100 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग… आज तुला संक्रांति से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जाग उठेगा भाग्य: Tula Sankranti 2023
Tula Sankranti 2023

Tula Sankranti 2023: हिंदू पंचांग में समय के साथ ग्रह नक्षत्रों में परिर्वतन होता है, जिसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। इसी तरह सूर्य के गोचर का भी प्रभाव राशियों पर पड़ता है। जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। हर महीने में सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं। पंडित दिनेश जोशी के अनुसार, आज तुला संक्रांति पर सूर्य देव तुला राशि में गोचर में कर गए हैं। इसके बाद 19 अक्टूबर को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं, मंगल व केतु पहले से ही तुला राशि में विराजमान हैं। ऐसे में 100 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब सूर्य, बुध, मंगल व केतु एक साथ तुला राशि में रहेंगे। पंडित जी बताते हैं कि इस चतुर्गही योग का शुभ प्रभाव विशेष तौर पर कुछ राशियों पड़ने वाला है। ऐसे में निम्न राशियों के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ है। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, ​करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। तो चलिए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Tula Sankranti 2023
Tula Sankranti 2023-Positive Effects

मिथुन राशि: सूर्य का तुला राशि में गोचर होने का शुभ फल मिथुन राशि के जातकों को मिलेगा। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा व्यवसाय में धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय बहुत ही शानदान साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आय दोगुनी हो सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। घर परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम के योग बन रहे हैं। यह समय निवेश के लिए भी बहुत अच्छा है।

तुला राशि: इस समय सूर्यदेव तुला राशी में ही प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए इसका सबसे अधिक लाभ इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा। सूर्य के गोचर से आपकी आर्थिक उन्नति होगी। जीवन में सुख—शांति बनी रहेगी। आपके अटके हुए सभी काम पूर हो सकते हैं। व्यापार में नए आयाम स्थापित हो सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर कई मायनों में शुभ फलदायी रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय किए गए किसी भी कार्य में आपको सफलता हाथ लगेगी। यह अवधि आपके लिए शुभ रहेगी।

मीन राशि: मीन राशि के लिए सूर्य गोचर सुख—समृद्धि लेकर आया है। आपको जीवन में अपार सफलता मिलेगी। नौकरी व व्यापार में प्रगति देखने को मिलेगी। भूमि, वाहन रखीदने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। यह समय निवेश के लिए भी बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: जब भगवान श्रीराम ने रखे थे नवरात्रि के व्रत, बताया था इसका महत्व, जानें यह पौराणिक कथा: Navratri 2023 Katha