एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से तो सभी को अपना दीवाना बना ही लेती हैं लेकिन उनके फैशन सेंस ने भी फैंस को अपना बना लिया है। 
विंटर्स शुरू हो चुकी है और ऐसे में आए दिन प्रियंका की खूबसूरत तस्वीरे सामने आ रही हैं। जिनमें उनका गॉर्जियस और बेहद क्लासी लुक देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका सभी को विंटर फैशन में टक्कर दे रही हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी कुछ लेटेस्ट फोटोज पर-
विंटर्स में ‘पेस्टल ड्रेस’ कैसे कैरी की जाए यह कोई प्रियंका चोपड़ा से सीखे। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की यह ड्रेस काफी खूबसूरत और स्टाइलिश है। उन्होंने इसके साथ बेली कैरी की हुई है, जिससे प्रियंका का लुक और भी ब्यूटीफुल लग रहा है। तो अगर आपको भी ऐसा लुक चाहिए तो प्रियंका के इस लुक से टिप्स लें।
विंटर में अक्सर देखा गया है कि सभी ब्लैक कलर ज्यादा कैरी करते हैं। लेकिन अगर प्रियंका को देखा जाए तो उनके लिए फैशन गेम अलग ही है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने वाइट पैंट के साथ नियोन फर जैकेट पहनी है। जोकि काफी स्टाइलिश लुक दे रही है।
चेक शर्ट एंड स्कर्ट ड्रेस के साथ ब्लैक बूट्स का यह कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश है। विंटर में इस तरह का ड्रेसअप काफी यूनिक लुक देता है। तो अगर आपको भी कुछ अलग लुक चाहिए तो प्रियंका के इस लुक को ट्राई करें।
प्रियंका का ऑल ओवर ऑफ वाइट लुक भी कमाल का है। वाइट बूट्स के साथ उनका यह अंदाज और भी निखर कर आ रहा है।
लॉन्ग कोट का ट्रेंड हर विंटर में रहता है। प्रियंका ने ब्लैक जींस और लेपर्ड प्रिंट टॉप के साथ लॉन्ग कोट कैरी किया है। आप भी ट्राईं करें।
यूं तो प्रियंका चोपड़ा का हर लुक कमाल का है लेकिन उनका यह लुक हमें सबसे ज्यादा खास और क्लासी लगा। इसमें उन्होंने ऑफिशियल लुक के साथ विंटर लुक को भी बेहद जबरदस्त लुक दिया है। इस तरह का लुक आप ऑफिस के लिए कैरी कर सकती हैं।
निक के साथ पियंका की यह फोटो लेटेस्ट है जहां दोनों का विंटर लुक कमाल का देखने को मिला। प्रियंका ने हाई नेक स्वेटर के साथ लॉन्ग कोट पहना है वहीं निक भी किसी से कम नहीं लग रहें । उन्होंने अपने इस ब्लैक लुक से सभी का दिल जीत लिया। तो अगर आप भी #CoupleGoals देना चाहते हैं तो ऐसा कुछ जरूर ट्राईं करें।