घर की किस दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए
अगर आप घड़ी को वास्तु अनुसार सही दिशा में लगाती हैं तो इससे आपके और आपके परिवार के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
Vastu Tips for Wall clock: वास्तु शास्त्र में हर चीजों का महत्व और दिशा पर ध्यान दिया जाता है। चाहे हो वो चीज हमारे घर की दीवार पर लगने वाली घड़ी ही क्यूं ना हो? जी हां! घर के दीवार पर लगने वाली घड़ी सिर्फ समय ही नहीं बताती बल्कि इसके सही दिशा में लगने से आपका समय भी अच्छा रहता है। अगर आप घड़ी को वास्तु अनुसार सही दिशा में लगाती हैं, तो इससे आपके और आपके परिवार के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
हमलोग अक्सर ऐसा कहते हैं ना कि आजकल मेरा वक़्त सही नहीं चल रहा या मेरा अच्छा समय आ गया क्योंकि घड़ियों का संबंध हमारे वक़्त से होता है। अगर हम घर में चीजों को वास्तु अनुसार सही जगह पर रखते हैं तो हमारे जीवन में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
दक्षिण दिशा

घड़ी को दक्षिण दिशा के दीवार पर ना लटकाएं। दक्षिण दिशा यम की दिशा है,और यम मृत्यु के देवता हैं। घड़ी सकारात्मक ऊर्जा का कारक है। अगर आप दक्षिण दिशा के दीवार पर घड़ी लटकाते हैं तो आपको नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इससे आपके घर के मुख्य सदस्य की सेहत पर इसका नकारात्मक असर होगा। इसलिए इस दिशा में घड़ी कभी भी ना लगाएं।
दरवाजे के ऊपर

अगर आप दरवाजे के ऊपर भी घड़ी लगाते हैं तो ये भी शुभ परिणाम नहीं देते । दरवाजे पर लगा घड़ी घर के अंदर आने वाले व्यक्ति के साथ नकारात्मकता लेकर आता है। अगर आपने ऐसा किया है तो तुरंत इसे हटा दें। घर के बाहर भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए। ये भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती है।
घड़ी कहां लगाएं?

घड़ी लगाने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व या उत्तर है। घड़ी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा के दीवार पर ही लगाना चाहिए। इस दिशा में घड़ियां लगाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा आप पश्चिम दिशा की दीवार पर भी घड़ी लगा सकते हैं। पश्चिम दिशा दीवार पर लगी घड़ियां आपको सकारात्मक ऊर्जा देती है।
कैसी घड़ियां ना रखें ?

टूटी फूटी या बंद घड़ियां हो तो उसे हटा देना चाहिए। बंद घड़ियों में तुरंत बैटरी लगवा दें। बंद घड़ियां नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती है।
कैसी हो घड़ियां?

अगर आप पेंडुलम वाली घड़ी लगाते हैं तो इसके लिए सही दिशा पश्चिम दिशा है।घड़ियां हमेशा गोल या चौकोर ही लगाएं। जानवर,भगवान या फ़ैमिली फोटो वाली घड़ियां कभी ना लगाएं।
घड़ियों का रंग

काला,नीला,हरा या ऑरेंज कलर की घड़ियों को कभी भी घर में ना लगाएं। ये वास्तु के हिसाब से अच्छी नहीं मानी गई है। आप मेटैलिक या उडेन फिनिश की घड़ियां अपने घर में लगा सकती हैं।
घड़ियों का समय

कभी भी स्लो घड़ी घर में ना रखें क्यूंकि घड़ी का संबंध आपके समय से होता है। घड़ी हमेशा समय से ही रखें। हां! थोड़ा 4-5 मिनट फास्ट रख सकते हैं लेकिन स्लो कभी नहीं।
एक जरूरी बात कभी भी घड़ियों पर धूल नहीं जमने दे बल्कि उसे हमेशा साफ और चमका कर रखें।
