अगर आप भी शादी के तनाव से बाहर निकलकर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हनीमून का प्लान कर रहे हैं और आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ख़ास टिप्स –
लास्ट मूमेंट के लिए प्लान न छोड़ें
हनीमून का प्लान लास्ट मूमेंट के लिए कभी न छोड़ें। अक्सर देखा जाता है कि वेडिंग प्लानिंग और शॉपिंग में व्यस्त होकर ग्रूम और ब्राइड अपना वेडिंग डेस्टिनेशन तो प्लान कर लेते हैं लेकिन हनीमून की जगह तय नहीं कर पाते हैं। जिससे लास्ट मूमेंट में हनीमून प्लान करने की वजह से उनकी पसंदीदा जगह नहीं मिल पाती है या फिर फ्लाइट और होटल बहुत ज्यादा राशि में मिलते हैं और उन्हें समय कम होने की वजह से समझौता करना पड़ता है।

डेस्टिनेशन दोनों मिलकर प्लान करें
जब आप दोनों अपने हनीमून की योजना बना रहे हों, तो साथ में बैठकर ही ये योजना बनाएं। पहले से ही जगह निर्धारित कर लें और दोनों मिलकर प्लान कर लें कि आप किस तरह का हनीमून चाहते हैं जैसे कि आप एक ही जगह पर ज्यादा समय बिताना चाहते हैं या फिर अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं। प्लानिंग साथ में करने से आप ज्यादा एन्जॉय कर पाएंगे क्योंकि आपको उस जगह के बारे में अच्छी तरह से पता होगा।
अपने बजट के अनुसार प्लानिंग करें
हनीमून ऐसा समय है जिसके लिए जगह तय करना आपका अपना निर्णय होना चाहिए। इसलिए अपने बजट के अनुसार ही जगह निर्धारित करें आपकी करीबी दोस्त ने और उसके पति ने मालदीव में एक अति-जल विला में अपने हनीमून का आनंद लिया होगा इसलिए आप भी वहीँ जाएंगे ऐसा सोच कर आप अपना बजट न खराब करें। आप गोवा जाकर भी पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी और के कहने पर अपना हनीमून डेस्टिनेशन न निर्धारित करें।

पार्टनर के लिए कुछ सरप्राइज प्लान करें
अपनी बुकिंग के साथ, आप हमेशा अपने ट्रेवल कार्यक्रम में कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं । अपने हनीमून डेस्टिनेशन पर बात करके पूल साइड में पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्लान करें। अपने बैडरूम को कुछ अलग तरीके से डेकोरेट करने के लिए बोलें और रूम में लाइट म्यूजिक का इंतज़ाम किया हुआ हो। ये सब करके आप अपने हनीमून को बेहद रोमांटिक बना सकते हैं।
