घूमने का शौक है? विदेश जाने की योजना भी है? पहली बार विदेश जाने वाले हैं? तो कहां जाने की तैयारी है आपकी? जरूर शुरुआत आप ऐसे देश से करना चाहेंगे, जो आस-पास हो और कम खर्चे में आपकी यात्रा भी पूरी हो जाए। ऐसी जगह के नामों में सबसे पहले दुबई आता है। यहां की ट्रिप छोटी, अच्छी और सस्ती भी हो सकती है। ये एक ऐसी जगह है जहां बहुत अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे तो रोज की जिंदगी में एक बढ़िया बदलाव भी आपको मिल जाएगा। कुल मिलाकर दुबई जाने का ये अनुभव आपको भाएगा जरूर। मगर ये यात्रा तब कैसी होगी, जब सिर्फ 3 दिन में इसे घूमना हो? कहां-कहां, जाएंगी, कब-कब, क्या-क्या करेंगी? सोच में पड़ गई हैं तो मदद हम किए देते हैं। 
पहला दिन हो रॉकिंग-
पहले दिन कुछ ऐसी जगह होनी चाहिए, जो ज्यादा थकाए भी न और मजा भी खूब आए, ताकि आगे के दिनों के लिए ऊर्जा बची रहे। इसके लिए आपको शुरुआत हॉप ऑन हॉप ऑफ बिग बस दुबई टूर से करनी चाहिए। ये एक ओपन बस है, जिसमें बैठ कर आपको पूरे शहर का व्यू मिल जाएगा। इसमें आप तीन टूर में से एक चुन सकते हैं, सिटी टूर, बीच टूर और मरीना टूर। इसके बाद आप स्काई दुबई जा सकते हैं। ये के इंडोर स्काई रिज़ॉर्ट है। इसके बाद बारी आएगी डिनर की जो क्रूस ट्रिप के साथ स्वादिष्ट और रोमांचक दोनों हो जाएग। 
दूसरा दिन हो बच्चों का-
दूसरा दिन एक ऐसी इमारत के लिए रखना होगा, जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक है। मॉडर्न इंजीनियरिंग का नमूना बुर्ज खलीफा से दुबई का नजारा बहुत बेहतरीन लगता है। इसके बाद बारी आती है हब जीरो इंटरटेनमेंट कैफे। ये एक ऐसी जगह है, जो खासतौर पर बच्चों के लिए है लेकिन बड़े भी यहां जम कर मजे कर सकते हैं। खास बात ये है कि यहां पर उम्र के हिसाब से एक्टिविटी चुनी जा सकती हैं। इतने मजे के बाद सुकून पर तो आपका हक बनता है। इसलिए आपको फोर स्टोरी इंडोर रेनफॉरेस्ट जरूर जाना चाहिए। यहां पर प्लांट लगाने और बढ़ाने से जुड़ी जानकरियां दी जाती हैं।
तीसरे दिन पानी के साथ अठखेलियां-
दुबई टूर का तीसरा दिन पानी के नाम रहने वाला है। इसके लिए आपको शुरुआत पाम जुमेराह आइलैंड जाना होगा, वो भी सुबह-सुबह। इस वक्त यहां का नजारा बहुत अच्छा होता है। यहां वॉटर स्पोर्ट का मजा भी लिया जा सकता है। अब बारी आती है एडवेंचर पार्क की। यहां आपको कई सारी रोमांचक स्लाइड्स मिलेंगी तो पानी के साथ ढेर सारा मजा भी आपको मिलेगा। अब आपको लॉस्ट चेम्बर ऑफ एक्वेरियम की सैर भी करनी होगी। इस एक्वेरियम में आपको समुद्र के जीवन को जानने का मौका मिलेगा। यहां पर 10 चेम्बर्स में आपको मरीन लाइफ देखने को मिलेगी। 
आखिर में पेट पूजा-
दुबई की छोटी सी तीन दिन की यात्रा के बाद आपको एक अच्छी जगह खाना खाना चाहिए। ये क्रूज पर दुबई के नजारे देखते हुए हो तो यकीन मानिए डिनर यादगार जरूर हो जाएगा। 
ये भी पढ़ें-