Hanuman ji Upay
Hanuman ji Upay

Hanuman ji Upay: वास्तु शास्त्र में शनिवार को खास महत्व दिया गया है। यह खासकर उन लोगों के लिए जिन पर शनि का प्रभाव होता है। इस दिन से जुड़ी कई बातें हैं जो जीवन में संतुलन और सकारात्मकता लाने के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। शनिवार को शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से जुड़े कुछ विशिष्ट नियम बताए गए हैं। उनको अपनाने से जीवन में शांति और सुख-समृद्धि आती है।

हनुमान जी की पूजा

कुंडली में शनि की स्थिति को सही करने के लिए हनुमान जी की पूजा को बहुत महत्व दिया गया है। हनुमान जी को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। उनकी पूजा से शनि के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है।

लौंग अर्पित करने से क्या होता है?

बुरी नज़र से रक्षा होती है

हनुमान जी के मंदिर में लौंग चढ़ाने से यह माना जाता है कि लौंग को अर्पित करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं। साथ ही वह भक्तों पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं। लौंग अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि और बुरी नज़र से रक्षा होती है। यह उपाय विशेष रूप से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लाभकारी माना जाता है।

सुख-समृद्धि बढ़ती है

शनिवार के दिन हनुमान जी को लौंग चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। कुछ लोग दीपक में लौंग डालकर भी अर्पित करते हैं,। इससे घर में शांति और सकारात्मकता का माहौल बनता है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो जीवन में तरक्की और खुशहाली की कामना करते हैं।

मंगल ग्रह की शुभ कृपा

हनुमान जी के समक्ष लौंग जलाने से विशेष लाभ होता है। यह उपाय मंगल ग्रह की शुभ कृपा भी प्राप्त करने में सहायक माना जाता है। यह उपाय उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो मंगल ग्रह से संबंधित समस्याओं का समाधान चाहते हैं। साथ ही अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाना चाहते हैं।

सफलता पाने के लिए करें ये काम

शनिवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर उसमें लौंग डालने से सफलता प्राप्त होती है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो किसी महत्वपूर्ण कार्य या परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं। लौंग और दीपक का यह संयोजन हनुमान जी की कृपा को आकर्षित करता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...