main door

घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से आती है समृद्धि

वास्तु में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा और सजाकर रखने की सलाह दी जाती है।ताकि घर में लक्ष्मी प्रवेश कर सके और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो।

Vastu for Home: घर का मुख्य द्वार जितना व्यवस्थित और सुंदर होता हैं लक्ष्मी का वास उस घर में जरूर रहता है। घर का मुख्य द्वार एक ऐसी जगह है, जहां से कोई भी ऊर्जा सीधे घर में प्रवेश करती है। इसलिए वास्तु में घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और सजाकर रखने की सलाह दी जाती है, ताकि घर में लक्ष्मी प्रवेश कर सके और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो।

घर का मुख्य द्वार अव्यवस्थित और गंदा है, तो उस घर में हमेशा नकारात्मकता ही वास करेगी। घर में हमेशा कलह कलेश का वातावरण बना रहेगा। घर में लोग बीमार रहेंगे, लगातार धन हानि या आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। घर के मुख्य द्वार को सदा बाधा मुक्त रखे ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो। वास्तु में घर के मुख्य द्वार की ऊर्जा बढ़ाने के लिए कुछ चीजों को बताया गया है जिससे घर में समृद्धि आने लगती है।

कलश

Vastu for Home
Vastu for Home-Kalash

कलश का संबंध संपन्नता से है। मुख्य द्वार की ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप मुख्य द्वार पर एक मंगल कलश की स्थापना करें। चौड़े मुंह वाले कलश में जल भर कर उसमें कुछ फूल डालकर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती।

शुभ – लाभ

Vastu for Home-Shubh-Labh

हिन्दू धर्म में शुभ लाभ एक शुभ प्रतीक है।जिसे हर घर के मुख्य द्वार पर बनाया जाता है।लाल रोली या सिंदूर से मुख्य द्वार के दोनों ओर शुभ लाभ का चिन्ह बनाने से घर में कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती।

स्वास्तिक

Swastik

स्वास्तिक का हिन्दू धर्म में एक विशेष स्थान है।इसे हमेशा घर के मुख्य द्वार पर बनाया जाता है। इसको मुख्य द्वार पर बनाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। स्वास्तिक बनाते समय सावधानी रखनी होती है,क्यूंकि अगर ये गलत बन जाए तो बुरे परिणाम भी से देती है। इसे हमेशा लाल रंग के सिंदूर से बनाना शुभ फल प्रदान करता है।

बंदनवार

Vastu for Home-Bandanwar

घर के प्रवेश द्वार को बंदनवार या आम के तोरण से सजाना चाहिए। आम के पत्तों को सुख कारक माना गया है। इसके पत्तों की सुगंध मन को शांति प्रदान करती है। इसलिए सबसे शुभ आम के पत्तों का तोरण मुख्य द्वार पर लगाना समृद्धिकारक होता है।

गणेशजी

Lord Ganesha
Vastu for Home-Lord Ganesha

कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी की मूर्ति लगाते हैं।वैसे तो गणेशजी की मूर्ति लगाना काफी शुभ है।लेकिन वास्तु अनुसार गणेशजी की प्रतिमा के पीछे भी गणेशजी या स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।क्यूंकि गणेश जी के पीठ पर अलक्ष्मी का वास होता है।जिसे घर की ओर होना शुभ नहीं माना गया है।इसलिए जब भी आप मुख्य द्वार पर गणेशजी की मूर्ति या फोटो लगाएं तो घर के अंदर और बाहर दोनों तरफ लगाएं,तभी शुभ परिणाम आपको प्राप्त होंगे।

खुशबू वाले पौधे

Aromatic Plants
Aromatic Plants

घर के मुख्य द्वार पर पवित्र खुशबू सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। घर के मुख्य द्वार पर बेला और जैस्मीन जैसे पौधे से लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

लक्ष्मी जी के पैर

Goddess Lakshmi's feet
Goddess Lakshmi’s feet

लक्ष्मीजी के पैर घर के अंदर जाते हुए संपन्नता का कारक होता है। आप चाहे तो रंगोली बनाकर घर की तरफ प्रवेश करते हुए लक्ष्मी जी के चरण बनाएं,जिससे माता लक्ष्मी का वास सदैव आपके घर में रहेगा।

घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से और हमेशा सजा कर रखने से घर में हमेशा समृद्धि बनी रहती है।