स्टोर रूम घर की किस दिशा में होना चाहिए
आप जानते हैं अगर स्टोर रूम गलत दिशा में बन जाता है तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ने लगते हैं।उसे आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है।
Vastu Tips for Store Room: वास्तु शास्त्र में घर निर्माण में हर एक चीजों का ध्यान रखा जाता है। उनमें से एक जरूरी जगह है स्टोर रूम। ज्यादातर लोग घर तो बना लेते हैं लेकिन चीजों को स्टोर करने के लिए स्टोर रूम नहीं बनाते।जिसकी वजह से चीजें घर में इधर उधर रखी जाने लगती है। जिससे घर अस्त व्यस्त सा लगने लगता है।
इसलिए कोशिश रहे कि जब घर बनाएं तो स्टोर रूम का निर्माण जरूर कराएं। जहां किचन के अनाज, मसाले या घर में कम काम आने वाले चीजों को रखा जा सके।
स्टोर रूम में ज्यादातर वहीं चीजें रखी जाती है जो घर के काम में कम इस्तेमाल होते हैं।चाहे अनाज का भंडारण हो या बेकार सामान को रखने का।इसलिए घर को व्यवस्थित रखने के लिए स्टोर रूम आवश्यक हो जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं अगर स्टोर रूम गलत दिशा में बन जाता है तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ने लगते हैं।उसे आर्थिक हानि भी उठानी पड़ सकती है।
वास्तुशास्त्र में भण्डारगृह के निर्माण के लिए बनाए हैं ये वास्तु नियम:
स्टोर रूम की दिशा

वास्तु शास्त्र की माने तो स्टोर रूम को उत्तर पश्चिम या दक्षिण पश्चिम दिशा में बनाना लाभदायक होता है। अगर आप भारी सामान रखने के लिए स्टोर रूम बना रहे है तो दक्षिण पश्चिम की दिशा का चुनाव कर सकते हैं। अगर आप अनाज और मसालों के भंडार के लिए स्टोर रूम बना रहे हैं तो उत्तर पश्चिम की दिशा का चुनाव कर सकते हैं।इस दिशा में बना स्टोर रूम परिवार के लिए शुभ होता है।घर के सदस्य आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं और समाज में मान सम्मान भी बना रहता है।
स्टोर रूम बनाने के नियम

*स्टोर रूम को वर्गाकार या आयताकार ही बनाएं।
* स्टोर रूम को पूर्व,उत्तर या अग्नि कोण में बनाने से बचें।
*स्टोर रूम में अंधेरा ना रहे बल्कि रोशनी पर्याप्त मात्रा में रहे।
*माना कि ये स्टोर रूम है पर इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप इसे गंदे से रखे।बल्कि आप स्टोर रूम को साफ सुथरा रखें विशेषकर तब जब आप वहां खाद्य पदार्थों का भी संग्रह कर रहे हैं।इसलिए इसके साफ सफाई का पूरा ख्याल रखें।
*स्टोर रूम में कोई भी बर्तन खाली ना रखें बल्कि भरा रखें।
*स्टोर रूम का कलर डार्क ना रखें बल्कि हल्के रंगो का ही इस्तेमाल जैसे क्रीम या लाइट पीला अच्छा रहेगा।
*स्टोर रूम में बेड ना लगाएं ना ही जमीन पर बिछा कर सोने की कोशिश करें।
*पूर्व दिशा में कभी भी स्टोर ना बनाएं क्यूंकि इस दिशा को वास्तु में साफ और खुली रखने की सलाह दी जाती है।इस दिशा में बना स्टोर रूम घर के लोगों पर नेगेटिव असर डालता है। और समाज में मान सम्मान में भी कमी करता है।
* तेल ,घी का स्टोर आप स्टोर रूम के अग्नि कोण में करें।
*दक्षिण पश्चिम के स्टोर रूम में अनाज का भंडार ना करें।यहां भारी समान या पुरानी चीजें रख सकते हैं।इस दिशा अनाज रखने से जल्दी ही कीड़ा लग जाती है।
इसलिए स्टोर रूम बनाने से पहले वास्तु के नियम सिद्धांतो का पालन जरूर करें।
