शादी के पुराने कार्ड्स का ऐसे करें इस्तेमाल, घर की सजावट में आएंगे बड़े काम: Reuse Wedding Cards
Reuse Wedding Cards

शादी के पुराने कार्ड्स का ऐसे करें इस्तेमाल, घर की सजावट में आएंगे बड़े काम: Reuse wedding cards

Reuse wedding cards : घर पर पड़े शादी के कार्ड्स को फेंकने के बजाय आप रीयूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका-

Reuse wedding Cards: शादी के सीजन में घर में ढेर सारे शादी के कार्ड आते हैं, इन कार्ड्स पर छपे वेन्यू और डेट को देखकर हम फेंक देते हैं या फिर घर के किसी कोने में रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बेकार पड़े शादी के कार्ड से आप अपने घर में तरह-तरह के होम डेकोरेशन के आइटम तैयार कर सकते हैं। जी हां, अगर अब आपके घर पर शादी के कार्ड आए, तो इन्हें फेंकने के बजाय संभालकर रखें, ताकि जब ये इकट्ठा हो जाए तो आप इससे अपने घर को सजा सकें। आइए जानते हैं बेकार पड़े शादी के कार्ड का कैसे करें इस्तेमाल?

Also read : ये 5 होम डेकोर आइटम्स देंगे आशियाने को कोज़ी लुक, जरूर आजमाएं

Reuse Wedding Cards
Wedding Cards Book Mark

शादी के कार्ड को फेंकने के बजाय आप तरह-तरह के क्राफ्ट कर सकती हैं। जब घर में काफी ज्यादा शादी के कार्ड इकट्टे हो जाए, तो इसे आप तरह-तरह के डिजाइन्स लेकर बुकमार्क तैयार करें। ये काफी ज्यादा प्यारे नजर आएंगे।

शादी या फिर किसी भी तरह के इनविटेशन कार्ड का प्रयोग करके आप कोस्टर यानि कप रखने के लिए भी तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए शादी के कार्ड्स को गोलाकार में काट करें। इसे थोड़ा मजबूत करने के लिए आप दो कार्ड को एक के ऊपर एक रखकर चिपाकर कोस्टर तैयार करें। यह काफी खूबसूरत कोस्टर तैयार होगा।

Quotes
Will be useful for writing quotes

कई घरों में आपने देखा होगा कि घर की दीवारों या फिर घर के दरवाजों पर कोट्स लिखे होते हैं। आप इस तरह के कोट्स शादी के कार्ड्स पर दिखकर दीवारों या फिर दरवाजों पर चिपका सकते हैं। इसका लुक थोड़ा अलग सा देने के लिए आप इसे लेमिनेट करवा लें, ताकि ये जल्दी खराब न हो।

कुछ शादी के कार्ड्स काफी ज्यादा प्यारे होते हैं, खासतौर पर इनके डिजाइन्स को देखकर आपको इसे फेंकने का मन नहीं करता है। इस तरह के कार्ड को घर के किसी कोने में रखने के बजाय आप फ्रेमिंग कराकर दीवार पर रख सकते हैं। यह काफी अच्छे नजर आएंगे।

शादी के कार्ड्स का प्रयोग करके आप गिफ्ट बॉक्स तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कार्ड्स को फोल्ट करके स्टैपलर की मदद से आप इसे चिपकाएं। इसके अलावा आप ग्लू का भी प्रयोग करके बॉक्स तैयार कर सकते हैं, जिससे गिफ्ट बॉक्स का लुक काफी अच्छा आता है।

शादी के कार्ड्स को फेंकने के बजाय आप होम डेकोर में इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे बताए गए ये आइडियाज पसंद आए हों।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...