Places for Foodie: अगर आप अलग-अलग ज़ायकों का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आपको किसी खास जगह जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि भारत के हर कोने, हर गली और हर नुक्कड़ पर आपको कुछ ऐसा मिलेगा, जिसका स्वाद आप सालों तक नहीं भुला पाएंगे। कई ज़ायकों और स्वाद से भरपूर इस देश में आज भी पकवानों को पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। फिर चाहे वो हैदराबादी बिरयानी हो, बिहार का लिट्टी चोखा या फिर पंजाब का मशहूर सरसों का साग और मक्के की रोटी। हर दिशा खुद में एक अलग स्वाद समेटे बैठी है। तो आइए आज आपको सैर कराते हैं देश की उन खास जगहों की जहां की रेसिपीज़ सैलानियों को बार-बार अपनी ओर खींचती है।
भारत में 7 जगह
हैदराबाद की बिरयानी कहां पर खाएं
निजामों के शहर हैदराबाद की बात ही निराली है। यहां की इमारतों से लेकर खान-पान तक दुनियाभर में मशहूर है। लज़ीज खाने की बात करें, तो यहां की बिरयानी सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। चार मीनार से…
इंदौर का पोहा जलेबी
अगर खान पान की बात आए और मध्यप्रदेश का जिक्र आए बगैर खत्म हो जाए, ऐसा मुमकिन नहीं है। जी हां पर्यटन स्थलों के अलावा मध्यप्रदेश का ज़ायका भी सबसे निराला है। यूं तो पोहा सभी जगह उपलब्ध रहता है।…
अमृतसरी कुल्चा या अंबरसरी कुल्चा
आध्यात्मिक नगरी अमृतसर के कण-कण में वीरता, पराक्रम और समृद्ध विरासत की खुशबू महकती है। यूं तो यहां की एतिहासिक इमारत और गुरूद्वारे पर्यटन के हिसाब से दुनियाभर में मशहूर है। मगर साथ ही यहां का अमृतसरी कुल्चा भी किसी…
जौनपुर की इमरती
कहा जाता है कि जौनपुर जैसी इमरती आपको चिराग लेकर ढूढ़ने से भी नहीं मिलेगी। लकड़ी की धीमी आंच पर देसी चीनी, देसी घी व उड़द की दाल की बेस पर विशेष विधि से बनाई जाने वाली इमरती अपने बेमिसाल…
बुलंदशहर की चटपटी टिक्की चाट
टिक्की चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना लाज़मी है और अगर बात बुलंदशहर की करें, तो क्या कहने। जी हां यहां की ज़ायकेदार टिक्की चाट आलू, ड्राइफ्रूट्स, चने की दाल, मसाले आदि के साथ तैयार की जाती…
Dal Bati Churma: राजस्थान का दाल-बाटी चूरमा
Dal Bati Churma: दाल बाटी चूरमा राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है, जोकि पूरे भारत में उसके बढ़िया स्वाद के कारण लोकप्रिय है। तालाबों और सुन्दरतम महलों के इतिहास के अलावा राजस्थान का ज़ायका भी बहुत मशहूर हैं। राजस्थान का दाल…
बिहारी लिट्टी चोखा
बिहार का जिक्र आते ही लिट्टी चोखे का स्वाद खुद ब खुद जुबां पर आ जाता है। आटे और सत्तू के मिश्रण से तैयार की जाने वाली लिट्टी को घी में डुबोकर बैगन की चटनी यानी चोखे के साथ परोसा जाता…