वियतनाम, एक ऐसा देश है, जहां कई सारी परंपराओं का रंग एक साथ दिखता है। यहां ऊंचे पहाड़ हैं, तो कल-कल करता पानी, ऐतिहासिक इमारतें हैं तो हरे-भरे पेड़ भी। इस देश में आना आपको कुछ-कुछ दुनिया से बाहर की जगह लग सकती है। जितनी सुंदर, उतनी सुकुनदेय भी। वियतनाम जाने वालों की तादाद भी पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ रही है। यहां आने वाले यात्री खुद को हर कदम पर हैरान पाते हैं क्योंकि उन्हें हर कदम पर इस देश के नए रूप को देखने का मौका मिलता है। वियतनाम जब इतने लोगों को लुभा रहा है तो फिर इसकी कुछ जरूरी जगहों के बारे में जानना तो जरूरी हो जाता है। हनोई, हा लांग वे, हो ची मिन्ह सिटी लोगों की आकर्षण का केंद्र रहते हैं। कौन कौन सी हैं वियतनाम की खास जगहें, आइए जानें-

तबाही के बाद हुआ गुलजार-
वियतनाम पिछले कुछ दशकों में ही उभर पाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस देश ने युद्ध की मार खूब झेली है। दरअसल 1955 से 1975 तक इस देश में अमेरिकी युद्ध हुआ। जिसने एक तरह से इस देश को बर्बाद ही कर दिया। देश में लंबे समय तक तबाही का मंजर ही रहा। देश में देखने और घूमने को कुछ था ही नहीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। ये देश खुली बाहों से आपके स्वागत और अनोखे अनुभव देने के लिए तैयार है। इस देश में जंग के इतिहास की बात करें तो एक समय पर इस देश में शासन करने वाले राजा भी थे और खुशहाल शासन भी था। लेकिन फिर पहली श्ताब्दी ई पू में चीनी हान साम्राज्य ने देश पर कब्जा किया। इसके बाद फ्रांस और स्पेन ने भी हमला किया। खूब संघर्ष झेला इस देश ने, फिर 1945 में देश की आजादी के बाद इस देश का माहौल बदला।

वियतनामी जंग-
वियतनाम में हुई जंगों ने इसे बहुत दुख दिए लेकिन जंग की यादों को संजोना भी जरूरी था। इसीलिए यहां वॉर म्यूजियम बनाया गया है। यहां सारे सुखद अवशेषों को संभाल कर रखा है, जो युद्ध न करने के संदेश देते हैं।
वॉर म्यूजियम-
वॉर म्यूजियम काफी पसंद किया जाता है। इसमें वियतनामी जंग के तमाम दुखद अवशेष और अनुसंधान नुमाइश के रूप में सहेज कर रखे गए हैं। संग्रहालय की हर वस्तु और तस्वीर दुनिया भर को युद्ध न करने का संदेश देती है।

विश्व धरोहर हालोंग बे-
वियतनाम की प्रसिद्ध जगहों में हालोंग बे भी शुमार है। इस जगह को “बे ऑफ डिसकडिंग ड्रैगन्स” भी कहते हैं। इस जगह को 1994 में यूनेस्को की विश्व धरोहर माना गया है।
सुंदरता के लिए हा गियांग-
हा गियांग देश का उत्तरी शहर है। ये शहर अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस शहर की ताजी हवा और पहाड़ भी आपको जरूर भाएंगे।
