Overview: इंडियन वुमन से होने वाली इनवेस्टमेंट मिसटेक्स
इंडियन वुमन इनवेस्टमेंट से जुड़ी कुछ मिसटेक्स अक्सर कर बैठती हैं। जानिए इस लेख में।
Investment Mistakes: हम सभी एक आरामदायक जीवन जीना चाहती हैं और अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पैसों को बढ़ाने की कोशिश की जाए। ऐसे में इनवेस्टमेंट करने की सलाह दी जाती है। जब पैसों को सही तरह से इनवेस्ट किया जाता है तो इससे आपको काफी फायदा होता है और अच्छे रिटर्न मिलते हैं। लेकिन अक्सर महिलाएं इनवेस्टमेंट के नाम पर घबरा जाती हैं। उन्हें यह समझ ही नहीं आता है कि पैसों को सुरक्षित तरह से किस तरह इनवेस्ट किया जाए, जिससे किसी तरह के नुकसान का खतरा ना हो और अच्छे रिटर्न भी मिले। अमूमन महिलाएं बस बचत करना ही काफी समझती हैं, लेकिन इससे वास्तव में कुछ नहीं होता है।
असली आर्थिक आज़ादी तभी मिलती है जब हम अपने पैसों को सही दिशा देना सीखें। सिर्फ बैंक में पड़े रहने से पैसों में बढ़ोतरी कभी नहीं होती है। ऐसे में आपको हमेशा ही अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ता है और मुसीबत पड़ने पर अलग से टेंशन होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही इनवेस्टमेंट मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर महिलाएं कर बैठती हैं और फिर उन्हें वह फायदा नहीं मिल पाता है, जो वास्तव में मिलना चाहिए-
पैसा सिर्फ सेविंग्स अकाउंट या एफडी में रखना

अक्सर महिलाएं पैसों के मामले में सिक्योरिटी को काफी अहमियत देती है और इसलिए पैसे को सिर्फ सेविंग्स अकाउंट या एफी में ही रखती हैं। लेकिन ये तरीके आपके पैसों को वो ग्रोथ नहीं देते हैं, जो वास्तव में उन्हें देना चाहिए। इसलिए आप इनवेस्टमेंट की तरफ बढ़ें। शुरुआत में आप भले ही छोटी रकम लगाएं। आप महज 500 या 1000 रुपये से एसआईपी शुरू कर सकती हैं। वहीं, लंबे समय के लिए इक्विटी फंड सबसे अच्छे रहते हैं। ध्यान दें कि इमरजेंसी फंड हमेशा अलग रखें, बाकी पैसा निवेश करें।
फाइनेंशियल फैसलों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना
अगर आप जिन्दगीभर फाइनेंशियल फैसलों के लिए दूसरों पर निर्भर रहेंगी तो आपको कभी भी इनवेस्टमेंट की समझ नहीं आएगी। साथ ही, सामने वाले व्यक्ति का ज्ञान हर बार सही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए, अपने निवेश खुद समझें। आप इसके लिए कम्युनिटी ग्रुप्स ज्वॉइन कर सकती हैं, बैंकर से सलाह ले सकती हैं या फिर इंटरनेट की मदद से बेसिक समझ लें।
गोल्ड ज्वैलरी को इनवेस्टमेंट समझना

यह एक बहुत बड़ी गलती है, जो अक्सर भारतीय महिलाएं कर बैठती हैं। वे गोल्ड ज्वैलरी को एक इनवेस्टमेंट के रूप में देखती हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि मेकिन्ग चार्ज ही आधा रिटर्न खा जाता है। साथ ही, रीसेल वैल्यू भी उतनी अच्छी नहीं होती है। इसलिए, अगर आप गोल्ड में इनवेस्ट करना ही चाहती हैं तो गोल्ड ईटीएफ या एसजीबी लें। ध्यान रखें कि ज्वैलरी आपके शौक के लिए है, वह एक बेहतर इनवेस्टमेंट ऑप्शन नहीं है।
सोशल मीडिया के चक्कर में अंधाधुंध इनवेस्ट करना
जिन लोगों को इनवेस्टमेंट की बहुत अधिक समझ नहीं होती है, वे अक्सर सोशल मीडिया के बहकावे में आकर अपना पैसा गलत जगह इनवेस्ट कर देते हैं और फिर उन्हें बाद में काफी पछतावा होता है। इसलिए, वायरल वीडियो देखकर कभी पैसा न लगाएं। हमेशा 2-3 भरोसेमंद जगह से जानकारी पक्की करें। अगर आप शुरुआत कर रही हैं तो ऐसे में म्यूचुअल फंड सबसे सुरक्षित हैं।
