भूलकर भी इस दिशा में ना रखें तिजोरी, होता है आर्थिक नुकसान, जानें सही वास्तु दिशा: Vastu Tips for Vault
Vastu Tips for Vault

Vastu Tips for Vault: जीवन यापन के लिए धन भी मूल वस्तुओं में से एक होता है। जीवन की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन को विभिन्न मार्गों से अर्जित किया जा सकता है। कुछ लोग व्यापार से धन अर्जित करते हैं तो कुछ नौकरी या अन्य कार्य करके। धन कमाने के लिए भी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन, कई बार अथक मेहनत करने के बाद भी धन कमाने में परेशानी होती है। इस कारण जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

शास्त्रों में इसके पीछे वास्तुदोष भी एक कारण माना है। जैसा कि लोग धन रखने के लिए घर दुकान में तिजोरी का उपयोग करते हैं। तिजोरी रखने के लिए वास्तु शास्त्र में उचित दिशा बताई गई है। लेकिन, जाने अनजाने में हम तिजोरी को कही भी रख देते हैं। इस कारण वास्तुदोष उत्पन्न होता है और धन की बरकत में समस्याएं आने लगती है। इसलिए तिजोरी को वास्तु नियमों के अनुसार ही रखना चाहिए। तो चलिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं तिजोरी से जुड़े वास्तु नियम।

तिजोरी रखने की सही दिशा

Vastu Tips for Vault
Vastu Tips for Vault-Vault Direction

वास्तु शास्त्र में सभी चीजों को लेकर वास्तु नियम बताए गए हैं। इसलिए दुकान पर सभी चीजों को उचित दिशा में रखना चाहिए। गलत दिशा में रखने से वास्तु बिगड़ता है और सुख—शांति चली जाती है। उसी तरह तिजोरी को भी गलत दिशा में रखने से आर्थिक संपन्नता में रुकावट आती है। जिस कारण आर्थिक समस्या बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, तिजोरी को हमेशा एक दरवाजे वाले कमरे में रखना शुभ होता है। भूलकर भी दो मुख वाले कमरे में तिजोरी नहीं रखनी चाहिए। वहीं, कमरे का दरवाजा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में खुलना चाहिए। इसके अलावा तिजोरी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा उत्तर दिशा में हो। अगर तिजोरी दक्षिण दीवार की तरफ रखी है तो वह दीवार से एक इंच आगे होनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

vastu tips for tijori
भूलकर भी इस दिशा में ना रखें तिजोरी, होता है आर्थिक नुकसान, जानें सही वास्तु दिशा: Vastu Tips for Vault 4

तिजोरी से जुड़ी कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तिजोरी का सही दिशा में रखने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जबकि गलत दिशा में रखने से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है। वास्तु नियमों के अनुसार, तिजोरी को कभी भी ईशान, आग्नेय और नैऋत्य कोण में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह तिजोरी के लिए शुभ नहीं होता। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है और जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती है। इन दिशाओं में तिजोरी रखने से घर की बरकत रुक जाती है। इस कारण हमेशा पैसों की किल्लत बनी रहती है। इसलिए तिजोरी को घर दुकान पर वास्तु नियमों के अनुसार ही रखना चाहिए। धन बरकत के लिए लक्ष्मी जी के चरणों में पीली कौड़ी रखकर पूजा अर्चना करें और उस कौड़ी को तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और घर में सुख—समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दंपति को करने चाहिए अपनी हथेली के दर्शन, होते हैं अनेक लाभ: Hand Vastu

Leave a comment