पुदुच्चेरी 

फ्रेंच द्वारा राज किया गया यह शहर भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। यहां पर आप आपको सुंदर बीच और फ्रेंच आॢकटेक्चर का मज़ा ले सकती हैं। स्थानीय आबादी होने के कारण यह जगह महिलाओं के लिए बहुत सुरक्षित है। बीच के आसपास बांस के घर और यूरोपियन स्टाइल का खाना महिलाओं के लिए छुट्टियां मनाने के लिए एक बेहतरीन स्थान है।
places for women

काज़ीरंगा

उत्तर पूर्वी भारत में स्थित यह शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान है और अगर आप किसी नेशनल पार्क के रोमांच की खोज में हैं तो यह स्थान आपके लिए सबसे अच्छा है। जिन लोगों को नज़दीकी से वन्य जीवन का अनुभव करना है उनके लिए एक सींग वाले राइनोज से भरपूर यह जगह सबसे उचित है। सरकार द्वारा चलाए जाने वाले पार्क, सभी टूरिस्ट्स के लिए एलीफैंट टूर्स और प्राइवेट टूर्स की सेवा भी देता है।
Best places for women to visit

सिक्किम

सिक्किम एक ऐसा स्थान है जो प्राकृतिक सुंदरता के मामले में सबको पीछे छोड़ देता है। अगर आप भारत की सुंदरता का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको इस यहां ज़रूर जाना चाहिए। घाटियों, पहाड़ों और बुद्ध मोनास्ट्री वाला यह शहर बहुत शांत और सूदिंग है। गुरुडोंगमार और ट्समोगो नदी की सुंदरता की तुलना किसी और चीज़ से की ही नहीं जा सकती। जिन लोगों को ट्रैकिंग पसंद है उनके लिए भी। डजोंगरीला, गोइचाला और ग्रीन वैली ट्रैक्स कुछ ऐसे मशहूर ट्रेकिंग स्थान हैं। इस शहर में आप उत्तर पूर्वी इलाके की परम्पराओं और रीति रिवाज़ों का भी अनुभव कर सकती हैं।

places for women to explore

खाज्जियार

भारत में मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाने वाला यह शहर, महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित जगह है। यहां पर पाए जाने वाले हरे-भरे मैदान, बर्फ से ढके पहाड़ देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इस जगह की सुंदरता से ही मु$गल और राजपूत भी प्रेरित हुए थे। इस हरियाली के बीच में बना नाइन होल गोल्फ कोर्स सभी यात्रियों के बीच बहुत मशहूर है।यहां पर हॉर्स राइडिंग, और पैराग्लाइडिंग जैसे बहुत से विकल्प हैं। अगर आप डलहौज़ी या अन्य किसी आस-पास की जगह पर जा रहे हैं तो आपको खाज्जियार भी ज़रूर जाना चाहिए।

best places for women

मुन्नार

यह शहर सबसे अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां के लैंडस्केप्स इस शहर की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। इस जगह पर हरे भरे बैकग्राउंड की तुलना किसी और चीज़ से नहीं की जा सकती। यहां रहने वाले लोगों का स्वभाव सच्चा और परिश्रमी होने की वजह से यह शहर हर किसी के लिए बहुत सुरक्षित है। इस जगह पर बहुत से रिसोर्ट भी हैं, जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए अकेले समय बिताने के लिए बहुत अच्छी जगह है।

safe places for women

ज़ीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश में स्थित यह जगह सभी लोगों को जीवन में एक बार अवश्य देखनी चाहिए। इस जगह की अनोखे दृश्यों से आपकी नज़र नहीं हटेगी। बड़े-बड़े चावलों के खेतों, ताज़ी हरियाली, पुराने घर और छोटी-छोटी नदियां इस जगह को सपनों जैसे सुंदर बनाती हैं। अगर आपके पास समय हो तो आप इस जगह के रीति रिवाज़ों और उनकी परम्पराओं के बारे में भी स्टडी कर सकती हैं। इस जगह के लोगों का अच्छा स्वभाव, कम भीड़-भाड़ वाले इलाके और सुंदर नज़ारे, महिलाओं को शहर की तनावपूर्ण जिंदगी से दूर ले जाते हैं।