एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं लेकिन उनका फैशन सेंस भी फैंस के बीच खूब मशहूर है। उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर फुटवियर तक का कलेक्शन बहुत खास होता है।
कोई इवेंट हो या फिर स्ट्रीट स्टाइल, दीपिका को अक्सर अलग-अलग बूट्स और फैशनेबल सैंडल्स में स्पॉट किया जाता रहा है। किसी भी मैक्सी ड्रेस के साथ दीपिका बड़े ही स्टाइलिश अंदाज से शूज को मैच करती है। इसके अलावा बहुत सी ड्रेसेस के साथ वह अपने फुटवियर को शानदार तरीके से कैरी करती नजर आती हैं।
तो अगर आपको भी अपने फुटवियर अपनी ड्रेस के हिसाब से कैरी करने है लेकिन समझ नहीं पा रही है कि किस फुटवियर को किस ड्रेस के साथ पहनें? तो आप दीपिका के स्टाइल को देखकर अपने आपको परफेक्ट लुक दे सकती हैं।
आइए आपको दीपिका पादुकोण के खास फुटवियर कलेक्शन से रूबरू करवाते है। एंकल बूट्स, थाई हाई बूट्स, लेस अप बूट्स या लांग बूट्स दीपिका के पास हर तरह के फुटवियर है। 
यह भी पढ़िए-