The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
मानसून का मौसम ट्रैवलिंग के लिए लिहाज से एकदम सही समय है। फुहारों भरा मौसम और ताजा हवा के झोंके यात्रियों के लिए खुशनुमा माहौल बना देते है जिससे कि वे दुनिया के प्राकृतिक सौंदर्य के दीदार का आनंद ले सकें। यहां हम आपको कुछ ऐसे 5 मोबाइल ऐप्स के बारे में बताने जा रहें हो जो ट्रैवल प्लानिंग करते समय आपके मोबाइल जरूर होने चाहिए।
स्थानीय पर्यटन स्थलों के लिए– क्लियरट्रिप लोकल
अब कहीं भी घूमने जाएं तो शहर के सिर्फ सबसे मशहूर स्थलों का ही दौरा नहीं करें, बल्कि क्लियरट्रिप लोकल की मदद से अन्य जगहों की तलाश करें, वहां घुले-मिलें और वहां की संस्कृति एवं रहन-सहन का आनंद उठाएं। चाहे आप अपने शहर में हों या यात्रा पर निकले हों, क्लियरट्रिप लोकल सबसे बेहतरीन, लंबा और आनंददायक अनुभव प्रदान करता है। गोवा जैसी जगहों पर हैरतअंगेज इवेंट्स से लेकर मजेदार फूड तक, वंडरला जैसे थीम पार्कों से लेकर स्कूबा डाइविंग तक, बच्चों की वर्कशॉप से लेकर फूड टूर्स तक एवं किराए की लग्जरी बाइक से लेकर पर्सनल रेंट कार तक। यहां सबके लिए कुछ न कुछ जरूर है।
एडवेंचर ट्रिप्स , रोमांच, छोटी छुट्टियों, ट्रेकिंग, कैंपिंग या स्पा और वेलनेस की ही बात क्यों न हो, ट्रैवकार्ट में हरेक मिजाज की यात्रा के लिए 2000 से ज्यादा रूट हैं। इस गर्मी में आप अपना मूड बनाइए। मनाली से मॉरिशस और फिर स्पेन तक, ट्रैवकार्ट के पास आपके बजट के अंदर शानदार पैकेज हैं। आईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध ये ऐप आपको छुट्टी बिताने के लिए बेस्ट जगाहों की तलाश, तुलना और बुकिंग में मदद करता है। साथ ही ये ऐप इस बात की गारंटी देता है कि यात्रा की शुरुआत से लेकर आखिर तक आपको सभी विशेष ऑफर, बेस्ट डील और यात्रा स्थल में आयोजित हो रहे करेंट इवेंट्स या वहां की ताजा खबरों के नोटिफिकेशन भी देता रहेगा।
अगर आपको लहरों की सवारी बहुत लुभाती है और अगर आपने अपने समुद्र किनारे की यात्रा की अब तक कोई योजना नहीं बनाई है तो क्यों नहीं रॉयल कैरीबियन क्रूजेज से आरामदायक सफर पर निकल रहे हैं? टाइरन रॉयल कैरीबियन क्रूजेज लिमिटेड का एक मात्र भारतीय प्रतिनिधि है। इसमें रॉयल कैरीबियन इंटरनैशनल, सेलेब्रिटी क्रूजेज और अजमारा क्लब क्रूजेज जैसे तीन ब्रैंड्स शामिल हैं। आप लहरों पर सवारी का जो आनंद लेना चाहते हैं, उसकी अब आंखें बंद करके कल्पना करने की जरूरत नहीं है। क्रूज की दुनिया की आनंद उठाने के लिए अपनी आंखें खोलिए और उन्हें टाइरन द्वारा लॉन्च 360 डिग्री वर्चुअल ऐप में देखें। आप अपनी यात्रा इस ऐप पर बुक करा सकते हैं।
इस साल बड़ी संख्या में लंबे-लंबे वीकेंड की वजह से परिवारों और युवाओं के बीच छोटे-छोटे ठहराव वाली यात्राओं की मांग बढ़ गई है। यह साल खासकर कार किराए पर लेने और 2017 में लंबे वीकेंड पर छुट्टियां मनाने के लिए अच्छा है। अगर आप भी इसकी योजना बना रहे हैं तो इन-डिमांड सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल सर्विस फाॅमूला2राइड आपके दरवाजे पर हाजिर है। यह प्लेटफाॅर्म फ्री होम डिलिवरी और अनलिमिटेड ड्राइविंग डिस्टैंस के साथ पांच शहरों में पूरी तरह इंश्योरड और मजबूत एसयूवी, सिडैन, हैचबैक और लक्जरी व्हीकल मुहैया कराता है। यह अपने ग्राहकों की सुरक्षा और आराम का विशेष ध्यान रखता है और आॅल-इंडिया परमिट के साथ फीचर्स एयरबैग-आधारित, पूरी तरह बीमित वाहनों का इस्तेमाल करता है।
जब आप शहर के हरेक कोने-कोने तक जाने की इच्छा रखते हों तो रोड ट्रिप बेस्ट ऑप्शन रहता है। आॅनलाइन बस बुकिंग प्लेटफाॅर्म ट्रैवलयारी आपकी सड़क यात्रा के लिए आपको होटल, टूर पैकेज और सभी शहरों से गतिविधियों तक पहुंच उपलब्ध कराता है। नए ट्रैवलयारी ऐप में आसान बुकिंग अनुभव के लिए ब्रांड न्यू फिल्टर ऑप्शन के साथ सर्च एंड नेविगेशन सुविधाएं भी शामिल हैं। इसमें ‘एसएमएस याॅर टिकट’, ‘मैनेज बुकिंग्स’, ‘चेक याॅर रिफंड स्टेटस’ और ‘काॅन्टैक्ट अस’ जैसे विकल्पों के साथ नए राइट हैंड मीनू भी शामिल हैं। भुगतान भी पेटीएम, मोबीक्विक, आइडिया मनी, रिलायंस जियो मनी और एसबीआई बड्डी समेत विभिन्न आॅनलाइन वाॅलेटों के जरिये किया जा सकता है।