चिलचिलाती गर्मी में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में कर लें शामिल: Summer Travel Plans
Summer Travel Plans

इन जगहों को अपनी लिस्ट में कर लें शामिल

दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगह हैं, जहां युवा जाना पसंद करते हैं। इन जगहों पर उन्हें पार्टी और मौज-मस्ती का माहौल मिलता है और जिसे सुकून चाहिए उसके लिए भी ये प्लेस परफेक्ट हैं।

Summer Travel Plans: पांच दिन ऑफिस में जमकर काम करने के बाद लोग वीकेंड का इंतजार करते हैं। इस दिन वो खूब पार्टी करते हैं और कुछ लोग आउटिंग के लिए भी निकल जाते हैं। दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगह हैं, जहां युवा जाना पसंद करते हैं। इन जगहों पर उन्हें पार्टी और मौज-मस्ती का माहौल मिलता है और जिसे सुकून चाहिए उसके लिए भी ये जगहें परफेक्ट हैं। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली से किन जगहों पर आप अपने वीकेंड में घूमने जा सकते हैं।

नीमराना में हैरिटेज व्यू

Summer Travel Plans
Neemrana

अगर आप हैरिटेज लवर हैं तो आपके लिए नीमराना जाना परफेक्ट होगा। दिल्ली से महज ढाई घंटे में आप नीमराना पहुंच सकते हैं। दूरी की अगर बात करें तो दिल्ली से नीमराना की दूरी करीब 129 किमी है। राजस्थान के अलवर जिले में आने वाली ये जगह काफी शांत है और आप यहां सुकून से अपना वीकेंड बिता सकते हैं। अगर आपका बजट ठीक ठाक है तो आप नीमराना पैलेस में अपना रूम बुक करवा सकते हैं और अगर आपको कम बजट में अपनी ट्रिप करनी है तो आसपास कई विकल्प आपको मिल जाएंगे। खर्चे की अगर बात करें तो 4 से 5 हजार के बीच आप अपनी ट्रिप कर सकते हैं।

मथुरा में मिलेगी मन की शांति

Mathura
Mathura

आप अपने ऑफिस की चिकचिक और काम से परेशान हो चुके हैं और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां पर आपके मन को शांति मिले तो मथुरा परफेक्ट प्लेस हो सकता है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि में आप अपना वीकेंड बिता सकते हैं। दो दिन में पूरा मथुरा घूमा जा सकता है। यहां कृष्ण मंदिर के अलावा आपको काफी सुंदर कलाकृतियां भी दिखेंगीं। जब आप मथुरा से अपनी ट्रिप पूरी कर आएंगे तो पॉजिटिव एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। यहां आप बस या ट्रेन से महज 2 से 3 घंटे में पहुंच सकते हैं।

लैंसडाउन पहुंच रहे लोग

Lansdown
Lansdown

अगर आप ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों से परेशान हो चुके हैं और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां सिर्फ पहाड़ और प्रकृति के नजारें हों तो आपके लिए लैंसडाउन परफेक्ट जगह हो सकती है। उत्तराखंड में मौजूद इस नए हिल स्टेशन की दिल्ली से दूरी करीब 250 किमी है। आप महज 6 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको मेरठ से होते हुए नजीबाबाद और फिर कोटद्वार पहुंचना होगा। इसके बाद पहाड़ों की सैर करते हुए आप लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। हालांकि बरसात के मौसम में यहां जाने से बच सकते हैं, क्योंकि इस दौरान यहां काफी फिसलन होती है और आप ठीक से एंजॉय नहीं कर पाएंगे।

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स भी दिल्ली में रहने वाले लोगों का पसंदीदा प्लेस है। जहां वीकेंड पर लोग आराम करने पहुंच जाते हैं। ये हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित है। यहां का व्यू लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है। ये छोटा सा हिल स्टेशन दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए आपको 5 घंटे लगेंगे। यहां एक छोटा किला और महल आपको देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा सामने छोटे-छोटे पहाड़ों का नजारा आपका मन जरूर मोह लेगा। यहां आप हरियाणा रोजवेज की बस या फिर अपनी कार से पहुंच सकते हैं।