प्यार भरे इस मौसम में आप अपने पार्टनर को दें एक रोमांटिक ट्रिप का सरप्राइज, जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ कभी न भुलाये जा सकने वाले पल बिता सकें। इंडिया की ये टॉप 10 लव डेस्टीनेशन आप के वेलेंटाइन डे को और भी खास बना देगी। जहां आप एक बार जाएगें तो वहां कि खूबसूरती को देखकर आपका वहां से आने का मन नहीं करेगा।

ताजमहल, उत्तर प्रदेश
ताजमहल की गितनी विश्व के सात अजूबों में होती है। ‘मोहब्बत की निशानी’ के नाम से दुनियाभर में प्रसिद्ध ताजमहल कला और प्यार का अनूठा नमूना है। यह आगरा शहर के बाहरी इलाके में यमुना नदी के दक्षिणी तट पर बना हुआ है। अपने प्यार के साथ आप यहां चाँद की रोशनी में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।

तवांग, अरूणाचल प्रदेश
यह जगह आपको व आपके प्यारे साथी को बहुत बढ़िया नज़ारों से रूबरू करवाएगा। समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह जगह बेहद रोमांटिक है। यहां पर आसमान ऐसा लगता है जैसे किसी कलाकार के हाथों पेंट हुआ हो, साफ पानी इतना सफेद लगता है जैसे दूध और बर्फीली पहाड़ियां आपको ऐसा महसूस कराती हैं जैसे आप हकीकत में ही जन्नत में पहुंच गए हों।

कुर्ग, कर्नाटक
कुर्ग को ‘स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया’ नाम से भी जाना जाता है। लव डेट के लिए यह सबसे सुन्दर जगह है। मैसूर से 120 किलोमीटर की दूर स्थित कुर्ग को कोडागू भी कहा जाता है। इसका अर्थ है-सोती पहाड़ियों पर बसा धुंध जंगल। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपको पूरी तरह से तरो ताजा कर देगी। यहां आप हवा को अपनी सांसों में महसूस कर सकते हैं।

खज्जियार, हिमाचल प्रदेश
चम्बा वैली में स्थित खजियार को हिमाचल प्रदेश का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। आप अपने साथी के साथ खज्जियार भी जा सकते हैं। यहां पर आपको कुदरती नज़ारा देखने को मिलेगा, आप खूबसूरत हरे भरे चरागाहों के बीच घुड़सवारी समेत दूसरी बहुत सी गतिविधियों का मज़ा ले सकते हैं।

डॉना पॉला बीच, गोवा
अगर आप अपने पार्टनर को इस बार कही बीच के किनारें ले जाना चाहते हैं तो गोवा की ओर रूख कर सकते हैं। यहाँ का डॉना पॉला बीच बेहद पॉप्युलर है। समुद्र और धूप को इंजॉय करने के अलावा यहां के साफ पानी में वॉटर स्पोर्ट्स, वॉटर सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग और बीच पैरासेलिंग भी खूब इंजॉय किए जा सकते हैं। साथ ही आप कई फेमस जगहों पर भी घूम भी सकते है जैसे कि मडगांव, मपुसा, कोलवा,सिंक्वेरिम, अंजुना, कैलेंग्यूट, बागा, पणजी, पेरनेम हैं।
अगले पेज पर जानिए कौन से वो बाकी के 5 लव डेस्टिनेशन…

उदयपुर, राजस्थान
अगर आप के पार्टनर को रॉयल डेस्टीनेशन पसंद हैं तो आप उदयपुर की सैर पर भी जा सकते हैं। खूबसूरत झीलों, आलीशान महलों व सुंदर उद्यानों वाला उदयपुर रोमानियत भरा ऐतिहासिक शहर है। इसकी फिजाओं में आज भी राणाओं की शौर्यगाथाएं गूंजती हैं। भारत में पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जाने वाला यह स्थान शाम ढलते सूर्य की रोशनी में दमक उठता है। ये चारों ओर महलों और झीलों से घिरे होने के कारण किसी रोमांटिक जगह की तरह लगता है।

माउंट आबू, राजस्थान
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अरावली की पहाड़ियों पर बसे इस हिल स्टेशन की सुंदरता देखते ही बनती है। माउंट आबू की प्राकृतिक सुंदरता आपको तरोताजा कर देगी। अपने प्यार के साथ आप यहाँ सनसेट प्वांइट से डूबते हुए सूरज का खूबसूरत नजारा भी देख सकते है। यकीन मानिए यहाँ का नजारा आपको रोमांस से भरपूर कर देगा।

चंबा, उत्तराखंड
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित चंबा रोमांटिक जोड़ी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। खूबसूरत वादियों में सुकून के दो पल आप अपने प्यार के साथ यहाँ बिता सकते हैं। वैसे यह जगह सेब के बाग के लिए मशहूर है। यहां कई आकर्षक मंदिर भी हैं जिनके दर्शन भी आप कर सकते हैं।

शिलांग, मेघालय
शिलांग एक छोटा-सा शहर है जिसे पैदल घूमकर देखा जा सकता है। अपने प्यारे साथी के साथ यहाँ के दिलकश माहौल का मजा लें। शिलांग बहुत ही आकर्षक स्थल है। इसे नार्थ ईस्ट इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। हरे भरे घने जंगल, फूलों की मनमोहक खुशबु, बादलों को ओढ़े पहाड़ और पानी का शोर इन सब चीजों को देखने पर मन शिलांग की खूबसूरती में डूब जाता है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ शानदार चाइनीज़ पकवानों का भी लुत्फ उठा सकतें हैं।

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल
कलिम्पोंग हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। आप अपने पार्टनर के साथ यहां आ सकते हैं। नायाब फूलों की खेती कलिम्पोंग की खूबसूरती में चार चांद लगाती ही है। यहाँ की बर्फ से ढकी चोटियां एक बेहद रोमांटिक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। यहां आने पर यहां की ठंडी ठंडी हवा आपकी सारी थकान पल-भर में गायब कर देगी, जिससे आप एकदम रिलेक्स फील करेंगे।
ये भी पढ़ें —
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
