कई प्रकार के होते हैं मनी प्लांट्स, सबसे खास क़िस्मों के बारे में जानिए: Types of Money Plants
Types of Money Plants

मनी प्लांट्स की ख़ास बात

इस पौधे को लगाना और देखभाल करना दोनों ही आसान है। यह एक सजावटी पौधा है जो घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाया जाता है।

Types of Money Plants: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर घर में मिल जाता है। यह जितनी आसानी से मिट्टी में उगता है उतनी ही आसानी से पानी में भी उग जाता है। इस पौधे को लगाना और देखभाल करना दोनों ही आसान है। यह एक सजावटी पौधा है जो घर की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। लेकिन इसका वास्तुशास्त्र में भी बहुत ज़्यादा महत्व है। मनी प्लांट को डेविल्स आइवी और पोथोस के नाम से भी जानते हैं। यह पौधे अपने ख़ास आकर के पत्तों के लिए जाने जाते हैं। यह कई प्रकार के होते हैं, हर एक की अपनी विशेषताएं होती हैं।

Also read : Home Decor: बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं ये हैंगिंग प्लांट्स

Types of Money Plants
There are many types of money plants

गोल्डन पोथोस – गोल्डन पोथोस मनी प्लांट के सबसे लोकप्रिय प्रकारों में से एक है। गोल्डन पोथोस के पत्ते सुनहरे और दिल के आकार के पत्ते होते हैं। यह एक ऐसा पौधा है जो कम रोशनी में भी पनप सकता है। जिसकी वजह से लोग इसे अपने घर के अंदर, ऑफ़िस आदि में रखना पसंद करते हैं। 

मार्बल क्वीन पोथोस – मार्बल क्वीन पोथोस भी मनी प्लांट की बहुत अच्छी वरायटी है। मार्बल क्वीन पोथोस हरे और सफेद पत्ते होते हैं जो देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं। यह बाकी पोथोस की किस्मों की तुलना में बहुत धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा होता है, जो इसे छोटे स्थानों के लिए आदर्श बनाता है। 

जेड पोथोस – जेड पोथोस बाकी क़िस्मों की तुलना में थोड़ा छोटा होता है और इस पौधे में हरे पत्ते लगते हैं। यह आकार में अंडाकार होता है। इस पौधों को लोग बुकशेल्फ़ अथवा स्टडी टेबल पर रखना पसंद करते हैं। यह लोगों के द्वारा पसंद किया जाने वाला प्लांट है जो देखने में बहुत ही सुंदर और आकर्षक दिखता है। 

एनजॉय पोथोस – एनजॉय पोथोस भी गोल्डन पोथोस की ही तरह होता है। गोल्डन पोथोस की की तुलना में इसके पत्ते छोटे होते हैं। इसको भी लोग सजावटी पौधे के तौर पर उपयोग में लाते हैं। यह आपको लग हग हर भारतीय घर में दिख जाएगा। इसे भी लोग अपने घर के अंदर रखना पसंद करते हैं। 

नियॉन पोथोस – नियॉन पोथोस एक बहुत ही जीवंत क़िस्म का पौधा है। नियॉन पोथोस के पत्ते चमकीले हरे और लगभग फ्लोरोसेंट रंग के होते हैं। इस पौधे को बेडरूम के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस पौधे को लोग अपने कार्यालय में भी रखते हैं। यह जहां भी रहता है, उस जगह की ख़ूबसूरती को बढ़ा देता है। 

variety of money plant
Which variety of money plant is best?

मनी प्लांट की सबसे अच्छी मानी जाने वाली क़िस्मों में ग्रीन मनी प्लांट, गोल्डन मनी प्लांट, -जेड प्लांट,  चाइनीज मनी प्लांट और तरबूज पेपरोमिया का नाम आता है। यह ऐसे पौधे हैं जो ख़ूबसूरत होने के साथ घर की हवा को शुद्ध करने का काम करते हैं, यह पौधे एंटी रेडिएटर की तरह से वर्क करते हैं। इनके बहुत सारे मेडिसिनल उपयोग भी हैं। इन सबको बहुत ही आसानी से मिट्टी और साफ़ पानी में लगाया जाता है। यदि आप पानी में लगाते हैं तो एक निश्चित अंतराल के बाद पानी को बदलते रहें। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...