घर में लगातार बनी रहती हैं कुछ परेशानियां तो अपनाएं कुछ वास्तु उपाय
दिन रात मेहनत के बावजूद भी अगर व्यक्ति को सफलता ना मिले और घर में परेशानी बनी रहे तो व्यक्ति का मन थक जाता है I
Vastu Tips for Home: अक्सर ऐसा होता है हम दिन रात मेहनत कर रहे होते हैं, लेकिन हमें किसी काम में सफलता नहीं मिलती। घर में सुख शांति का माहौल नहीं रहता। पैसे बेकार के कामों में खर्च हो जाते हैं। कभी कोई बीमार हो जाता, कभी कोई अशुभ घटनाएं हो जाती हैं, जिससे इंसान का मन थक जाता और मानसिक, शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। धन अनावश्यक खर्च होते जाते हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है।
अगर, आपके साथ भी लगातार ऐसा हो रहा है,आपके घर में भी परेशानियों का माहौल बन गया है तो घबराइए नहीं क्यूंकि वास्तुशास्त्र में हर परेशानियों को सुलझाने के उपाय हैं जिससे आपके और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास हो। चलिए जानते हैं कौन कौन से हैं वो उपाय;
इष्ट देवता को ना भूलें

कभी-कभी जब कोई रास्ता ना दिखे, तो भगवान ही रास्ता दिखाते हैं। इसलिए कभी भी अपने इष्ट देवता को ना भूलें। उन्हें स्मरण करें। उनका ध्यान करें। उन्हें कष्टों को दूर करने के लिए कहे लेकिन पूरी श्रद्धा विश्वास के साथ।इस उपाय से आपको जरूर लाभ होगा।
धार्मिक चीजों को इधर-उधर ना रखें

कुछ लोग धार्मिक चीजें और पुस्तकें इधर उधर बिखरा कर रख देते हैं, जिसकी वजह से भी घर में नकारात्मक असर पड़ने लगता है। बेड के अंदर या सिरहाने में धार्मिक पुस्तक ना रखें। इन पुस्तकों को पूजा के स्थान में ही रखें।
हल्दी के उपाय

घर हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है, तो घर की पूरी सफाई के बाद सुबह गंगाजल में हल्दी मिलाकर पान के पत्ते की मदद से पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होगी और शांति का वास होगा।
दीपक और कपूर जलाएं

कपूर में नकारात्मकता दूर करने की शक्ति होती है। अपने घर के मंदिर में रोज सुबह शाम आरती करे और घी का दीपक प्रज्जवलित करे।कपूर और धुमन का सुगंधित धुआं पूरे घर में घुमाए। इस उपाय से घर में पॉजिटिव वाइब्स आएगी। आरती कर समय घंटी बजाएं और शंख बजाएं।इससे घर का वास्तु दोष भी खत्म होगा।
सकारात्मक तस्वीरें रखें

घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए जरूरी है कि घर में रखी जाने वाली चीजें भी गुड वाइब्स लाएं। लिविंग रूम में या बेडरूम में कभी भी हिंसात्मक या उदास तस्वीर ना लगाएं। सुंदर और हरियाली वाली या परिवार की तस्वीर ही लगाएं।
झाड़ू सही स्थान पर रखें

झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसे गंदे स्थान पर ना रखें बल्कि इसे साफ-सुथरी जगह पर ही रखे जहां पर आते जाते किसी की नजर ना पड़े।
ईशान कोण साफ-सुथरा रखें

घर का ईशान कोना कभी भी गंदा ना रखें बल्कि इस जगह को साफ-सुथरा और पवित्र रखे। अगर खुली जगह है, तो इस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा दें। इससे आपके घर का वास्तु दोष दूर हो जाए।
इन सारे उपायों को अपनाने के बाद आपके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी। फिर भी, परेशानियां खत्म ना हो तो किसी ज्योतिषी या वास्तु सलाहकार की मदद लें।