Famous Waterfalls of Ranchi: झारखंड का रांची शहर अपनी खूबसूरती और प्राचीन इतिहास के लिए जाना जाता है। इस शहर के बारे में कहा जाता है कि जो एक बार यहां आ गया वो यहीं का होकर रह जाता है। इसकी एक वजह ये भी है कि रांची में गर्मी बहुत कम पड़ती है। रांची में आपको प्रकृति के बेहद ही लुभावने नजारे भी देखने को मिल सकते हैं। यहां के झरने शहर की खूबसूरती और भी बढ़ा देते हैं। इसलिए आप उन्हें देखना बिल्कुल मिस ना करें। आज हम आपको वहां के फेमस झरनों के बारे में ही बताने जा रहे हैं-
दशम वॉटरफॉल्स
तैमारा गांव में स्थित दशम वॉटर फॉल को देखने का सबसे अच्छा समय जनवरी से अप्रैल के बीच माना जाता है। यहां छोटी-छोटी पहाड़ियों के बीच झरने की आवाज शहरों में रहने वालों को सुकून देती है। यहां बनी सीढ़ियों से आप आसानी से झरने के पास पहुंच सकती हैं और इसकी रिमझिम फुहारों का मजा ले सकती हैं। यहां आप घूमने के साथ-साथ कई तरह की एचवेंचरस एक्टिविटीज में भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि इन तरह की एक्टिविटीज में एलर्ट रहने की भी बहुत जरूरत होती है।
जोन्हा वॉटर फॉल्स
यह वॉटर फॉल गौतम धारा के नाम से भी जानी जाती है। माना जाता है कि यहां भगवान बुद्ध ने अपने समय में स्नान के लिए आए थे। यहां एक आश्रम और भगवान बुद्ध का मंदिर भी है। रांची से इसकी दूरी करीब 42 किलोमीटर है। इस वॉटरफॉल के आसपास के नजारे भी काफी एक्साइटिंग हैं। बांग्ला के मशहूर कवि सुकांत भट्टाचार्य ने भी जोन्हा की खूबसूरती के बारे में लिखा है। यहां आने पर आप इस वॉटरफॉल की खूबसूरती निहारने जरूर आएं।
हुंडरू वॉटर फॉल्स
यह वॉटर फॉल रांची से महज 49 किलोमीटर दूर है। स्वर्ण रेखा नदी पर बना यह भारत का 34वां सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है। यह एक शानदार पिकनिक स्पॉट है, जहां आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ घूमने का मजा उठा सकती हैं।
हिरनी वॉटर फॉल्स
साल के पेड़ों से सजा है हिरनी वॉटर फॉल्स का इलाका। यहां सूरज की किरणें मैजिकल इफेक्ट क्रिएट करती हैं। यहां के आसपास का इलाका हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहां हिरणों की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से इस झरने का नाम हिरनी वॉटर फॉल्स पड़ गया। यहां एक रास्ता वॉटरफॉल के किनारे से होता हुआ जाता है और दूसरा रास्ता पहाड़ की चोटी पर ले जाता है। यह वॉटर फॉल रांची से 70 किमी की दूरी पर है।
पंच घाघ वाटरफॉल
पंच घाघ वाटरफॉल रांची ही नहीं पूरे प्रदेश के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। पंच घाघ सिर्फ एक जलप्रपात नहीं है बल्कि 5 झरनों का कॉम्बिनेशन है। ये वाटरफॉल बनई नदी से बना है। इस स्थान की सुंदरता, प्राकृतिक परिवेश और शांत वातावरण के कारण, हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। वहीं झरने के आसपास मौजूद छोटी-छोटी पहाड़ियां इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती हैं। यह वाटर फॉल पिकनिक और घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है।
