googlenews
The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
The World's Strangest Hotels

The World’s Strangest Hotels: दुनिया में कितना कुछ अनोखा भरा पड़ा है, यह सिर्फ वही जान सकता है जो देश-विदेश घूम चुका हो या वह जो घूमने का शौकीन हो। यहां हम आपको कुछ ऐसे होटल्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने आप में अनोखे और किसी थीम पर आधारित हैं। जानकर आपको न सिर्फ हैरत होगी बल्कि वहां जाने को मन भी मचलने लगेगा। 

जेड स्क्रीन होटल, चीन

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Jade Screen Hotel, China

 दुनिया का सबसे अजीबोगरीब होटल है चीन का जेड स्क्रीन होटल यह होटल जो पहाड़ों में 1830 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस फोर स्टार होटल तक पहुंचने के लिए आपको 60 हजार सीढिय़ां चढ़नी पड़ेगी। अगर सीढ़ियां ना चढ़ना चाहें तो कुली कुर्सी पर बिठाकर आपको ले जा सकते हैं, केबल कार का विकल्प भी मौजूद है। इस होटल से हंगशन माउंटेन रेंज का सुंदर नजारा भी देख सकते हैं। 

जिराफ मैनर, केन्या

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Giraffe Manor, Kenya

140 एकड़ में फैला केन्या का ये होटल जिराफ के कद जितना ऊंचा है। यहां आपको जिराफ घूमते हुए भी दिख जाएंगे। कई बार ये जिराफ होटल के अंदर भी आ जाते हैं और पर्यटक इनके साथ खेलते हैं। होटल के आसपास घने जंगल का मजा लिया जा सकता है जहां जानवर, पक्षी आदि घूमते हुए दिखते हैं। यहां कारेन ब्लिक्सेन म्यूजियम देखना भी एक अलग अनुभव है। 

 सीवेज पाइप होटल, आस्ट्रिया

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Sewage Pipe Hotel, Austria

आस्ट्रिया के दास पार्क में 2 मीटर लंबे सीवेज पाइप में होटल बना है जिसमें एक बैड, छोटी अलमारी और स्लीपिंग बैग होता है। इसमें लाइट की व्यवस्था है और खूबसूरत फर्श भी, जिस पर डिफरेंट कलर की लाइटस से इफेक्ट डाला जाता है। लेकिन बाथरूम और खाने के लिए पार्क में बने रेस्तरां में जाना पड़ता है।

डॉग बार्क पार्क इन अमेरिका

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Dog Bark Park in America

इस होटल को स्वीट विली भी कहते हैं। यह एक बड़े डॉग की तरह दिखने वाला गेस्टहाउस है। लकड़ी से बना यह होटल 5 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है। होटल के अंदर बेड, फर्नीचर, खाना सब कुछ डॉग थीम पर आधारित है। जिन लोगों को डॉग से ज्यादा ह्रश्वयार होता है वह लाइफ में एक बार जरूर इस होटल में रुकते हैं।

मैजिक माउंटेन लॉज, चिली

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Magic Mountain Lodge, Chile

पिरामिड की शेप में बने, पेड़ पौधे और बहुत सी ग्रीनरी से ढके और ऊपर से बहते झरने वाले इस होटल में रहना किसी सपने से कम नहीं है। इसमें 5 मंजिलें और 13 कमरे हैं। यह लकड़ी और पत्थर से बना है। इस होटल तक पहुंचने के लिए झरने के ऊपर लकड़ी का पुल है, जिसे पार कर होटल पहुंचना किसी एडवेंचर से कम नहीं है।’

अंडर वाटर होटल, दुबई

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Underwater Hotel, Dubai

 दुबई के इस होटल को दो डिस्क के रूप में बनाया गया है, एक पानी के बाहर और एक पानी के अंदर। दोनों डिस्क को मजबूत पिलर से जोड़ा गया है। यह होटल समुद्री तूफान को भी झेल सकता है। होटल में 21 कमरे हैं। हर कमरा समुद्र से जुड़ा है यानी आप बिस्तर से भीगे समुद्र के नजारों का मजा ले सकते हैं। हर कमरा साउंडप्रूफ है। होटल के ऊपर हैलीपेड है और अंदर अंडरवाटर स्कूटर की सवारी की सुविधा। यहां जानी मानी हस्तियां और शाही परिवार आते हैं।

अंडर सी पार्क – जूल्स लॉज

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Under Sea Park – Jules Lodge

 यह लॉज समुद्र्र तल से नीचे 30 फीट गहर पानी के अंदर बनी है। इसमें ग्लास के बने दो कमरे हैं। इसके अंदर बैठकर समुद्री दुनिया का मजा लिया जा सकता है। यहां स्कूबा डाइविंग करके ही पहुंचा  जा सकता है।

आइस होटल, स्वीडन

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Ice Hotel, Sweden

स्वीडन में 40 हजार टन बर्फ का इस्तेमाल करके हर साल एक बेहतरीन आइस होटल बनाया जाता है। होटल के अंदर नक्काशी करके प्राकृतिक नजारों और पशुओं की आकृतियां उकेरी जाती हैं। स्वीडन की राष्ट्रीय नदी टोर्न में 40 हजार टन प्राकृतिक बर्फ से दो महीने की मेहनत के बाद यह अदभुत भवन बनाया जाता है।

प्लेसियो डे साल, बोलिविया

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Placio de Sal, Bolivia

 बोलिविया का ये होटल दुनिया के अनोखे होटलों में शामिल है। यह अंदर से बाहर तक नमक से बनाया गया है। दीवारें, फ्लोर, सीलिंग यहां तक कि टेबल, कुर्सी, बेड सभी नमक से बना होता है। यहां स्पा की भी बेहतरीन सुविधा है।

ए-8 होटल, जर्मनी

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
A-8 Hotel, Germany

जर्मनी के स्टटगार्ट ऑटो म्यूजियम में बने इस 4 स्टार होटल में कुल 34 रूम हैं, जहां आप मर्सडीज, मोरिस मिनोर, कैडिलेक, वौक्सवेगन जैसी रॉयल गाडिय़ों में आराम करने का लुत्फ उठा सकते हैं। विंटेज कारों को भी रखा गया है। 19 डबल रूम, टावर सुईट और 10 थीम्स ध्यान में रखकर बनाए गए कमरे भी होटल की शान हैं।

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Kaikslautnen Resort, Finland

फिनलैंड के कैकस्लाउटनेन आर्कटिक रिजॉर्ट में इग्लू के आकार वाले कमरों से बाहर का नजारा देखा जा सकता है। ये इग्लू ग्लास के बने होते हैं। सर्दियों में यहां बर्फ से कई प्रकार की बिल्डिंग्स खुद-ब-खुद बन जाती हैं। दुनिया का सबसे बड़ा स्नो रेस्टोरेंट यहां आकर्षण का केन्द्र है।

दशिमाओं वंडरलैंड,चीन

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Dashimaon Wonderland, China

 ये होटल चीन की सोंगजियांग में थियानमेंशन पहाड़ों के बीच स्थित है। 19 मंजिला और पानी के 100 मीटर अंदर इस होटल में 380 कमरे हैं। इसे ब्रिटेन की फर्म एटकिन्स ने डिजाइन किया था। इसे गुफा होटल भी कहा जाता है।

बोइंग 767 एट कोस्टा वर्डे

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Boeing 767 at Costa Verde

 कोस्टा रिका मैन्युअल एंटोनियो, नेशनल पार्क में 50 फीट ऊपर बोइंग 727 बिमान को होटल बनाया गया है। आपको फील होगा जैसे आप हवा में उड़ रहे हों। यहां से महासागर और जंगलों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। होटल की  लोकेशन देखें तो लगेगा कि एक हवाई जहाज क्रैश हो गया हो। जहाज के डैने की जगह बालकनी है जहां खानेपीने और मनोरंजन का इंतजाम है।

वेडिंग हाउस, एम्बर्ग जर्मनी

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Wedding House, Emburg Germany

 दुनिया का ये दूसरा सबसे छोटा होटल है जो सिर्फ 2.5 मीटर चौड़ा है और इसका क्षेत्रफल 53 वर्ग  मीटर है। इस होटल में सिर्फ एक ही जोड़ा रह सकता है। होटल को 1728 में एक जोड़े ने बनवाया था। यहां छिपकर शादी करने के बाद उन्होंने इसे दूसरे जोड़े को बेच दिया, इस तरह इसका नाम वेडिंग हाउस ही पड़ गया।

होटल कैसआनुस, बेल्जियम

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
Hotel Casanos, Belgium

 ये होटल वारबेक फाउंडेशन आर्ट पार्क में स्थित है। इसको एक डच डिजाइनर जोएप वैन लाइसहाउट ने बनाकर तैयार किया था। होटल बाहर से किसी गिरी हुई आकृति की तरह दिखाई देता है, लेकिन अंदर ही उतना ही आरामदायक और बेहतरीन है।

टी वार्नर पेंटहाउस, न्यूयार्क

The World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्सThe World's Strangest Hotels: तस्वीरों में देखिए दुनिया के अजीबोगरीब होटल्स
T Warner Penthouse, New York

 अमेरिका के प्रसिद्ध होटल फार सीजन्स में सिर्फ एक कमरे में एक रात ठहरने के लिए करीब सोलह लाख रुपये चुकाने होंगे। करीब 50 मिलियन डालर की लागत से बने पेंटहाउस का यह सुईट न्यूयार्क के सबसे ऊंची बिल्डिंग ‘फोर सीजन्स’ के 52 वें फ्लोर पर है। इसकी दीवारेंमोती, सोने और प्लेटिनम से अलंकृत हैं। 

ये भी पढ़ें –

आओ कुछ तूफानी करते हैं

जाने जादुई नगरी मांडू के बारे में…

जाएं ‘पचमढ़ी’ एक रोमांचक छुट्टी के लिए…

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।