plants

घर में भूल कर भी नहीं लगाना चाहिए ये पौधे

अगर व्यक्ति भूल से भी इन पेड़ पौधे को घर में लगा लेता है तो उसे उसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ते हैं।

Vastu Tips: घर को आकर्षक बनाने के लिए हम अपने छत पर, बालकनी में, गार्डन में ना जाने कितने ही पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधे जहां एक तरफ आपके घर की सुंदरता बढ़ते है बल्कि आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं। पेड़-पौधे लगाना बहुत ही अच्छी बात है ये पर्यावरण में ऑक्सीजन का स्तर बनाएं रखते हैं। कुछ पेड़-पौधे आध्यात्मिक दृष्टि से ग्रहों से भी संबंध रखते हैं।जैसे: केले के पेड़ को बृहस्पति से जोड़ कर देखा जाता है। कई ज्योतिषी गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह देते हैं। वहीं शमी और पीपल के पेड़ को शनि ग्रह से जोड़ के देखा जाता है और शनिवार के दिन इन वृक्षों की पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।

कभी कभी हमलोग सुंदर दिखने वाले फूलों के पौधे को या स्वादिष्ट फल के पेड़ को ही घर में भी लगा बैठते हैं।

क्या आप जानते है वास्तुशास्त्र में सभी पेड़-पौधे में कुछ ऐसे पेड़ पौधे हैं जिन्हें घर पर ना रखने की सलाह दी जाती है।अगर व्यक्ति भूल से भी उन पेड़ पौधे को घर में लगा लेता है, तो उसे उसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ते हैं। आइए जानते है कौन से है ऐसे पेड़ पौधे, जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

कैक्टस

Cactus
Cactus

अक्सर आपने देखा होगा गार्डेनिंग के शौकीन लोग अलग-अलग तरह के कैक्टस के पौधे घर में लगाते हैं। जबकि वास्तुशास्त्र में कांटेदार पौधे को घर में लगाना शुभ नहीं मानते। इससे परिवार में बड़कत रुक जाती है। पारिवारिक कलह और सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति बन जाती है। धन संचय नहीं हो पाता और अनावश्यक कार्यों में खर्च हो जाता है।

मेहंदी

Heena Plant
Heena Plant

मेहंदी की खुशबू जितनी ही खूबसूरत होती है उतनी ही ये फायदेमंद बालों और हाथों के लिए होती हैं साथ ही औषधि के लिए भी इस्तेमाल की जाती हैं। वास्तुशास्त्र में मेहंदी का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है क्यूंकि ये भी एक कांटेदार पौधा है। इसकी खुशबू नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करती है।

पीपल

Sacred fig Tree
Sacred fig Tree

शनि के दोषों को दूर करने के लिए लोग पीपल के पेड़ की सेवा करते हैं। भूल से भी इसे अपने घर में नहीं लगानी चाहिए। बल्कि आप इसकी पूजा मंदिर में ही जाकर करे, तो अच्छा है। आपके घर में अचानक से ये पौधा उग जाए, तो इसे उखाड़ के ना फेंके बल्कि इसे किसी मंदिर या उसके पास जाकर लगा दें।

आक का पौधा

Giant calotrope
Giant calotrope

सफेद, बैंगनी रंगों वाला आक के फूल शिवजी को विशेष प्रिय है। आक के पौधे को कभी भी घर पर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि दूध वाले पौधे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

इमली 

Tamarind Tree
Tamarind Tree

इमली खट्टी और स्वादिष्ट होती है और कई तरह के डिशेज़ में इस्तेमाल होती है। लेकिन इमली के पेड़ पर नकारात्मक शक्तियों का असर होता है। इसलिए वास्तुशास्त्र में इमली के पेड़ को घर पर लगाना अशुभ माना गया है।

अगर आपने भी ये पौधे अपने घर में लगा रखा है, तो इसे अभी ही उखाड़ कर हटा दें, जिससे आप इनके नकारात्मक प्रभाव से बच सकें।