Overview: खूबसूरत वादियों के बीच सुकून भरी छुट्टियां
7 दिन की हिमाचल यात्रा में आप शिमला, मनाली, कुफरी, सोलंग वैली, कसोल और धर्मशाला जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों को कवर कर सकते हैं। इस ट्रिप के दौरान बर्फ से ढके पहाड़, घुमावदार सड़कें, झीलें और झरने आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। लोकल फूड का स्वाद, एडवेंचर एक्टिविटीज़ और शांत माहौल आपकी यात्रा को और भी खास बना देंगे।
Himachal 7 Days Trip: बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत घाटियां, सुंदर वास्तुकला, गर्मजोशी से भरे लोग और ठंडी जलवायु के लिए हिमाचल प्रदेश प्रसिद्ध है। ये जगह है ही इतनी शानदार कि यहां आने वाला हर इंसान इस स्थान की खूबसूरती में डूब जाता है। भारत में हिमाचल प्रदेश राज्य उत्तर भारत के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों जैसे कुल्लू, मनाली और शिमला के लिए जाना जाता है। अगर आप भी हिमाचल प्रदेश के ट्रिप पर निकलने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको 7 दिन के ट्रिप में कहां-कहां और कैसे-कैसे घूम सकते हैं, इसके बारे में बताते हैं।
दिन 1 – शिमला

अपने ट्रिप की शुरुआत करने के लिए शिमला बेस्ट ऑप्शन है। यहां का नजारा काफी सुंदर और लुभाने वाला है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खूबसूरत वादियां, स्नो फॉल, टॉय ट्रेन, टूरिस्ट स्पॉट, एडवेंचर एक्टिविटी आपको पूरी तरह अपना दीवाना बना देगी। यहाँ का सुखदायक मौसम इसे घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।
दिन 2 – कुफरी
शिमला के बाद आप कुफरी घूमने जाएं। कुफरी में एडवेंचर एक्टीविटी के अलाबा स्कैटिंग करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां के लंबे-लंबे चीड़, ताड़ व देवदार के पेड़ खुद को अंदर से तरोताजा कर देंगे। बाद में फागु जाएं, जो एक शांत गांव है जो अपने सेब के बागों और बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता है।
दिन 3 – मनाली
तीसरे दिन मनाली घूमें, जो बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरा एक सुंदर और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां आपको खूब बर्फबारी देखने को मिलेगी। यह जगह घने जंगलों और पहाड़ों से ढकी हुई है। यहां आने के बाद हडिम्बा मंदिर और सोलांग घाटी घूमना न भूलें।
दिन 4 – रोहतांग पास
मनाली के बाद आप रोहतांग पास के रास्तों में सैर करने के लिए निकल सकते हैं। रोहतांग दर्रे के रास्ते में आप रहला जलप्रपात, ब्यास नाला जैसे आकर्षणों का आनंद ले सकते हैं। यहां भी बर्फ अच्छी खासी देखने को मिलती है, जहां पर्यटक स्कीइंग, स्केटिंग और स्नो स्कूटर की सवारी का मजा लेते हुए दिखते हैं। यहां आप याक की सवारी करते हुए आसपास के चक्कर लगा सकते हैं।
दिन 5 – धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के 7 दिन के ट्रिप के लिए अब धर्मशाला के लिए निकल जाएं। ये ड्राइव आपको हिमाचल प्रदेश के शानदार नजारों और पहाड़ों के बीच से ले जाती है। धर्मशाला के रास्तों में आपको हरे-भरे चाय के बागान भी देखने को मिल जाएंगे। बागानों को पास से देखने के लिए आप पालमपुर के चाय बागानों में रुक सकते हैं। रास्ते में आप कई खूबसूरत जगहों से भी निकलेंगे। धार्मिक जगहों के लिए आप बैजनाथ मंदिर और चामुंडा देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
दिन 6 – मैक्लोड़गंज
हिमाचल प्रदेश में मैक्लोड़गंज सबसे चर्चित दर्शनीय स्थल है। लोग यहां आध्यात्मिकता, हिमालय से रुबरू होना, साहसिक कार्य व खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ उठाने के लिए जाते हैं। ये स्थान बौद्ध श्रद्धालुओं का मुख्य केंद्र है और इसके पीछे कारण ये है कि यह बौद्धों के 14वें दलाई लामा का निवास स्थान है. इसके चलते यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
दिन 7 – खजियार
मैक्लोड़गंज के बाद आप खजियार की एक दिन की यात्रा की तैयारी कर लें। खजियार तक पहुंचने में में लगभग 7 घंटे लगते हैं और जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे आपको एक से एक दंग कर देने वाली खूबसूरत चीजें दिखती रहेंगी। इस आखिरी दिन दिल को छू लेने वाले दृश्यों का आनंद लेने के बाद हिमाचल प्रदेश को अलविदा कहें और अपने शहर की ओर प्रस्थान करें।
