Summary: ChatGPT से भूलकर भी न पूछें ये 5 बातें
ChatGPT सही इस्तेमाल पर बेहद मददगार है, लेकिन मेडिकल डायग्नोसिस, भविष्यवाणी, निजी जानकारी, रियल-टाइम अपडेट और बिज़नेस सीक्रेट्स जैसे सवाल आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। सही सवाल पूछें, सही जवाब पाएं।
Things Never Asked ChatGPT: ChatGPT आज लाखों लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। कुछ भी पूछना हो बस चैट जीपीटी है ना लेकिन, हर सवाल का जवाब यहाँ ढूंढना सही नहीं। कुछ बातें ऐसी हैं जो अगर आप ChatGPT से पूछेंगे, तो मदद के बजाय मुश्किल बढ़ सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में ChatGPT के 190.6 मिलियन डेली यूजर्स हैं। सुबह उठने से लेकर रात के खाने तक के फैसले तक, लोग AI से मदद ले रहे हैं। लेकिन क्या यह अति-निर्भरता खतरनाक नहीं? असल में, हर समस्या का हल ChatGPT से ढूँढना कभी-कभी हमें भावनात्मक तनाव, गलतफहमियों और निराशा की ओर भी धकेल सकता है। याद रखें भूलकर भी चैट जीपीटी से ये पांच सवाल ना पूछें।
मेडिकल डायग्नोसिस
जब हम बीमार पड़ते हैं तो सबसे पहले दिमाग में नकारात्मक ख्याल आते हैं। ऐसे समय में ChatGPT सबसे बढ़िया फ्री डॉक्टर जैसा लगता है। पर सच यह है कि ChatGPT डॉक्टर नहीं है। वह केवल सामान्य जानकारी दे सकता है, लेकिन बीमारी की सटीक पहचान जाँच और विशेषज्ञ डॉक्टर के बिना संभव नहीं। कई बार यह आपको मुश्किल में डाल सकता है और आप सही होने की बजाय और बीमार हो सकते हैं।
भविष्यवाणी

मैं 10 साल बाद क्या करूँगा?, मुझे कौन सा विषय लेना चाहिये, मेरे लिये कौन सी फील्ड सही रहेगी जैसे सवाल ChatGPT से भूलकर भी ना करें। AI का काम डेटा और पैटर्न पर आधारित जवाब देना है, न कि भविष्यवाणी करना। ट्रेंड्स और संभावनाओं पर AI आपकी मदद कर सकता है, लेकिन किस्मत और वास्तविकता का फैसला इंसान ही करता है।
निजी या संवेदनशील जानकारी
लोग अक्सर मान लेते हैं कि ChatGPT सुरक्षित है, और वे निजी बातें, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या पर्सनल सीक्रेट तक लिख डालते हैं। लेकिन याद रखें
ChatGPT पर दी गई जानकारी स्टोर हो सकती है।
AI को ऐसे समझें जैसे किसी कैफ़े में बैठे अजनबी से बातचीत कर रहे हों।
रियल-टाइम जानकारी न पूछें
ChatGPT का डेटा एक कटऑफ़ डेट तक सीमित है। यह लगातार अपडेट हो रहा है, लेकिन अभी भी यह ब्रेकिंग न्यूज़, शेयर मार्केट प्राइस, मौसम, या नई वैज्ञानिक खोजें तुरंत नहीं बता सकता। ऐसे मामलों में न्यूज़ पोर्टल, ऑफिशियल वेबसाइट्स या लाइव अपडेट्स ही भरोसेमंद स्रोत हैं। ChatGPT का उपयोग करें कंसेप्ट समझने, क्रिएटिव राइटिंग या जनरल नॉलेज के लिए।
बिजनेस के गोपनीय फैसले
कई कंपनियां ChatGPT से बिज़नेस स्ट्रैटेजी या प्लानिंग पूछ लेती हैं। लेकिन यह जोखिम भरा है। हर बिज़नेस का मार्केट, कॉम्पिटिटर और परिस्थितियाँ अलग होती हैं। गोपनीय डेटा शेयर करना प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकता है। ChatGPT का उपयोग करें ब्रेनस्टॉर्मिंग और रिसर्च के लिए। लेकिन अंतिम फैसला हमेशा विशेषज्ञों और इंसानों के पास ही होना चाहिए।
ChatGPT से सही सवाल पूछकर आप इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं, पर गलत सवाल आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। याद रखें जानकारी के लिए ChatGPT अच्छा है, लेकिन जिंदगी के अहम फैसले इंसानों को ही लेने चाहिए।
