बच्चे की मुह में अंगूठा चूसने की आदत से ऐसे पाएं निज़ात
इस आदत को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे को दांत और स्पीच सम्बंधित कई समस्याएं हो सकती हैं।
Thumb Sucking Habit In Kids: बचपन में कई बच्चों को अंगूठा चूसने की आदत होती है। 3-4 साल की उम्र तक तो यह आदत होना सामान्य है, लेकिन अगर इसके बाद भी भी बच्चा अंगूठा चूसता रहता है, तो इस आदत को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इससे बच्चे को दांत और स्पीच सम्बंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। दांत टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं और उनके बीच खाली जगह भी रह जाती है। अगर आप भी अपने बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत से परेशान हैं तो उसके लिए कुछ ख़ास तरीके अपना सकते हैं।
पेट भरा हो

कुछ बच्चों के अंगूठा चूसने का कारण भूख लगना भी रहता है। इसलिए जब उन्हें तेज़ भूख लगती है तो अंगूठा चूसने लगते हैं। इसलिए बच्चों को ज्यादा देर तक भूखा न रखें और नियमित अंतराल पर कुछ न कुछ खिलाते-पिलाते रहें।
पेसिफायर दें
बच्चे के मुंह में पेसिफायर यानी निप्पल या मीठी गोली खाने के लिए दे सकते हैं ताकि वह उनमे व्यस्त रहे और अंगूठा चूसने पर उसका ध्यान ही नहीं जाए। लेकिन, निप्पल को बीच-बीच में साफ़ करते रहना नहीं भूलें, अन्यथा बच्चे को इससे इन्फेक्शन हो सकता है।

समय दें
कई बच्चे अपने पैरंट्स से दूर होने या फिर अकेलापन महसूस होने की वजह से भी अंगूठा चूसने लग जाते हैं। अकेलेपन से वे टेंशन में आ जाते हैं। इसलिए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा टाइम दें। उनका डर दूर करें और उन्हें प्यार से समझाएं। जब उनके मन में सुरक्षा की फीलिंग आएगी तो वो अपने आप ही अंगूठा चूसना छोड़ देंगे।

खिलौना देना
बच्चों की अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के लिए उन्हें कोई बजने वाला खिलौना दे सकते हैं। इससे बच्चे का ध्यान खिलौने की तरफ अधिक आकर्षित हो सकता है और वह अंगूठा चूसना भूल सकता है।

अंगूठे पर लेप लगाना
आप बच्चों के अंगूठे पर कोई कड़वी चीज़ जिसका स्वाद बच्चे को पसंद नहीं हो लगा सकते हैं जब भी बच्चा अंगूठे को चूसने के लिए मुंह में देगा उसके कड़वे स्वाद की वजह से वो अंगूठा नहीं चूस पायेगा और धीरे-धीरे उसकी ये आदत छूट जायेगी।

आप भी अपने बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत छुड़ाने के लिए ये तरीके अपनाकर देखें।
