जानिए घर की किस दिशा में कौन से रंग के पर्दे लगाने चाहिए: Vastu Tips for Curtain
Vastu Tips for Curtain

जानिए घर की किस दिशा में कौन से रंग के पर्दे लगाने चाहिए

वास्तु अनुसार पर्दों के रंगों का चुनाव और उन्हें लगाने की सही दिशा से आपके जीवन की कई परेशानियों का समाधान मिल जाता है और आपके जीवन में शुभता भी आती है।

Vastu Tips for Curtain: एक जमाना था जब लोग घर को धूप और गंदगी से बचाने के लिए पर्दे का इस्तेमाल करते थे। लोग बस इसलिए पर्दे लगाते थे कि बस पर्दा हो जाए बाहरी नज़रों से। उस समय बस एक ही रंग के पर्दे घर के सारे दरवाजे खिड़कियों पर डाल देते थे, लेकिन आज के दौर में पर्दे सिर्फ पर्दे नहीं है बल्कि इनके रंगों के चुनाव का खास ख्याल रखा जाता है।

अब लोग घर की साज सजावट का विशेष ख्याल रखते हैं,क्यूंकि हर कोई चाहता है उसका घर सबसे सुंदर दिखे।जिसके लिए वो एक एक चीज बड़े ही शौक से खरीदते और सजाते हैं, जिसमें पर्दों का उनके घर की खूबसूरती बढ़ाने में बहुत ही योगदान होता है।

पर्दे का सही ढंग से चुनाव आपके घर का पूरा लुक ही बदल देता है। अब तो लोग वास्तु को लेकर भी इतने सजग हो गए हैं कि उन्हें पर्दे भी वास्तु अनुसार ही चाहिए होते हैं।

वास्तु अनुसार पर्दों के रंगों का चुनाव और उन्हें लगाने की सही दिशा से आपके जीवन की कई परेशानियों का समाधान मिल जाता है और आपके जीवन में शुभता भी आती है। चलिए जानते है वास्तु अनुसार घर के किस दिशा में कौन से रंगों के पर्दे लगाएं:

ईशान दिशा

Vastu Tips for Curtain
Vastu Tips for Curtain-North east

घर के ईशान दिशा में अगर आपके घर की खिड़की या दरवाजे हैं तो आप उनमें हल्के रंगों जैसे ऑफ व्हाइट, लाइट पिंक,लाइट ग्रीन या लाइट यैलो कलर के पर्दे का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे आपको इस दिशा से अच्छे वाईब्स मिलेंगे।

दक्षिण और नैरीत्य दिशा

Vastu Tips for Curtain-South West and South

वैसे तो दक्षिण और नैरीत्य दिशा में दरवाजे खिड़कियां नहीं बनानी चाहिए। लेकिन अगर आपके घर के दरवाजे, खिड़की दक्षिण में खुल रहे हैं तो आप पर्दे लगाकर उस जगह की रेमेडी कर सकते हैं। इस दिशा में सिर्फ लाल और गहरे हरे रंगो के पर्दे लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी खत्म हो जाएगा।

उत्तर दिशा

North
North

उत्तर दिशा में खिड़कियां शुभ होती है और अगर यहां आसमानी और सफेद रंग के पर्दे “सोने पे सुहागा” हो जाएंगे।

पूर्व दिशा

East
Vastu Tips for Curtain-East

पूर्व दिशा के खिड़की दरवाजे के लिए हल्के रंग जैसे मिंट ग्रीन कलर शुभ फल देते हैं।

पश्चिम दिशा

West
West

पश्चिम दिशा के खिड़की, दरवाजे में नीले और सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। जिससे उस दिशा का सकारात्मक प्रभाव आप पर पड़े।

वायव्य कोण

North West
Vastu Tips for Curtain-North West

वायव्य कोण जिसे नॉर्थ – वेस्ट कहते हैं, और यहां उत्तर और पश्चिम दोनों ही दिशा का प्रभाव होता है। इसलिए इस दिशा में हल्के नीले, स्लेटी या पर्पल कलर के पर्दे लगाने चाहिए।

आग्नेय कोण

अग्नि कोण में तो वैसे किचन होते हैं लेकिन अगर आपका लिविंग रूम इस दिशा में है तो आपको यहां के खिड़की और दरवाजे में पीले,या नारंगी और सिंदूरी रंग के पर्दे लगाने चाहिए।

वास्तु अनुसार घर में पर्दे लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। साथ ही परिवार में सुख शांति का भी वास होता है। इसके साथ नौकरी व्यापार में भी आपको तरक्की मिलती है। रंगों का सही ढंग से समायोजन आपकी जिंदगी में शुभता लाता है।