गर्मियों में कौन सी सब्जियां उगाएं।
चलिए आपको भी बताते है कि आखिर वो कौन से ऐसे सब्जियों के बीज है, जो आप मार्च-अप्रैल के महीने में लगा सकते है।
Vegetables to plant in March-April: मार्च-अप्रैल का महीना पेड़-पौधों के लिहाजा से बहुत बेहतरीन महीना होता है। यहीं वो समय होता है जब पेड़-पौधे बड़ी तेजी से ग्रो करते है। चाहे वो पौधों में फूल आना हो या फिर बीज से नए पौधों का उगना या फिर पौधों में नई कोपले आना। इन महीनों में पेड़-पौधों को पर्याप्त मात्रा में सूरज की रोशनी, हवा पानी सब मिलता है। इससे उन्हें बढ़ने में मदद मिलती है।
चलिए आपको भी बताते है कि आखिर वो कौन से ऐसे सब्जियों के बीज है, जो आप मार्च-अप्रैल के महीने में लगा सकते है। कुछ ही महीनों में ये नन्हें पौधे बन जाएंगे और उसके कुछ समय बाद उसमें सब्जियां भी लग जाएं, ताकि बाज़ार से सब्जियां न लानी पड़ें।
लौकी
लौकी सेहत के लिए फायदेमंद है और आप इसे बड़ी ही आसानी से जमीन में या गमले में लगा सकते है। लौकी के पौधे को कम पानी की जरुरत रहती है और ये शरीर को ठंडा रखती है। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी होती है। आप लौकी के बीजों को गमले या फिर जमीन जहां भी आप उगाना चाहते है, वहां बोने से पहले 24 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें। इससे बीज तेजी से अंकुरित होंगे और बीज आसानी से जमीन पकड़ लेगा।
ककड़ी
गर्मियों ककड़ी सलाद के तौर पर काफी खाई जाती है। यह आपके पेट को ठंडा रखती है। साथ ही इसे खाने से लू लगने का खतरा भी नहीं होता है। इसके बीज भी बड़ी आसानी से मार्च-अप्रैल के महीने में लगाए जा सकते है। यह बेल की तरह ऊपर की ओर चढ़ती है, जो देखने में सुंदर लगती है। आप ककड़ी के बीज भी बो सकते है और ताजा-ताजा ककड़ी के घर बैठे मजे ले सकते है।
धनिया
हर सब्जी की जान धनिया को आप भी बड़ी आसानी से घर में उगा सकते है। धनिया के बीज डालने के लिए मार्च-अप्रैल का महीना सबसे बढ़िया रहता है। आपको बस आपके खड़ा धनिया को या तो पानी में 24 घंटे के लिए भिगोकर या फिर हाथ से थोड़ा मसल कर गमले या जमीन में फैला देना है और हल्का पानी छिड़क दें। आप 15-20 दिन बाद देखेंगे कि धनिया के छोटे पौधे निकल आए है।
पालक 
इसके अलावा आप पालक के बीज भी इन दिनों डाल सकते है, जो बड़ी ही आसानी से किसी नर्सरी या फिर बीज भण्डार की दुकान में मिल जाएंगे। इसे भी आप भिगोकर या फिर जमीन में यूं ही छिड़क दें। इसे अपनी बॉलकनी में किसी बड़े गोल गमले में भी उगा सकते है। जब ये पौधे बड़े होंगे, तो हरे-हरे पत्तों को देखकर आप खुश हो जाएंगे और कभी भी पालक पनीर, आलू पालक या पालक की पूड़ी के मजे ले सकते है। बस ध्यान रहे इन्हें धूप भी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होती है।
यह थे कुछ खास पौधों के बीज, जिन्हें आप मार्च-अप्रैल के महीने में लगाकर घर में एक सुंदर-सा किचन गार्डन बना सकते है।
