Set Self Development : आज कल के मॉडर्न जमाने में ग्रेजुएट होते ही अधिकतर लोग जॉब करने लग जाते हैं। चाहे वह लड़की हो या लड़का। पहले का जमाना ऐसा था कि अगर घर का एक सदस्य कमाए तो पूरे परिवार का खर्च निकल जाता था लेकिन आज के समय घर के सारे सदस्य ना कमाए तो जीविका चलाना मुश्किल हो जाता है। काफी लोग वर्किंग होने के कारण खुद पर इतना ध्यान नहीं दे पाते और सेल्फ डेवलपमेंट में पीछे रह जाते हैं। कई गुण ऐसे होते हैं जो खुद को समय देने पर ही डेवलप हो पाते हैं।
सेल्फ डेवलपमेंट के बिना इंसान यह नहीं समझ पाता कि उसे भविष्य में क्या करना है या फिर क्या नहीं करना है। यह भी बताता है की जिंदगी में जो भी कदम आपने उठाए हैं वह सही है या गलत है। सेल्फ डेवलपमेंट आपकी कमियों को आपसे दूर करता है और डिसीजन मेकिंग में मदद करता है। आईए जानते हैं वर्किंग होने के साथ-साथ कैसे आप खुद के लिए समय निकाल सकते हैं।
Also read: वह बातें जिन्हें भूल कर भी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए: Relationship Advice
सुबह के जादू को पहचानें

क्या आपने कभी ध्यान दिया है जिस दिन आप जल्दी उठ जाते हैं। उस दिन आपकी दिनचर्या बहुत व्यवस्थित ढंग से बितती है लेकिन अगर आप देर से उठते हैं तो सारे काम जल्दीबाजी में होने के कारण इतने अच्छे से नहीं हो पाते। सुबह का जादू समझने के लिए आपको सुबह 5 से 6 बजे के बीच उठ जाना चाहिए। शुरूआत में तो यह बहुत मुश्किल लगता है लेकिन धीरे-धीरे आप इसकी आदत डाल सकते हैं। सुबह का 1 घंटा आप खुद के लिए निकाल सकते हैं, जिसमें आप उन सभी एक्टिविटीज को कर सकते हैं, जो आपने कभी अपने जीवन में करने का सोचा होगा। ऐसा करने के लिए आप सोने से पहले रात में किसी डायरी में वह बातें लिख ले, जिसे आपको अचीव करना है। जैसे जर्नल लिखना, मोटिवेशनल कोट्स पढ़ना , मेडिटेशन करना, रनिंग करना इत्यादि।
सोने से पहले समय का करें ऐसे इस्तेमाल

वर्किंग लोग सुबह से शाम तक व्यस्त होते हैं और कब उनका दिन खत्म हो जाता उन्हें पता भी नहीं चलता। लेकिन अगर आपको अपनी पर्सनालिटी मजबूत करनी है और सेल्फ डेवलपमेंट करना हो तो समय तो निकालना ही पड़ेगा। सोने से पहले का एक घंटा भी आप खुद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Also read- इन चीजों की वजह से महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ पर पड़ता है गहरा असर: Women Sexual Health
सभी कामों से फ्री होकर जब आप सोने जाएं तो फोन और लैपटॉप को दूर हटाएं क्योंकि सबसे ज्यादा समय तो आपका यही बर्बाद कर देते हैं। इस समय में आप अकेले में बैठकर खुदको समय दे सकती हैं। पूरे दिन में आपने क्या गलतियां की, किन कार्यों को आप और बेहतर तरीके से कर सकते हैं इन पर काम कर सकती हैं और मेडिटेशन से अपना स्ट्रेस इत्यादि दूर कर सकती हैं।
सेल्फ डेवलपमेंट के लिए हफ्ते का एक दिन जरूर चुनें

वर्किंग होने के कारण अगर डेली आपको खुद के लिए समय निकालने में हेक्टिक महसूस होता है तो आप हफ्ते का एक दिन भी खुद के लिए निकल सकती हैं। अक्सर वर्किंग लोगों को हफ्ते में एक या दो ऑफ मिल ही जाता है। सेल्फ डेवलपमेंट के लिए आप अपने वर्क ऑफ डे का इस्तेमाल कर सकती हैं। पूरे सप्ताह आप यह लिस्ट बना सकती हैं कि आपको क्या चीज सीखनी है या कौन-कौन सी एक्टिविटीज है, जो आप खुद के लिए करना चाहते हैं। उन सभी को आप एक दिन का समय निकालकर सीख सकते हैं।
