व्हाइट कलर हर लड़की के वॉर्डरॉब में जरूर होता है और व्हाइट कलर हर लड़की की पहली पसंद होती है। व्हाइट कलर के कोई से भी कपड़े को आप किसी भी रंग के और किसी भी स्टाइलिश चीज़ के साथ पहन सकते हैं। सेलेब्स की भी पहली पसंद व्हाइट ही होती है। वहीं हर सेलेब्स के वॉर्डरॉब में व्हाइट कलर के कपड़े जरूर होते हैं और माने ना माने व्हाइट टॉप के बिना हमारी स्टाइल अधूरी है। फिर चाहे पार्टी हो या फिर कोई गेट टुगेदर हो हर चीज़ में एक लुक व्हाइट कलर दे ही देता ही।

लेकिन फिर भी कई लड़कियां इस कलर के साथ क्या पहनना है कौनसा कलर पहनना है उसमें कन्फ्यूज हो जाती है। आज हम आपके इस ही कन्फ्यूज को दूर करने जा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्हाइट कलर के टॉप के साथ आपको किन किन चीज़ों को पहन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप एक साधारण व्हाइट टॉप से लेकर हैवी वर्क तक के व्हाइट टॉप को कैसे स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका प्रोफेशनल सोबर और ग्रेसफुल लुक बरकरार रहेगा।
अगर आपको ऑफिस के लिए व्हाइट टॉप या फिर शर्ट पहनना है तो आपको इसके लिए ध्यान में रखना होगा कि आप इसके साथ कुछ हट कर पहने। जैसे कि व्हाइट टॉप को मिड लॉन्ग स्कर्ट, पेंसिल स्कर्ट, ए लाइन स्कर्ट या हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ स्टाइल कर के कैरी कर सकती है। इससे आपका प्रोफेशनल लुक एक डैम बरक़रार रहेगा और आपका इम्प्रैशन भी बढ़ेगा। वहीं इस ड्रेस के साथ आप कोई भी एथेनिक चीज़ ना पहने। बस सिंपल सा मेकअप के साथ एक लिपस्टिक जरूर लगा लें। साथ ही इस स्टाइल के साथ आप एक हिल पहन ले या फिर कोई सुन्दर सी स्नीकर्स पहन ले। इससे आपका लुक एक दम परफेक्ट लगेगा।

इसके अलावा अगर आप व्हाइट टॉप के साथ ट्राउजर पहनती है तो ये आपकी स्टाइल में चारचांद लगाने के साथ आपको एक दम प्रोफेशनल लुक देगा। फ्रिल वाली या पेप्लम व्हाइट टॉप के साथ भी ट्राय कर सकती है। ये एक अच्छा लुक देगा। साथ ही ब्लू, ब्लैक, मैरून, डार्क ब्राउन, स्ट्राइप्ड या डार्क ग्रीन कलर की ट्राउजर आप वाइट शर्ट के साथ पहन सकते है। वहीं लाइट मेकअप भी आप इसके साथ रख सकते हैं।
वैसे तो व्हाइट शर्ट या टीशर्ट के साथ कुछ भी अच्छा लगता है लेकिन एक सिंपल और सोबर लुक देने के लिए इनके साथ स्ट्राइप या गोल्डन पैंट पहन सकती हैं। इससे आप एक दम स्टाइलिश और खूबसूरत लगोगे। स्ट्राइप या गोल्डन पैंट पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप अपना लुक और अट्रैक्टिव और पॉजिटिव बनाने के लिए एक मैचिंग ब्लेजर पहन सकती है।
अगर आपको हाई नेक कपड़े पसंद है तो आप हाई नेक बेल्ट टाइड सफेद टॉप के साथ आप एक अच्छी हाई वेस्ट जींस पहन सकती है। इसके साथ ही में थोड़ा सा मेकअप और खुल्ले बाल की जगह बन हेयर स्टाइल आपकी स्टाइल को और भी बेहतर बना देगा। आप व्हाइट टॉप को वॉश्ड ब्लू, ब्लैक या मरून जींस के साथ पहन सकती हैं।
वहीं आप सिंपल व्हाइट टॉप को गुलाबी रंग की मिनी स्कर्ट के साथ पहन सकती है। इसके साथ आप कोई भी ज्वेलरी ना पहने बस हाथ में ब्रेसलेट या गोल्डन चेन पहन ले। सबका ध्यान आपकी ओर खिंचा चला जाएगा। वहीं आप शार्ट स्कर्ट की जगह लॉन्ग स्कर्ट भी पहन सकती है। ये भी एक बेहतरीन लुक देगा। साथ ही आप व्हाइट टॉप को रेड या डार्क कलर की झालरदार स्कर्ट के साथ भी पहन सकती है। बालों को आप फ्रेंच बन स्टाइल में बना सकती है। इसके अलावा भी बहुत तरह के वाइट टॉप के साथ कॉम्बिनेशन जमाए जा सकते हैं। क्योंकि व्हाइट एक ऐसा कलर है जो हर किसी चीज़ और कलर पर सूट हो जाता है।
यह भी पढ़े
बॉलीवुड डीवाज के इन बेहतरीन झुमकों को बनाए अपना स्टाइल, हर इंडियन ऑउटफिट पर लगेगा परफेक्ट
