Vastu Tips for Anger: आज के समय में हर किसी को गुस्सा आना एक आम बात हो गई है। इस भगदड़ वाली जिंदगी में लोग किसी न किसी वजह से परेशान रहते हैं और लड़ना शुरू कर देते हैं। परेशानी की वजह से मन हमेशा चिड़चिड़ा रहता है। परेशानी फिर गुस्से में बदल जाती है और उस पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाता हैं। व्यक्ति चिल्लाना शुरू कर देता है।
गुस्सा करने से सिर्फ रिश्ते और व्यवहार ही खराब नहीं होते बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत हानिकारक साबित होता है। अगर आपकों या आपके परिवार में किसी को बेवजह छोटी मोटी बातों पर गुस्सा आता है, तो हो सकता है किसी ग्रह दोष के कारण गुस्सा ज्यादा देखने को मिलता हो। ऐसा भी माना जाता है कि कई बार घर के वास्तु दोष की वजह से भी गुस्सा आता है।
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। अगर घर में वास्तु दोष होता है तो नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने पर परिवार के सदस्यों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि परिवार के किसी भी सदस्य को गुस्सा आने के पीछे की वजह नकारात्मक उर्जा भी होती है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में कुछ बदलाव करने से गुस्से पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके चलते आज हम आपकों इस लेख के द्वारा वास्तु शास्त्र में जो उपाय बताए गए हैं, जिससे गुस्से पर नियंत्रण पाया जा सकता है वह उपाय बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते है।
अपनाएं वास्तु के लिए टिप्स
- वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आपकों ज्यादा ही गुस्सा आता है तो ध्यान रखें कि लाल रंग का प्रयोग जितना कम हो सकें उतना कम करें। जैसे घर की दीवार, बेडशीट, पर्दे और कुशन कवर्स पर लाल रंग यानी की रेड कलर का कम प्रयोग करें। लाल रंग गुस्से को बढ़ाता है इसलिए इसके इस्तेमाल से बचें।
- वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति के अंदर का गुस्सा वाला स्वभाव बढ़ता है। ऐसे में इस दिशा में सिर करके सोने से बचना चाहिए।
- वास्तु के हिसाब से अगर कमरों में अच्छी सुगंध आती रहे तो मन और वातावरण शांत बना रहता है। ऐसे में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है जिससे मन प्रसन्न रहता है। इसलिए घर में सुगंधित वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। इससे न सिर्फ मन प्रसन्न होता है बल्कि तनाव भी कम होता है और काम करने में एनर्जी मिलती है।
- वास्तु ऐसा भी कहता है, की गंदगी से भी गुस्सा ज्यादा आता है इसलिए घर में हमेशा साफ सफाई बनाए रखें। घर के हर एक कोने को साफ सुथरा रखें। ऐसा करने से धीरे-धीरे गुस्से पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं।
- वास्तु के अनुसार रोज सुबह उठकर सबसे पहले धरती माता को प्रणाम करें और अपनी हथेलियों को देखते हुए मन ही मन भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से गुस्सा कम होता है।
- वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी सदस्य को बहुत गुस्सा आता है तो पूर्व दिशा में हर रोज दीपक जलाएं। इससे गुस्सा काबू में रहता है। प्रतिदिन सुबह और शाम घर की पूर्व दिशा में दीपक अवश्य जलाएं। साथ ही साथ इस बात का ध्यान रखें की इस दिशा में कभी भी कोई भारी सामान ना रखें।
- वास्तु के मुताबिक सुबह जल्दी नहाने के बाद में सूर्यदेव को जल जरुर चढ़ाएं। ऐसा करने से मन शांत रहता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ-साथ आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं। सोमवार के दिन एक समय भोजन करें। रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें और प्रार्थना करें कि गुस्सा खत्म हो जाए।