ससुराल वालों के साथ घूमने की प्लानिंग ऐसे करें
जब आप अपने ससुराल वालों के साथ घूमने जा रही हों तो आपकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है कि आप सभी की जरूरतों का ध्यान रखेंI आइए जानते हैं कि आप ससुराल वालों के साथ सफर को कैसे आरामदायक बना सकती हैंI
Trip With In-laws: जब भी आप फैमिली ट्रिप प्लान करती हैं, तो डेस्टिनेशन का चुनाव आसान नहीं होता हैI परिवार के हर सदस्य अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर जाने की सलाह देते हैंI वैसे तो परिवार के साथ घूमने जाना एक सुखद अनुभव होता हैI सफर में खाते-पीते, बातें करते कब हम अपनी मंजिल तक पहुँच जाते हैं, पता ही नहीं चलताI परिवार के साथ घूमने में जितना मजा आता है, उतना ही घूमने से पहले तैयारियां भी करनी पड़ती हैं, खासकर जब आप अपने ससुराल वालों के साथ घूमने जा रही हों तो आपकी जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है कि आप सभी की जरूरतों का ध्यान रखेंI आइए जानते हैं कि आप ससुराल वालों के साथ सफर को कैसे आरामदायक बना सकती हैंI
बजट का रखें ध्यान

आप एक बजट तैयार कर के रख लेंI ताकि आपको पता रहे हैं कि कितना खर्च होने वाला हैI अगर आप बजट लेकर नहीं चलेंगी तो कभी भी खर्च को कंट्रोल नहीं कर पाएंगीI इसलिए छोटी छोटी चीजों के लिए एक बजट तैयार रखें, साथ ही नोट भी करते रहें कि आपने कब और कहाँ कितना खर्च किया है, इससे भी आपको बजट कंट्रोल करने में मदद मिलेगीI
पहले से करें ठहरने की व्यवस्था

परिवार के साथ घूमने जा रहीं हैं तो पहले से ठहरने की व्यवस्था कर लेंI जरूरी नहीं है कि आप बड़े होटल में ही बुकिंग करें, आप मध्यम स्तर के होटल में भी बुकिंग कर सकती हैंI बस ध्यान रखें कि वहाँ सभी चीजों की अच्छी सुविधा होI जब आप परिवार के साथ ग्रुप में जा रही हैं तो होटल बुक करने से पहले एक बार होटल वाले से बात जरूर करें, हो सकता है आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल जाएI
आसपास ही घूमने का प्लान बनाएं

ससुराल वालों के साथ ट्रिप आरामदायक बनाना चाहती हैं तो लंबी दूरी के ट्रिप पर न जाएंI क्योंकि इसमें बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता हैI इसलिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जो न ज्यादा दूर हो और न ज्यादा पासI इससे आप शांति से छुट्टी बिता सकेंगी और सकुशल घर भी लौट आएँगीI साथ ही अपने साथ जरूरी चीजों की पैकिंग जैसे फर्स्ट ऐड किट और पानी पैक करना न भूलेंI आपको ट्रिप में जरूरत भले ही न हो पर आप अतिरिक्त कपड़े, पुराने अखबार और कपड़ों के कतरन को भी साथ जरूर रखेंI
खाने के लिए मल्टीपल डाइनिंग का विकल्प चुनें

ट्रिप के दौरान खाने-पीने के लिए वैसे होटल्स का चुनाव करें जहाँ मल्टीपल डाइनिंग का विकल्प हो क्योंकि जितने ज्यादा ऑप्शन होंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगाI कई होटल्स होते हैं जो मल्टीपल डाइनिंग ऑप्शन देते हैं यानी आप वहां एक फिक्स अमाउंट में नाश्ता, लंच और डिनर कर सकते हैंI यहाँ आपको आर्डर देने और सर्विस के लिए इंतजार भी नहीं करना पड़ता है आप यहाँ जाकर आराम से खा सकते हैंI ये खाने की कई वैरायटी देते हैंI इसका फायदा ये है कि परिवार के सदस्य अपनी पसंद का खा सकते हैंI
