडा रखने का एक बढ़िया तरीका है। इसके लिए अपनी पानी की बोतलों को कुछ समय के लिए रेफ्रिजरेट करें और फिर उन्हें वाटर कूलर बॉक्स में रख दें। आप चाहें तो कुछ बर्फ के टुकड़ों को भी डाल सकते हैं। इसके बाद वाटर कूलर बॉक्स बंदके अपनी कार में रख दें। इस तरीके से आपका पानी पूरे दिन ठंडा रहेगा।
बेहतरीन वाटर कूलर डिस्पेंसर के ऑप्शन
वोल्टास पर्ल-आर

पर्ल-आर वाटर डिस्पेंसर स्टाइलिश डिजाइन के साथ बढ़ा काम करने वाला प्रोडक्ट है, जो सफेद रंग में शानदार दिखाई देता है। Voltas PEARL-R Water Dispenser में 86 वॉट बिजली की खपत के साथ 5 लीटर/घंटे की हीटिंग क्षमता और 2.5 लीटर/घंटे की कूलिंग क्षमता है। ये 3 नल और एक एलईडी इंडिकेटर के साथ उपलब्ध है। इस आइटम का वेट 18.2 किलोग्राम है और इसका रेफ्रिजेरेटर 20 लीटर का है। तो देर किस बाद की PEARL-R वाटर डिस्पेंसर के साथ गर्मी के मौसम में ठंडे पानी का आनंद उठाएं।
Blue Star स्टार गर्म, ठंडा और सामान्य वाटर डिस्पेंसर
हर मौसम में इस्तेमाल किए जाने वाले इस ब्लू स्टार कंपनी के वाटर डिस्पेंसर में आपको ठंडा, गर्म और नॉर्मल तीनों ही तरह का पानी आसानी से मिल जाता है। यही नहीं बल्कि इसमें आपको नीचे की तरफ14 लीटर का छोटा रेफ्रिजरेटर भी मिलता है, जिसमें आप दूसरे आइटम्स भी रख सकते हैं।
उषा इंस्टाफ्रेश कूलिंग कैबिनेट वाटर डिस्पेंसर

यह डिस्पेंसर भी कूलिंग कैबिनेट के साथ आने वाला बेस्ट वाटर डिस्पेंसर की लिस्ट में शामिल होता है। 18 लीटर क्षमता के साथ कूलिंग कैबिनेट 14 डिग्री सेल्सियस तक पानी को स्टोर रखने में सक्षम है। यह डिस्पेंसर हाई-क्वालिटी ABS प्लास्टिक से निर्मित स्टाइलिश और मजबूती के साथ बना हुआ है। यही नहीं औपको इसमें एंटी-बैक्टीरियल शीट भी मिल जाती है, जो इसमें
स्टोर पानी को हानिकारक कीटाणुओं से बचाव करने से बचाती है। वहीं इसकी कूलिंग कपैसिटी 3 लीटर प्रति घंटा है और हीटिंग कपैसिटी 5 लीटर प्रति घंटा है। यह एक फ्री-स्टैंडिंग उपकरण है, जिसमें एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए साइड में हैंड ग्रिप्स भी दिए गए हैं। यह वाटरडिस्पेंसर एक साल की वारंटी के साथ ऑनलाइन या शॉप पर मिल जाता है।
वोल्टास मिनी मैजिक प्योर-एफ
ऑफिस या घर के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि बहुत बड़ी जगह नहीं लेता है। वाटर डिस्पेंसर ठंडे और गर्म पानी दोनों के लिए 3 लीटर स्टोरेज क्षमता के साथ मार्केट में मिल जाता है। इसकी खास डिजाइन इसे इस्तेमाल करने के लिए बहुत सुविधाजनक बनाता है और ये 5 लीटर तक गर्म पानी स्टोर रख सकता है, जो छोटी पार्टियों के लिए भी बढ़िया है। सबसे खास बात यह है कि ऑटो शट-ऑफ फीचर कंप्रेसर को ओवर-कूलिंग या ओवरहीटिंग की वजह से होने वाली किसी भी दुर्घटना से बचाता है। यदि आप हर समय गर्म पानी की चाह रखते हैं तो यह निश्चित रूप से आपको इसी की ओर जाना चाहिए।
वाटर डिस्पेंसर को कैसे साफ रखें ?

वाटर डिस्पेंसर के नल को यूज करना काफी आसान है लेकिन अगर इसे रोजाना साफ करना मुश्किल है और यही कारण है इसकी वजह से वाटर डिस्पेंसर तले में चिकनाई जम जाती है और डिस्पेंसर में बदबू आनी शुरू हो जाती है। कुछ तरीके से आप डिस्पेंसर को साफ और सैनिटाइज कर सकते हैं।
बेकिंग सोडा
आप इसकी सफाई के लिए बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं। इससे बड़े डिस्पेंसर को आराम से धोया जा सकता है। डिस्पेंसर को धोने के लिए 2 बड़े कप गर्म पानी, 2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 नींबू के रस की जरूरत पड़ सकती है।
सफेद सिरका
प्लास्टिक के डिस्पेंसर को क्लिन करने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल करना बढ़िया विकल्प हो सकता है। डिस्पेंसर की गंदी बदबू को दूर करने के लिए आधा कप गर्म पानी और आधा कप विनेगर की जरूरत होती है।
नींबू का छिलका
इसको धोने के लिए नींबू का छिलका आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए 3-4 नींबू के छिलके और डिश सोप के अलावा गुनगुना पानी की आवश्यकता पड़ती है।
वाटर डिस्पेंसर के नुकसान
वैसे तो वाटर डिस्पेंसर वाला रेफ्रिजरेटर खरीदना एक अच्छा ऑप्शन है। आपके घर के लिए वाटर डिस्पेंसर होने के फायदे तो बहुत अधिक हैं लेकिन इसके कई नुकसान भी बताए जाते हैं, जिसको जानना जरूरी हैै। अगर आप इसकी सफाई समय-समय पर नहीं करते हैं तो इसके आसपास बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकते हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
वाटर डिस्पेंसर का तापमान कितना होता है ?
वाटर डिस्पेंसर कैसे काम करता है ?
वाटर डिस्पेंसर को ठंडा होने में कितना वक्त लगता है?
क्या वाटर डिस्पेंसर पानी शुद्ध करता है?
क्या वाटर कूलर को प्लग इन करने की आवश्कयता है?
वाटर डिस्पेंसर से पानी कहां से आता है?
