खुले आसमान के नीचे पाना है सुकून के पल, तो भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं: Tourist Places for Relaxing
Tourist Places for Relaxing

खुला आसमान घूमने की है चाहत तो भारत के इन जगहों पर जरूर जाएं, मिलेगा खुशनुमा अहसास: Tourist Places

भारत में ऐसी कई जगह मौजूद हैं, जहां जाकर आप आसमान की खूबसूरती को निहार सकते हैं। ये जगहें शोर-शराबे से बिल्कुल दूर होती हैं।

Tourist Places for Relaxing: हमारी व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण कभी हम सोचते हैं कि काश कोई ऐसी जगह होती, जहां हम खुले आसमान के नीचे अपने दिन-रात गुजार सकते। लेकिन, आधुनिकता के इस युग में शहर से दूर जाना तो क्या आप अपने घर की छत से भी आसमान के असली खूबसूरती नहीं देख पाते हैं। लेकिन, भारत में ऐसी कई जगह मौजूद हैं, जहां जाकर आप आसमान की खूबसूरती को निहार सकते हैं। ये जगहें शोर-शराबे से बिल्कुल दूर होती हैं। लोग इसे हिल स्टेशन भी कहते हैं। जहां आप मौका मिलते ही अपने परिवार या पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

चैल

Tourist Places for Relaxing
Tourist Places for Relaxing-Chail

हिमाचल प्रदेश में चैल नाम का हिल स्टेशन है, जो बर्फीली पहाड़ियों और घाटियों के लिए मशहूर है। यहां पर ऐसे कई पॉइंट्स आपको मिल जाएंगे, जहां आपको आसमान की खूबसूरती दिखाई देगी। इस हिल स्टेशन का प्राकृतिक माहौल और यहां की ख़ूबसूरती आपका मन मोह लेगी। इस हिल स्टेशन पर विश्व का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान और पोलो मैदान है, जो 2,444 मीटर की ऊंचाई पर है। अगर आप अपनी जिंदगी के कुछ पल सुकून से जीना चाहते हैं, तो आपको इस स्टेशन पर आकर समय व्यतीत करना चाहिए।

चितकुल

Chitkul
Chitkul

किन्नौर जिले में चितकुल नाम का छोटा सा गांव है, जो हरी-भरी वादियों और झरनों की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां हर साल लाखों पर्यटक अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टी में आते हैं। इस हिल स्टेशन में ऐसे कई छोटे-छोटे पॉइंट पर्यटकों के लिए बनाए गए हैं, जहां आप रुककर आसमान की खूबसूरती को देख सकते हैं। जहां आपको चिड़ियों की चिड़चिड़ाहट सुनाई देगी और घने बादल भी दिखाई देंगे। इसके अलावा आपको तिब्बत के पहाड़ भी दिखाई देंगे, क्योंकि चितकुल भारत और तिब्बत बॉर्डर के आसपास बसा हुआ है। यहां पर पर्यटक ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं और आसपास के क्षेत्र में कैंप लगा सकते हैं। आप चितकुल में सांगला मेदो, बेरिंग नाग मंदिर, कमरू किला और बाटसेरी गाँव घूमने के लिए जा सकती हैं।

कुर्नूल

Kurnool
Tourist Places for Relaxing-Kurnool

आंध्रप्रदेश में कुर्नूल नाम का एक बड़ा शहर है, जो तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा है। ये एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर है, जो 2,000 से अधिक वर्षों से अस्तित्व में है। इसे रायलसीमा का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। कुर्नूल में पुरापाषाण युग के चित्रों के साथ-साथ बहुत सारे प्राचीन किले, रहस्यम गुफाएं, उद्यान और मंदिर हैं। अगर आप भारत की सबसे बड़ी गुफा में जाना चाहते हैं तो यह मौका आपको यहाँ मौजूद ‘बेलम गुफा’ में मिल जाएगा। यहां के बड़े रास्ते, गलियों और आड़ी-तिरछी बड़ी बड़ी गुफाएं यहां का आकर्षण है। इसके अलावा यहां पर छोटे-छोटे पहाड़ है, जहां पर जाकर आप खुले आसमान के नीचे अपनी रात भी बिता सकते हैं। पर्यटकों के लिए यहां पर कुछ खास इंतजाम भी किए जाते हैं, जिसका आनंद आपको वहां पर जाकर मिलेगा। कुर्नूल में कोंडा रेड्डी किला एक ऐतिहासिक स्मारक है। इस किले में एक वाचटावर भी है, जहां से आपको शानदार मनमोहक नजारा देखने को मिलेगा।

तुरा, मेघालय

Tura
Tura

मेघालय के सबसे बड़े शहरों में से एक, तुरा गारो पहाड़ियों की तुरा रेंज की तलहटी में स्थित है। यहां की हरियाली एवं छोटी छोटी नदियां आपका मन मोह सकती हैं। यहां जंगल भी है, जहां जाकर आप जीवन भर के कुछ मज़ेदार और रहस्यमयी कारनामों का आनंद ले सकते हैं। यहां हर साल कई लाख पर्यटक पहुंचते हैं। आप इस जगह पर ट्रैकिंग भी कर सकते हैं और यहां के कुछ होटल्स से आपको आसमान की खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे। तुरा चोटी तक ट्रेक और पास के गिब्बन सैंक्चुअरी को देखने के बाद आप तुरा में गारोस के विशिष्ट व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं।

कोंकण कोस्ट

Konkan Coast
Tourist Places for Relaxing-Konkan Coast

पर्यटकों के बीच मुंबई से गोवा तक दक्षिण की ओर चलने वाली एक तटरेखा कोंकण तट खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए लोकप्रिय हैं। यहां के समुद्र तट, हरे खेत, रोलिंग हिल्स और किलों के खंडहर इस जगह को खूबसूरत बनाते हैं। हरे रंग की चादर में लिपटी यह जगह मॉनसून के दौरान देखने लायक होती है। आपको यहां पर कई एडवेंचरस एक्टिविटीज करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अगर आप मॉनसून के मौसम में यहां पर जाते हैं, तो आप यहां पर हरे भरे समुद्री तटों की खूबसूरती के अलावा आसमान की खूबसूरती का भी आनंद उठा पाएंगे।

पंगोंग झील, लद्दाख

Pangong Lake
Pangong Lake

लद्दाख का पंगोंग झील पर्यटकों के बीच कितना फेमस है, ये बताने की जरूरत नहीं है। ये जगह केवल घुमक्कड़ों के बीच ही नहीं बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी खूब पसंद की जाती है। इस झील को लेकर सबसे आकर्षक बात ये है कि इस झील का रंग बदलता रहता है। दिन से लेकर रात तक में इस झील में आपको कई रंग दिख जाएंगे। इस झील का रंग नीला और आसमानी से लेकर हरा और कभी कभी किसी अन्य शेड में भी देखा जा सकता है। रात के समय ये झील और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगती है। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ यहां चांदनी रात एन्जॉय कर सकते है। यहां से आसमान की खूबसूरती देखने का आनंद ही अलग है। ये तारों से भरा आसमान और बर्फीली वादियों के बीच स्थित एक खूबसूरत झील है।

कुर्ग, कर्नाटक

Coorg
Tourist Places for Relaxing-Coorg

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित कुर्ग में आपको तारों से भरी रात का आनन्द उठाने से कोई नहीं रोक सकता हैं। लोगों का कहना है कि अगर स्टार गेजिंग जैसी चीजें करनी है तो आपको ऊंचाई वाली जगहों पर जाना चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता हैं। आपको आसमान की खूबसूरती देखने के लिए बस शहर की चकाचौंध से दूर हरियाली में आना होता है। ये खूबसूरत हिल स्टेशन अपने नाइट लाइफ को लेकर भी काफी जबरदस्त है। अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर करना चाहते हैं, तो आप उसका भी आनंद ले सकते हैं।

अल्मोड़ा

Almora
Tourist Places for Relaxing-Almora

उत्तराखंड में मौजूद अल्मोड़ा जिला अपने आप में बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए आ सकते हैं। इस हिल स्टेशन पर विशाल पहाड़ से लेकर नदियां, खूबसूरत झरने समेत सब कुछ मौजूद है, जो आपके गर्मियों के वेकेशन को शानदार बना देगा। यहां पर आपको ट्रैकिंग करने का पूरा मौका मिलेगा। इसके साथ ही यहां पर भी कुछ ऐसे प्वाइंट्स मौजूद है, जहां आप जाकर आसमान की खूबसूरती को करीब से देख सकते हैं। आप अलमोड़ा में आसमान की खूबसूरती देखने के अलावा गोविंड बल्लभ म्यूजियम, चिताई गोलू देवता मंदिर समेत कई जगहों पर घूम सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...