आपने पहाड़ियों पर से पानी का झरना बहता हुआ तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या कभी पहाड़ से पानी की जगह आज का झरना बहता देखा या सुना है? अगर आपका जवाब ना है तो आपको बता दें एक जगह ऐसी है जहां पानी की जगह आग का झरना बहता है। 
जी हां, कैलीफोरनिया के जंगलों में ऐसा एक झरना बहता है, इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि यह आग का झरना बर्फ की पहाड़ियों में से होते हुए नीचे गिरता है। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो इन तस्वीरों पर एक नजर डाल लीजिए। 
आग के इस झरने को अंग्रेजी भाषा में Horsetail Fall’s Fire Fall के नाम से जाना जाता है। यह लगभग 1570 फीट की ऊंचाई से गिरता है।
इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए लोग जनवरी और फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा आते हैं। सभी तरफ बर्फ से घिरे कैलीफोरनिया की इस जगह पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं, तो यहां का नजारा देखने लायक होता है। रात के वक्त यह नजारा और भी सुंदर नजर आता है।