Switch Board Cleaning Tips: अक्सर लोग घर की साफ सफाई करने के दौरान इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को भूल जाते हैं। चिपचिपाहट और गंदगी की वजह से सफेद स्विच बोर्ड काले दिखने लगते हैं और यह पूरे घर की रौनक और सुंदरता बिगाड़ देते हैं। कई बार स्विच बोर्ड को साफ करना मुश्किल हो जाता है, फिर समझ नहीं आता है कि आखिर इसे साफ कैसे करें।
अगर आपके भी घर के इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड काले पड़ गए हैं। उनके ऊपर दाग धब्बे पड़ गए हैं तो आज हम आपको इस लेख के द्वारा ऐसी आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं। इसमें ना तो ज्यादा पैसे लगेंगे ना ही ज्यादा समय। जिसे आजमाकर आप अपने इलेक्ट्रिक बोर्ड को चमकदार बना सकते हैं।
मात्र एक रुपए के शैंपू से करें साफ

इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को शैंपू से साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में पानी गर्म करें। फिर इस पानी में थोड़ा सा शैंपू मिलाएं। शैंपू को अच्छे से घोलने के बाद स्पंज या फिर एक कपड़े को उसके अंदर भिगोए। इसके बाद स्पंज या फिर कपड़े को अच्छी तरह से निचोड़कर स्विच बोर्ड की हल्की हाथों से सफाई करें। इस बात का ध्यान रखें की सफाई के पहले स्विच बोर्ड के सभी स्विच बंद कर दें।
टूथपेस्ट से करें साफ
स्विच बोर्ड को टूथपेस्ट से साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में तीन से चार चम्मच टूथपेस्ट लें और दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उसे अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें पानी की कुछ बूंद को डालकर अच्छे से घोल लें। अब बनाए गए इस पेस्ट को स्विच बोर्ड पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर 10 मिनट के समय के बाद स्विच बोर्ड को टूथब्रश या क्लीनिंग ब्रश से साफ करें। फिर एक साफ कपड़े से अच्छे से पोंछ दें। इससे स्विच बोर्ड एकदम नया जैसा चमकदार बन जाएगा।
शेविंग क्रीम से करें साफ

गंदे इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को शेविंग क्रीम से साफ करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ी सी शेविंग क्रीम लें। फिर इस क्रीम को स्विच बोर्ड पर अच्छी तरह से लगाएं। ध्यान रखें की क्रीम स्विच बोर्ड की दरारों के अंदर ना जाए। 2 से 3 मिनट के बाद टूथब्रश से बोर्ड पर लगी शेविंग क्रीम को हल्के हाथों से साफ करें। सूखने के कुछ देर बाद एक सूखे कपड़े से स्विच बोर्ड को अच्छी तरह से पोंछ दें। स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए शेविंग क्रीम एक बहुत ही अच्छा उपाय हो सकता है।
इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को साफ करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सबसे पहले मैं स्विच बोर्ड के सभी स्विच बंद कर देना चाहिए। ऐसा करने से करंट के झटके से बचा जा सकता है।
- बोर्ड साफ करने से पहले अपने हाथों में रबड़ के ग्लव्स पहन लेने चाहिए जिससे की कोई खतरा न हो।
- स्विच बोर्ड पर पानी या क्लीनर को सीधे नहीं डालना चाहिए। कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।
- साफ करने के दौरान ध्यान रखें कि स्विच बोर्ड के दरारों के अंदर पानी न जाए। इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बन सकता है।
- साफ करने के बाद स्विच बोर्ड को पहले अच्छी तरह सूखने दें। उसके बाद ही स्विच ऑन करें।
