वास्तु की दृष्टि से घर की दीवारों पर क्या सजाएं जानना है जरूरी
घर को सजाने में दीवारों का बहुत ही योगदान रहता है। घर की दीवारों को सजाने के लिए लोग वॉल हैंगिंग, पेंटिंग्स, आर्ट से घरों को सजाते हैं
Vastu Tips for Home: घर सजाना हर किसी का शौक होता है। हर कोई चाहता है उसका घर सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए घर की दीवारें बहुत ही मायने रखती है। वास्तु अनुसार अगर घर साफ सुथरा और सुसज्जित है, तो माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। इसलिए लोग अपने घर को विभिन्न तरीकों से सजाते हैं। घर को सजाने में दीवारों का बहुत ही योगदान रहता है। घर की दीवारों को सजाने के लिए लोग वॉल हैंगिंग, पेंटिंग्स, आर्ट से घरों को सजाते हैं I
लेकिन क्या आप जानते हैं घर की दीवारों पर कोई भी तस्वीर नहीं लगाया जा सकता है क्यूंकि वास्तु की दृष्टि में कुछ तस्वीरें या पेंटिंग्स घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती है। घर की दीवारों पर क्या लगाएं और क्या ना लगाएं ये जानना बहुत ही जरूरी है।
महाभारत की तस्वीर
महाभारत की तस्वीर लड़ाई को प्रदर्शित करती है। कुछ लोग सोचते हैं महाभारत में भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं, तो ये घर में लगाना अच्छा होगा। लेकिन वास्तु और अध्यात्म की दृष्टि से महाभारत अलगाव और झगड़े को दिखाती है। महाभारत की तस्वीर कभी-भी घर में ना लगाएं क्योंकि इससे घर के सदस्यों में भी तनाव और अलगाव की स्थिति बनती है। महाभारत की तस्वीर के जगह राम दरबार की तस्वीर लगाएंगे, तो इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
हिंसक जानवरों की मूर्ति या तस्वीर
कुछ लोग बाघ या शेर की मूर्ति या तस्वीर घर में लगा लेते हैं जो बिल्कुल ही गलत है। घर में हिंसक जानवरों जानवरों की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। इससे घर में तनाव और कलह बढ़ सकता है।
उदास तस्वीर
घर में कभी भी उदास या रोता हुआ तस्वीर ना लगाएं। इससे घर में रह रहे सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बेहतर पारिवारिक सदस्यों के साथ खिलखिलाता हुआ तस्वीर ड्राइंग रूम के पूर्व, उत्तर या पश्चिम की दीवारों पर लगाएं, जिससे अपने परिवार के साथ खुशहाल पलों को याद दिलाता रहे।
डूबते सूरज की तस्वीर
डूबते सूरज की तस्वीर लगाने से भी नकारात्मकता आती है। इसलिए कभी भी डूबते सूरज की तस्वीर ना लगाएं।
ताजमहल की तस्वीर
ताजमहल एक मकबरा है। इसलिए इसकी तस्वीर या मूर्ति लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है।
बहते पानी की तस्वीर
बहते पानी की फोटो भी वास्तु अनुसार लगाना अच्छा नहीं माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे पैसा भी पानी की तरह ही बह जाएगा।
कांटेदार पौधा
कुछ लोग घर को कैक्टस से सजाते हैं, लेकिन वास्तु अनुसार घर में कांटेदार पौधा या उसकी तस्वीर रखने से भी पारिवारिक सदस्यों में कलह होने लगती है।
घर की दीवारों पर क्या सजाएं?
- राधा कृष्ण की पेंटिंग बेडरूम में लगाएं।
- सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं।
- हाथी के जोड़े की तस्वीर या बच्चे के साथ की तस्वीर या मूर्ति लगाएं।
- हंस और मोर के जोड़ों वाली पेंटिग लगाएं।
- पॉजिटिव कोट्स वाले वॉल हैंगिंग या पेंटिंग्स लगाएं।
- कामधेनु गाय की बछड़े के साथ वाली मूर्ति लगाएं।
- सुंदर खुशबू वाले पौधों से घर सजाएं।
घर में पॉजिटिव वाइव्स के साथ साथ घर सुंदर दिखें। इसके लिए घर में हमेशा सकारात्मक तस्वीर और खुशहाल तस्वीरों से घर की दीवारें सजाएं।