Sundarban National Park
Sundarban National Park

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान की ख़ास बात

इस जगह को रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक दुर्लभ प्रजाति के लिए जाना जाता है। यह दुर्लभ प्रजाति पानी में अपनी शक्ति के लिए जानी जाती है और इस दलदली जंगल को अपना घर कहती है।

Sundarban National Park: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश के सबसे सुन्दर और लोकप्रिय उद्यान में आता है। इस जगह को रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक दुर्लभ प्रजाति के लिए जाना जाता है। यह दुर्लभ प्रजाति पानी में अपनी शक्ति के लिए जानी जाती है और इस दलदली जंगल को अपना घर कहती है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहाँ बाघ अभी भी भोजन के लिए लोगों का शिकार करते हैं। साथ ही साथ इस जगह पर प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता भी भरपूर है। इस जगह पर आकर आप तरह तरह के जीवों और पौधों की प्रजातियों को देख सकते हैं। 

Sundarban National Park
Activities in Sundarbans

सुंदरबन नेशनल पार्क में आप घूमने के साथ कई तरह की पर्यटक गतिविधियों का भी मज़ा ले सकते हैं। क्योंकि इस जगह का असली मज़ा इसकी अछूती और प्राकृतिक खूबसूरती को देखने के साथ नाव की सवारी करना है। इस जगह पर किसी भी तरह की सफ़ारी नहीं होती है। ना ही कोई मोटरगाड़ी जाती है ऐसे में एक मात्र विकल्प पैदल चला है। लेकिन यह भी कुछ जगहों पर ही सम्भव है। लेकिन इस जगह पर आकर आप बाघों को देखने का मज़ा ले सकते हैं। बर्ड वॉचिंग कर सकते हैं, गांव का भ्रमण कर सकते हैं, संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। 

Boat ride
Boat ride in Sundarbans

नाव की सवारी सुंदरवन का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया है। इस जगह पर कई ऐसे गंतव्य हैं जहां पर जाने में पूरे दिन की सवारी किया जा सकता है। नाव की सवारी के दौरान आप सुंदरवन की ख़ूबसूरती को बहुत ही अच्छी तरह से देख सकते हैं। इस जगह के जंगलों, नदियों और झरनों की ख़ूबसूरती का मज़ा ले सकते हैं। इस जगह के मौसम और पर्यावरण का आनंद ले सकते हैं।

watchtower
View from watchtower

इस जगह को बहुतायत संख्या में पाए जाने वाले बाघ की वजह से जाना जाता है। जिसकी वजह से इन जंगली जानवरों का ख़तरा भी रहता है। ऐसे में वॉचटावर एक ऐसा विकल्प के रूप में सामने आता है, जहां से आप सुरक्षित रूप से वन्यजीवों को देख सकते हैं। इस जगह पर तीन ऐसे टावर बनाए गए हैं जहां से आप सुंदरवन की प्राकृतिक दुनिया को सुविधाजनक रूप से देख सकते हैं। इस जगह पर कुछ ऐसे भी वॉचटावर हैं जहां तक पहुँचने के लिए पूरे दिन की नाव यात्रा की आवश्यकता होती है। 

Wildlife in Sundarbans
Wildlife in Sundarbans

सुंदरबन में वन्यजीव बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि इस जगह को अपनी जैव विविधता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस जगह पर आपको सैकड़ों तरह के जीवों की प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं। इस जगह पर बाघ के साथ पक्षियों की भी कई लुप्तप्राय पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। यदि आपको जानवरों से लगाव है तो आपको इस जगह पर ज़रूर आना चाहिए और प्राकृतिक सुंदरता के साथ इस जगह की जैव विविधता को भी एंजोय करना चाहिए। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...